PSEB CLASS 10 HINDI QUESTION PAPER SOLVED MARCH 2026

Hindi Question Paper
CODE : 03/C
503/C
Roll No. : ..............................................
Total No. of Questions : 11 ]
[ Total No. of Printed Pages : 8
X
2326
वार्षिक परीक्षा प्रणाली

HINDI

(Morning Session)
Time Allowed : 3 Hours
Maximum Marks : 80
नोट :
  1. अपनी उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर विषय-कोड/पेपर-कोड के खाने में विषय-कोड/पेपर कोड 03/C अवश्य भरें।
  2. जैसे ही आप उत्तर-पुस्तिका प्राप्त करें, सुनिश्चित करें कि पुस्तिका में मुख पृष्ठ सहित 24 पृष्ठ हैं और ठीक से क्रमबद्ध हैं।
  3. उत्तर-पुस्तिका में खाली छोड़े गए पृष्ठ/पृष्ठों के पश्चात् हल किए गए प्रश्न/प्रश्नों का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।
  4. कोई अतिरिक्त शीट नहीं मिलेगी। अतः उत्तर आवश्यकतानुसार ही लिखें और लिखा हुआ उत्तर न काटें।
  5. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  6. लिखाई सुन्दर एवं साफ हो।
भाग - क
1. I. निम्नलिखित बहुवैकल्पिक प्रश्नों में से सही विकल्प को चुनिए :
5 × 1 = 5
(i) 'भूलना' शब्द का सही विशेषण चुनकर लिखिए :
(क) भूलभुलैया
(ख) भूल
(ग) भुलक्कड़
(घ) भूला
(ii) पितृ + अर्पण शब्दों में संधि का सही विकल्प चुनकर लिखिए :
(क) पित्रपर्ण
(ख) पित्रर्पण
(ग) पित्रापण
(घ) पित्रार्पण
(iii) 'यज्ञशाला' समस्त पद का सही समास विग्रह चुनिए :
(क) यज्ञ से शाला
(ख) यज्ञ में शाला
(ग) यज्ञ के लिए शाला
(घ) यज्ञ की शाला
(iv) 'धीर' शब्द की सही भाववाचक संज्ञा चुनकर लिखिए :
(क) धीरता
(ख) धीरजता
(ग) धीरज
(घ) (क) और (ग) दोनों विकल्प सही हैं
(v) निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द 'आकाश' का पर्यायवाची नहीं है ?
(क) शून्य
(ख) अक्षर
(ग) निलय
(घ) अनंत
II. निम्नलिखित बहुवैकल्पिक प्रश्नों में से सही विकल्प को चुनिए :
4 × 1 = 4
(i) नौकर ने बसंती का सामान कहाँ रखा था ? 'माँ का कमरा' लघुकथा के आधार पर उत्तर दीजिए :
(क) नौकरों वाले कमरे में
(ख) ड्राइंग रूम में सोफे पर
(ग) ड्राइंग रूम में कुर्सी पर
(घ) बरामदे के साथ वाले कमरे में
(ii) स्कूल बस में छात्र-छात्राएँ कहाँ जा रहे थे ? 'अहसास' लघुकथा के आधार पर उत्तर दीजिए :
(क) घर से अपने स्कूल जा रहे थे।
(ख) शैक्षिक भ्रमण के लिए जा रहे थे।
(ग) क्रिकेट मैच देखने के लिए जा रहे थे।
(घ) स्कूल से अपने घर जा रहे थे।
(iii) 'दोहावली' पाठ के अनुसार संत किसकी भाँति नीर-क्षीर विवेक करते हैं ?
(क) राक्षस
(ख) तुलसीदास
(ग) वानर
(घ) हंस
(iv) रहीम जी के अनुसार ज्ञानी व्यक्ति संपत्ति का संचय किस लिए करते हैं ? 'नीति के दोहे' पाठ के आधार पर उत्तर दीजिए।
(क) स्वहित के लिए
(ख) राज हित के लिए
(ग) अपने सगे संबंधियों के लिए
(घ) परहित के लिए
III. 'बाएँ हाथ का खेल' मुहावरे का क्या अर्थ है ? सही विकल्प चुनें :
1 × 1 = 1
(क) मुश्किल कार्य।
(ख) किसी भी खेल को बाएँ हाथ से खेलना।
(ग) क्रिकेट के खेल में बाएँ हाथ से खेलना।
(घ) सरल कार्य।

