भाग – क (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)
(I) सही विकल्प चुनिए : (6×1=6)
- ‘मनोरम’ का संधि-विच्छेद क्या होगा? (क) मनो+रम (ख) मन:+रम (ग) मन+ओरम (घ) म+नोरम
- ‘महापुरुष’ शब्द का समास-विग्रह है – (क) महान है जो पुरुष (ख) महान नहीं जो पुरुष (ग) महान नहीं पुरुष (घ) महान या पुरुष
- निम्नलिखित में से ‘कु’ उपसर्ग वाला शब्द कौन-सा है? (क) कुंती (ख) कुल (ग) कुरूप (घ) कुर्सी
- ‘कायरता’ शब्द का सही प्रत्यय है – (क) रता (ख) आ (ग) ता (घ) तआ
- ‘शक्ति’ का पर्यायवाची शब्द है – (क) निर्बलता (ख) बल (ग) कायरता (घ) दुर्बलता
- “महात्मा बुद्ध ने अपनी शांत दृष्टि उस पर डाली।” इस वाक्य में विशेषण शब्द है – (क) बुद्ध (ख) दृष्टि (ग) डाली (घ) शांत
(II) सही विकल्प चुनिए : (2×1=2)
- ‘पदावली’ कविता के अनुसार श्रीकृष्ण ने यशोदा से क्या शिकायत की? (क) गोपियाँ तंग करती हैं (ख) बलराम चिढ़ाते हैं (ग) उसने माखन नहीं चुराया (घ) गाय मारती है
- ‘कोई नहीं बेगाना’ कविता के अनुसार भाई कन्हैया कौन था? (क) निस्ख योद्धा (ख) लोहार (ग) मुगल सैनिक (घ) गुरुघर का सेवक
(III) सही अर्थ चुनिए : (2×1=2)
- ‘दर्पण’ का अर्थ है – (क) शीशा (ख) पानी (ग) दुश्मन (घ) अपमान
- ‘करिश्मा’ का अर्थ है – (क) अभिनेत्री (ख) चमकदार (ग) चमत्कार (घ) शानदार
(IV) पद्यांश पर आधारित प्रश्न : (4×1=4)
दशम पिता गदगद हो बोले,
सच्चे सिख! गुरु मेहर करे,
भेदभाव बिन सेवारत जो,
उसके सिर प्रभु हाथ धरे।
- दशम पिता क्या अनुभव कर रहे हैं? (प्रसन्नता / निराशा)
- ‘भेदभाव बिन ______ जो’ रिक्त स्थान भरिए।
- ‘मेहर’ शब्द का सही अर्थ चुनिए – (कृपा / अत्याचार / उदासी)
- इस पद्यांश का मूल भाव है – (निःस्वार्थ सेवा / भेदभाव बढ़ाना)
(V) निर्देशानुसार उत्तर दीजिए : (3×1=3)
- ‘बालक’ का स्त्रीलिंग रूप लिखिए।
- ‘कमज़ोर’ का विलोम शब्द चुनिए – (निर्बल / दुर्बल / बलवान)
- ‘सूर्य का उदय होना’ – इसके लिए एक शब्द लिखिए।
(VI) सही विकल्प भरिए : (3×1=3)
- डॉक्टर ने पूछा — कनहैया दादा कैसा लग रहा है। (विराम चिन्ह लगाएँ)
- वे संस्कृत पढ़ना चाहते थे ______ अध्यापक तैयार नहीं थे। (और / लेकिन)
- आज्ञा ______ किसी को ऐसा नहीं करना चाहिए। (के बिना / के लिए)
भाग – ख
निम्नलिखित में से किसी दस प्रश्नों के उत्तर 1–2 पंक्तियों में दीजिए (10×1=10)
- हामिद ईदगाह में चिमटा क्यों खरीदता है? ‘ईदगाह’ पाठ के आधार पर लिखिए।
- रक्त के कितने अंग होते हैं? ‘रक्त की आत्मकथा’ के आधार पर उत्तर दीजिए।
- घटना स्थल से शिमला कितनी दूरी पर है? ‘माँ बोले बेटे’ पाठ के अनुसार बताइए।
- प्रसेनजित किसका शिष्य था? ‘अंगुलिमाल’ पाठ के आधार पर उत्तर दीजिए।
- शिवाजी ने बालक को क्षमा क्यों किया? ‘माँ का प्यार’ पाठ के अनुसार लिखिए।
- फुकुशिमा का शाब्दिक अर्थ क्या है? ‘युवा सागा’ पाठ के आधार पर बताइए।
- डिफेंस गैलरी में कौन-कौन से टैंक हैं? ‘साइंस सिटी’ पाठ के आधार पर लिखिए।
- खजूर के पत्तों का क्या उपयोग होता है? ‘तुम ऊँचे उठ सकते हो’ पाठ के आधार पर लिखिए।
- स्वाभिमान का क्या अर्थ है? ‘स्वाभिमान – लघुकथा’ के आधार पर लिखिए।
- वाहन चलाते समय मोबाइल सुनना क्यों खतरनाक है? ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ पाठ के अनुसार लिखिए।
- एस.एल.वी.-3 क्या है? ‘भारत रत्न : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम’ पाठ के अनुसार बताइए।
- बहराम कौन था? ‘उम्मीद का अंतिम पत्ता’ पाठ के आधार पर उत्तर दीजिए।
भाग – ग
निम्नलिखित में से किसी तीन प्रश्नों के उत्तर 3–4 वाक्यों में दीजिए (3×4=12)
- हामिद का चिमटा रुस्तमे हिन्द कैसे है? ‘ईदगाह’ पाठ के आधार पर लिखिए।
- डल झील के सौंदर्य का वर्णन कीजिए। ‘कश्मीर यात्रा’ पाठ के आधार पर उत्तर दीजिए।
- नेत्रदान संकल्प-पत्र के बारे में आप क्या जानते हैं? ‘नेत्रदान’ पाठ के अनुसार लिखिए।