IV. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर अंत में दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
5 × 1 = 5

जब समाचार-पत्रों में सर्वसाधारण के लिए कोई सूचना प्रकाशित की जाती है तो उसको विज्ञापन कहते हैं। यह सूचना नौकरियों से संबंधित हो सकती है, खाली मकान को किराये पर उठाने के संबंध में हो सकती है या किसी औषधि के प्रचार से संबंधित हो सकती है। कुछ लोग विज्ञापन के आलोचक हैं। वे इसे निरर्थक मानते हैं। उनका मानना है कि यदि कोई वस्तु यथार्थ रूप में अच्छी है तो वह बिना किसी विज्ञापन के ही लोगों के बीच लोकप्रिय हो जाएगी जबकि खराब वस्तुएँ विज्ञापन की सहायता पाकर भी भंडाफोड़ होने पर बहुत दिनों तक टिक नहीं पाएँगी, परन्तु लोगों की यह सोच गलत है। आज के युग में मानव का प्रचार-प्रसार का दायरा व्यापक हो चुका है। अतः विज्ञापनों का होना अनिवार्य हो जाता है। किसी अच्छी वस्तु की वास्तविकता से परिचय पाना आज के विशाल संसार में विज्ञापन के बिना नितांत असंभव है। विज्ञापन ही वह शक्तिशाली माध्यम है जो हमारी ज़रूरत की वस्तुएँ प्रस्तुत करता है, उनकी माँग बढ़ाता है और अंततः हम उन्हें जुटाने चल पड़ते हैं। यदि कोई व्यक्ति या कंपनी किसी वस्तु का निर्माण करती है, उसे उत्पादक कहा जाता है। विज्ञापन उत्पादक व उपभोक्ता को संपर्क में लाकर माँग व पूर्ति में संतुलन स्थापित करने का कार्य करता है। आज समय तेज़ी का है। संचार-क्रांति ने ज़िन्दगी को गति दे दी है। मनुष्य की आवश्यकताएँ बढ़ती जा रही हैं। इसलिए विज्ञापन मानव-जीवन की अनिवार्यता बन गया है।

(i) 'नितांत' शब्द का अर्थ लिखिए।
(ii) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
(iii) विज्ञापन के आलोचकों के विज्ञापन के संदर्भ में क्या विचार हैं ?
(iv) उत्पादक-उपभोक्ता संबंधों को विज्ञापन कैसे प्रभावित करता है ?
(v) विज्ञापन मानव जीवन का अनिवार्य अंग क्यों माना जाता है ?
V. निर्देशानुसार उत्तर दीजिए :
5 × 1 = 5
(i) 'बल' एक अनेकार्थी (अनेकार्थक) शब्द है। निम्नलिखित 'क', 'ख' अथवा 'ग' में से सही अर्थों वाले विकल्प के साथ रेखा खींचकर मिलान कीजिए :
शब्द

बल
अर्थ

(क) शिकन, पत्थर, भाग्य
(ख) सेना, बलराम, शक्ति
(ग) बलिदान, शक्ति, सेना
(ii) 'वह अध्यापिका विद्वान है।' इस अशुद्ध वाक्य को शुद्ध करके लिखिए।
(iii) निम्नलिखित विकल्पों में से 'निश्चल' और 'निश्छल' समरूपी भिन्नार्थक शब्दों के सही अर्थ के साथ रेखा खींचकर मिलान कीजिए :
समरूपी भिन्नार्थक शब्द

निश्चल

निश्छल
अर्थ

छल रहित
चंचल
अटल
निर्दोष
(iv) 'जिसने ऋण चुका दिया हो' अनेक शब्दों के लिए का एक शब्द .................... होगा। सही उत्तर से रिक्त स्थान भरें।
(v) 'निंदनीय' शब्द का विलोम (विपरीत) शब्द .................... होगा। सही उत्तर से रिक्त स्थान भरें।
भाग - ख
2. निम्नलिखित में से किसी एक पद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए :
4 × 1 = 4
(i) बसौ मेरे नैनन में नन्द लाल।
    मोहनि मूरति साँवरी सूरति नैना बनै बिसाला।
    मोर मुकुट मकराकृत कुंडल अरुण तिलक दिये भाल।
    अधर सुधारस मुरली राजति उर बैजन्ती माल।
    छुद्र घंटिका कटि तट सोभित नूपुर शब्द रसाल।
    मीरा प्रभु संतन सुखदाई भक्त बछल गोपाल।।
(ii) उठ-उठ लहरें कहतीं यह-
    हम कूल विलोक न पाएँ,
    पर इस उमंग में बह-बह
    नित आगे बढ़ती जाएँ।
3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक या दो पंक्तियों में दें :
6 × 1 = 6
(i) 'सूखी डाली' एकांकी में दादा जी ने अपने कुटुंब की तुलना किससे की है ?
(ii) 'देश के दुश्मन' एकांकी में जयदेव वाघा बॉर्डर पर किस पद पर नियुक्त था ?
(iii) 'मित्रता' निबंध के अनुसार किस प्रकार के मित्र से भारी रक्षा रहती है ?
(iv) गुरु नानक देव जी की माता का नाम क्या था ?
(v) चौसा-युद्ध किन-किन के मध्य हुआ ? 'ममता' कहानी के आधार पर लिखिए।
(vi) विदेश में चित्रा के किस चित्र ने धूम मचायी थी ? 'दो कलाकार' कहानी के आधार पर लिखिए।
4. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर तीन या चार पंक्तियों में दीजिए :
4 × 2 = 8
(i) 'सूखी डाली' एकांकी में जब परेश ने दादा जी से कहा कि बेला अपनी गृहस्थी अलग बसाना चाहती है तो दादा जी ने परेश को क्या समझाया ?
(ii) 'देश के दुश्मन' एकांकी में जयदेव से मान-भरी मुद्रा में क्या कहती है ?
(iii) 'नर्स' कहानी में दूसरे दिन महेश ने माँ को घर जाने की इजाज़त खुशी-खुशी कैसे दे दी ?
(iv) ठाकुर शिवपाल सिंह नीम के पेड़ पर अपना अधिकार क्यों जताते हैं ? 'अशिक्षित का हृदय' कहानी के आधार पर उत्तर दीजिए।
(v) 'ठेले पर हिमालय' निबंध में सूरज के डूबने पर सब गुमसुम क्यों हो गए थे ?
(vi) 'सदाचार का तावीज़' निबंध में साधु ने सदाचार और भ्रष्टाचार के बारे में क्या कहा ?
5. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर छह या सात पंक्तियों में दीजिए :
3 × 4 = 12
(i) 'मैं और मेरा देश' निबंध में लेखक ने देश के नागरिकों को चुनावों में किन बातों की ओर ध्यान देने के लिए कहा है ?
(ii) 'सूखी डाली' एकांकी में मँझली बहू के चरित्र की कौन-सी विशेषता सबसे अधिक दृष्टिगोचर होती है ?
(iii) 'दो कलाकार' कहानी के शीर्षक की सार्थकता को स्पष्ट कीजिए।
(iv) 'ममता' कहानी से आपको क्या शिक्षा मिलती है ?
(v) 'क्या वह सांचा टूट गया जिसमें ऐसे कठिन कोमल चरित्र ढलते थे।' 'राजेन्द्र बाबू' निबंध के आधार पर आशय स्पष्ट कीजिए।
भाग - ग
6. निम्नलिखित पंजाबी गद्यांश का हिन्दी में अनुवाद कीजिए :
4
ਛੋਟੇ ਜਿਹੇ ਪੁਸ਼ਤੈਨੀ ਮਕਾਨ ਵਿੱਚ ਰਹਿ ਰਹੀ ਬਸੰਤੀ ਨੂੰ ਦੂਰ ਸ਼ਹਿਰ ਰਹਿ ਰਹੇ ਪੁੱਤਰ ਦਾ ਪੱਤਰ ਮਿਲਿਆ - "ਮਾਂ ਮੇਰੀ ਤਰੱਕੀ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਕੰਪਨੀ ਵੱਲੋਂ ਬਹੁਤ ਵੱਡੀ ਕੋਠੀ ਮਿਲੀ ਹੈ, ਹੁਣ ਤੈਨੂੰ ਮੇਰੇ ਕੋਲ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਆ ਕੇ ਰਹਿਣਾ ਹੀ ਪਵੇਗਾ।"
भाग - घ
7. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लिखिए :
4
(i) आपका नाम विमल प्रसाद है। आप मकान नम्बर 227, सेक्टर-22, जगाधरी में रहते हैं। आपका मोबाइल नम्बर 1987642345 है। आप अपनी 2019 मॉडल की मारुति कार बेचना चाहते हैं। वर्गीकृत विज्ञापन के अन्तर्गत 'कार बिकाऊ है' का प्रारूप तैयार करके लिखिए।