- छुआछूत को मिटाने के लिए बाबा साहब अंबेडकर का क्या योगदान रहा? लिखिए।
- युवा वर्ग के लिए डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का क्या संदेश है? ‘भारत रत्न – डॉ. कलाम’ पाठ के अनुसार लिखिए।
भाग – घ
निम्नलिखित संवाद किसने किससे कहे? किसी दो के उत्तर दीजिए (2×1=2)
- “यह चिमटा कहाँ से लाया?” — ‘ईदगाह’ पाठ के आधार पर उत्तर दीजिए।
- “मैं तो ठहर गया, भला तुम कब ठहरोगे?” — ‘अंगुलिमाल’ पाठ के अनुसार बताइए।
- “वाहन चलाने के लिए कम से कम उम्र 16 साल होनी चाहिए।” — ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ पाठ के आधार पर लिखिए।
भाग – ङ
निम्नलिखित में से किसी दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए (2×3=6)
- विशेषण किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
- संबंधबोधक की परिभाषा दीजिए और उदाहरण लिखिए।
- कारक कितने होते हैं? उनके नाम लिखिए।
भाग – च
निम्नलिखित में से किसी छह मुहावरों / लोकोक्तियों का वाक्य में प्रयोग कीजिए (6×1=6)
साफ-साफ कहना, टालमटोल करना, वीरता कूट-कूट कर भरी होना, जादू का सा असर होना, काला अक्षर भैंस बराबर, छक्के छुड़ाना, प्राण न्योछावर करना, अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत
भाग – छ
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए (6×1=6)
आधुनिक समय में विज्ञान का एक नया रूप देखने को मिलता है। इसने मानव जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन किया है। विज्ञान के आविष्कारों ने अलादीन के चिराग की तरह मनुष्य को असीमित सुविधाएँ प्रदान की हैं। बिजली के बिना जीवन की कल्पना भी असंभव है। पंखे, कूलर, टी.वी., फ्रिज, ए.सी. आदि सभी विज्ञान की देन हैं। विज्ञान मानव जीवन का अद्भुत वरदान है।
- मानव जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन किसने किया?
- बिजली ने जीवन को कैसे आसान बनाया?
- विज्ञान ने मनुष्य को क्या प्रदान किया?
- विज्ञान को वरदान क्यों कहा गया है?
- ‘अद्भुत’ शब्द का अर्थ लिखिए।
- इस गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।
भाग – ज
निम्नलिखित में से कोई एक पत्र लिखिए (7)
- अपने मित्र के दादा जी के निधन पर उसे सांत्वना पत्र लिखिए।
- विद्यालय में छात्रवृत्ति देने हेतु प्रधानाचार्य को आवेदन पत्र लिखिए।
भाग – झ
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 150 शब्दों में निबंध लिखिए (8)
- श्री गुरु नानक देव जी
- प्रदूषण – समस्या और समाधान
- मेरा परिवार
भाग – ञ
निम्नलिखित सारणी में छिपे शब्दों में से कोई तीन शब्द खोजकर वाक्य बनाइए (3)
| उ | आ | ङ | री | ल | श |
| रू | टू | डी | र् | ङ | म |
| दे | ला | ल | टे | न | ला |
| श | ऋ | च | ङ | र्ा | किं |
PSEB Guess Papers & Model Test Papers 2026
Students of Punjab School Education Board (PSEB) can download the latest Class 8, Class 10 and Class 12 Guess Papers and Model Test Papers for March 2026 from the links given below. These papers are prepared as per the latest exam pattern and syllabus.
PSEB Class 8 Guess Papers 2026
- PSEB Class 8 Mathematics Guess Paper 2026
- PSEB Class 8 English Guess Paper March 2026
- PSEB Class 8 SST Guess Paper 2026
- PSEB Class 8 Hindi Guess Paper 2026
PSEB Class 10 Guess Papers 2026
PSEB Class 12 Guess Papers 2026
- PSEB Class 12 Physics Guess Paper Set 3 – March 2026
- PSEB Class 12 History Guess Paper March 2026
- PSEB Class 12 English Guess Paper 2026
PSEB Model Test Papers 2025-26 (All Classes)
These PSEB Guess Papers 2026 and Model Test Papers will help students prepare better for their Punjab Board examinations by practicing important questions and understanding the latest exam pattern.