(ii) आपका नाम प्रदीप कुमार है। आप सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पठानकोट में हिंदी के अध्यापक हैं। आप स्कूल की हिंदी-साहित्य-समिति के सचिव हैं। इस समिति द्वारा आपके स्कूल में दिनांक 11.08.2026 को 'सड़क सुरक्षा' विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में आप अपनी ओर से एक सूचना तैयार कीजिए जिसमें विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कहा गया हो।
भाग - ङ
8. निम्नलिखित में से किन्हीं तीन मुहावरों/लोकोक्तियों को वाक्यों में इस तरह से प्रयोग करें कि उनका अर्थ स्पष्ट हो जाए :
3
(i) कौआ कोयल को काली कहे
(ii) नाम बड़े और दर्शन छोटे
(iii) सफेद झूठ
(iv) तलवार की धार पर चलना
भाग - च
9. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लिखिए :
7
(i) आपका नाम नरगिस है। आप कोठी नंबर 246, प्रभात नगर, मुम्बई में रहती हैं। आपका मोबाइल नंबर 7849947623 है। अपने क्षेत्र में आवारा कुत्तों के आतंक की ओर ध्यान दिलाते हुए आप अपनी ओर से मुम्बई के मशहूर समाचार पत्र 'जन चेतना' के मुख्य संपादक के नाम पत्र लिखिए।

(ii) आपका नाम राज कपूर है। आप वेदान्त हाई स्कूल, गंगानगर में दसवीं कक्षा में पढ़ते हैं। आपका रोल नंबर 05 है। आप कक्षा में मॉनिटर हैं। आप अपने स्कूल के प्रधानाचार्य को स्कूल में अधिक से अधिक खेलों का सामान मँगवाने के लिए अनुरोध करते हुए आवेदन/प्रार्थना पत्र लिखिए।
10. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए :
7
(i) जीवन में परिश्रम का महत्त्व
(ii) अपने नये घर में प्रवेश
(iii) जनसंचार के माध्यम
भाग - छ
11. निम्नलिखित में से किसी एक प्रपत्र को अपनी उत्तर-पुस्तिका पर निर्देशानुसार उतारकर भरें :
5
(i) मान लीजिए आपका नाम मीना कुमारी है। आपका पता है - मकान नम्बर - 267, सेक्टर - 21, अम्बाला है। आपको गाड़ी संख्या - 2901, शताब्दी एक्सप्रेस से दिनांक 05.05.2026 को दिल्ली से मुम्बई तक यात्रा करनी है। इस अनुसार निम्नलिखित प्रपत्र भरें :
गाड़ी संख्या और नाम : 2901, शताब्दी एक्सप्रेस
यात्रा की तारीख : ..............................................

यात्रा आरंभ करने का स्टेशन : ......................... से ......................... स्टेशन (यात्रा समाप्ति) तक आरक्षण

नाम व पता ........................................................................................................................................

आवेदक के हस्ताक्षर : ....................................
(ii) मान लें कि आपका नाम राजेन्द्र कुमार है। आपका 'भारत बैंक', शाखा : पानीपत में एक बचत खाता है, जिसका नम्बर 254532681 है। आपको अपने इस खाते में 19,000/- रुपये जमा करवाने हैं। इस अनुसार निम्नलिखित प्रपत्र को अपनी उत्तर-पुस्तिका पर निर्देशानुसार उतारकर भरें :
भारत बैंक, शाखा : पानीपत
बैंक में रुपये जमा करवाने के लिए प्रपत्र
जमा बचत खाता नम्बर ................................................. जोकि ............................................

के नाम से है, में रुपये ................................................. (रुपये अंकों में) ........................................

(रुपये शब्दों में) जमा करें।

जमाकर्ता के हस्ताक्षर : ............................................
Answer Key: Hindi Question Paper (Class 10)

उत्तर कुंजी (Answer Key) - हिंदी परीक्षा प्रणाली

नोट: वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्नों के उत्तर सटीक दिए गए हैं। वर्णनात्मक (Subjective) और रचनात्मक प्रश्नों के लिए आदर्श/संभावित उत्तरों के मुख्य बिंदु दिए गए हैं, विद्यार्थी अपने शब्दों में उत्तर लिख सकते हैं।

भाग - क (व्याकरण एवं गद्यांश)

1. I. निम्नलिखित बहुवैकल्पिक प्रश्नों के सही विकल्प:
  • (i) 'भूलना' शब्द का सही विशेषण: (ग) भुलक्कड़
  • (ii) पितृ + अर्पण शब्दों में संधि: (ख) पित्रर्पण
  • (iii) 'यज्ञशाला' समस्त पद का सही समास विग्रह: (ग) यज्ञ के लिए शाला
  • (iv) 'धीर' शब्द की सही भाववाचक संज्ञा: (घ) (क) और (ग) दोनों विकल्प सही हैं (धीरता और धीरज)
  • (v) 'आकाश' का पर्यायवाची नहीं है: (ग) निलय
II. पाठ्यपुस्तक पर आधारित बहुवैकल्पिक प्रश्न:
  • (i) नौकर ने बसंती का सामान कहाँ रखा था? (घ) बरामदे के साथ वाले कमरे में
  • (ii) स्कूल बस में छात्र-छात्राएँ कहाँ जा रहे थे? (ख) शैक्षिक भ्रमण के लिए जा रहे थे।
  • (iii) संत किसकी भाँति नीर-क्षीर विवेक करते हैं? (घ) हंस
  • (iv) ज्ञानी व्यक्ति संपत्ति का संचय किस लिए करते हैं? (घ) परहित के लिए
III. मुहावरे का अर्थ:
  • 'बाएँ हाथ का खेल' मुहावरे का अर्थ है: (घ) सरल कार्य।
IV. अपठित गद्यांश के उत्तर:
  • (i) 'नितांत' शब्द का अर्थ: पूर्ण रूप से / बिल्कुल / अत्यधिक।
  • (ii) गद्यांश का उचित शीर्षक: विज्ञापन का महत्त्व / विज्ञापन: आज की आवश्यकता।
  • (iii) विज्ञापन के आलोचकों के विचार: वे इसे निरर्थक मानते हैं; उनका मानना है कि अच्छी वस्तुएँ बिना विज्ञापन के ही लोकप्रिय हो जाती हैं और खराब वस्तुएँ विज्ञापन के बावजूद ज़्यादा दिन नहीं टिकतीं।
  • (iv) उत्पादक-उपभोक्ता संबंध: विज्ञापन उत्पादक और उपभोक्ता को संपर्क में लाकर माँग व पूर्ति में संतुलन स्थापित करने का कार्य करता है।
  • (v) अनिवार्य अंग क्यों: मनुष्य की आवश्यकताएँ बढ़ती जा रही हैं और संचार क्रांति के कारण ज़िंदगी की गति तेज़ हो गई है, इसलिए वास्तविकता से परिचय पाने के लिए यह अनिवार्य बन गया है।
V. निर्देशानुसार उत्तर:
  • (i) 'बल' का सही अर्थ विकल्प: (ख) सेना, बलराम, शक्ति
  • (ii) शुद्ध वाक्य: वह अध्यापिका विदुषी है।
  • (iii) समरूपी भिन्नार्थक शब्दों का मिलान:
    निश्चल - अटल
    निश्छल - छल रहित
  • (iv) अनेक शब्दों के लिए एक शब्द ('जिसने ऋण चुका दिया हो'): उऋण
  • (v) 'निंदनीय' शब्द का विलोम: प्रशंसनीय / वंदनीय / श्लाघनीय

भाग - ख (साहित्य)

2. पद्यांश की सप्रसंग व्याख्या (मुख्य बिंदु):
  • (i) मीराबाई का पद: प्रसंग: यह पद मीराबाई द्वारा रचित है जिसमें वे भगवान श्रीकृष्ण के रूप-सौंदर्य का वर्णन कर रही हैं। व्याख्या: मीराबाई कहती हैं कि हे नंदलाल! आप मेरे नेत्रों में बस जाओ। आपकी साँवली सूरत और विशाल नेत्र मन को मोह लेने वाले हैं। आपके सिर पर मोर मुकुट, कानों में मकराकृत कुंडल और मस्तक पर लाल तिलक सुशोभित है...।
  • (ii) उठ-उठ लहरें...: प्रसंग: इसमें समुद्र की लहरों के माध्यम से निरंतर आगे बढ़ने और उमंग का संदेश दिया गया है। व्याख्या: समुद्र की उठती हुई लहरें कहती हैं कि भले ही हम किनारा न देख पाएँ, लेकिन इस उमंग में बहते हुए हम निरंतर आगे ही बढ़ती जाएँगी (यह मनुष्य को निरंतर कर्मशील रहने की प्रेरणा देता है)।
3. एक या दो पंक्तियों में उत्तर:
  • (i) 'सूखी डाली' में दादा जी ने कुटुंब की तुलना बड़ के महान पेड़ (वट-वृक्ष) से की है।
  • (ii) जयदेव वाघा बॉर्डर पर कस्टम अधिकारी (Customs Officer / Inspector) के पद पर नियुक्त था।
  • (iii) विश्वासपात्र मित्र से भारी रक्षा रहती है।
  • (iv) गुरु नानक देव जी की माता का नाम माता तृप्ता जी था।
  • (v) चौसा का युद्ध मुग़ल सम्राट हुमायूँ और अफ़गान शासक शेरशाह सूरी (पठानों) के मध्य हुआ था।
  • (vi) विदेश में चित्रा के 'अनाथ' शीर्षक वाले चित्र (जिसमें मृत भिखारिन और दो रोते बच्चे थे) ने धूम मचायी थी।
4. तीन या चार पंक्तियों में उत्तर (मुख्य बिंदु):
  • (i) दादा जी ने समझाया कि संयुक्त परिवार एक विशाल पेड़ के समान है और सदस्य उसकी डालियाँ हैं। जो डाली पेड़ से अलग हो जाती है, वह सूख जाती है, उसका कोई अस्तित्व नहीं रहता।
  • (ii) नीलम (जयदेव की पत्नी) गर्व से कहती है कि असली दुश्मन केवल सरहद पार नहीं होते, बल्कि देश के अंदर भी तस्करों और भ्रष्टाचारियों के रूप में बैठे होते हैं, जिनसे लड़ना बड़ी बहादुरी का काम है।
  • (iii) महेश ने माँ को खुशी-खुशी इजाज़त दे दी क्योंकि उसे अस्पताल में सिस्टर सुसान (नर्स) के रूप में माँ जैसी ही ममता, स्नेह और देखभाल मिल गई थी, जिससे उसका अकेलापन दूर हो गया था।
  • (iv) ठाकुर शिवपाल सिंह उस नीम के पेड़ पर अपना अधिकार जताते हैं क्योंकि वह पेड़ उनके पुरखों द्वारा लगाया गया था और वह ज़मीन उनकी रियासत या उनके अधिकार क्षेत्र में आती थी।
  • (v) सूरज डूबने पर हिमालय का सौंदर्य और गहरा व रहस्यमयी हो गया था। बर्फीली चोटियों पर छाई शांति और अलौकिक दृश्य को देखकर लेखक और उनके साथी स्तब्ध और गुमसुम रह गए।
  • (vi) साधु ने बताया कि भ्रष्टाचार और सदाचार मनुष्य की आत्मा में होते हैं, बाहर नहीं। जब आत्मा में बेईमानी का स्वर उठता है तो भ्रष्टाचार होता है। तावीज़ इन कुप्रवृत्तियों को दबाकर सदाचार के स्वर जगाने का काम करता है।
5. छह या सात पंक्तियों में उत्तर (मुख्य बिंदु):
  • (i) चुनावों में ध्यान देने योग्य बातें: नागरिक केवल जाति, धर्म या भाई-भतीजावाद के आधार पर वोट न दें। वे योग्य, ईमानदार और देशभक्त उम्मीदवारों का चयन करें जो देश के हित को सर्वोपरि रखें।
  • (ii) मँझली बहू की विशेषताएँ: वह अत्यंत भावुक, संवेदनशील और स्वाभिमानी स्त्री है। वह संयुक्त परिवार में तालमेल बिठाने की कोशिश करती है और परिवार के सम्मान को ठेस नहीं पहुँचाना चाहती।
  • (iii) 'दो कलाकार' शीर्षक की सार्थकता: यह शीर्षक पूर्णतः सार्थक है क्योंकि इसमें दो तरह के कलाकारों की तुलना है—एक चित्रा, जो कैनवास पर चित्र उकेरती है और दूसरी अरुणा, जो समाज सेवा कर अनाथ बच्चों का जीवन सँवारती है (सच्ची कलाकार अरुणा सिद्ध होती है)।
  • (iv) 'ममता' कहानी से शिक्षा: हमें अपने कर्तव्य, अतिथि-सत्कार और भारतीय संस्कृति के मूल मूल्यों का पालन करना चाहिए, चाहे परिस्थितियाँ कैसी भी हों। ममता ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना शत्रु (हुमायूँ) को भी शरण दी।
  • (v) आशय स्पष्ट: लेखक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के अत्यंत सरल, सादगीपूर्ण किंतु अंदर से दृढ़ और सिद्धांतवादी चरित्र को देखकर आश्चर्यचकित हैं। आज के समय में ऐसे कोमल और कठिन (आदर्शवादी) चरित्र वाले महान लोगों का निर्माण होना लगभग बंद हो गया है।

भाग - ग (अनुवाद)

6. पंजाबी गद्यांश का हिन्दी अनुवाद:

छोटे से पुश्तैनी मकान में रह रही बसंती को दूर शहर में रह रहे पुत्र (बेटे) का पत्र मिला - "माँ मेरी तरक्की हो गई है। कंपनी की ओर से बहुत बड़ी कोठी मिली है, अब तुम्हें मेरे पास शहर में आकर रहना ही पड़ेगा।"

भाग - घ (रचनात्मक लेखन: विज्ञापन / सूचना)

7. विज्ञापन / सूचना लेखन (प्रारूप/Sample):

(i) विज्ञापन (कार बिकाऊ है):

कार बिकाऊ है

मारुति कार (मॉडल 2019) बेहतरीन स्थिति में बिकाऊ है।
रंग: सफेद, बीमाकृत, फर्स्ट ओनर।
कीमत: आपसी बातचीत द्वारा।

इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें:
विमल प्रसाद
मकान नं. 227, सेक्टर-22, जगाधरी
मोबाइल: 1987642345

(ii) सूचना (सड़क सुरक्षा पर भाषण प्रतियोगिता):

सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पठानकोट

सूचना

दिनांक: 5 अगस्त 2026

सड़क सुरक्षा पर भाषण प्रतियोगिता

सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि विद्यालय की हिंदी-साहित्य-समिति द्वारा दिनांक 11.08.2026 को 'सड़क सुरक्षा' विषय पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जो विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, वे अपना नाम 8 अगस्त तक नीचे हस्ताक्षरकर्ता को दे दें।

प्रदीप कुमार
सचिव (हिंदी-साहित्य-समिति)
एवं हिंदी अध्यापक

भाग - ङ (मुहावरे/लोकोक्तियाँ)

8. मुहावरों/लोकोक्तियों का वाक्य प्रयोग:
  • (i) कौआ कोयल को काली कहे: (अर्थ: स्वयं के दोष न देखकर दूसरों में दोष निकालना) - खुद तो रमेश दिन भर बेईमानी करता है और दूसरों को ईमानदारी का पाठ पढ़ाता है, यह तो वही बात हुई- 'कौआ कोयल को काली कहे'।
  • (ii) नाम बड़े और दर्शन छोटे: (अर्थ: प्रसिद्धि अधिक पर गुण कम) - उस मशहूर दुकान की मिठाई खाकर तबीयत खराब हो गई, सच है- 'नाम बड़े और दर्शन छोटे'।
  • (iii) सफेद झूठ: (अर्थ: बिल्कुल झूठ) - उसने मेरे पैसे चुराए और अब सबके सामने 'सफेद झूठ' बोल रहा है कि उसे कुछ नहीं पता।
  • (iv) तलवार की धार पर चलना: (अर्थ: बहुत कठिन या जोखिम भरा कार्य करना) - आज के समय में ईमानदारी से जीवन बिताना 'तलवार की धार पर चलने' के समान है।

भाग - च (पत्र एवं अनुच्छेद)

9. पत्र लेखन (प्रारूप):

(i) संपादक को पत्र: प्रेषक का पता (कोठी नंबर 246, प्रभात नगर, मुम्बई), दिनांक, सेवा में, मुख्य संपादक, जन चेतना, मुम्बई। विषय: आवारा कुत्तों के आतंक के संदर्भ में। (विषय-वस्तु में स्थानीय प्रशासन की लापरवाही और लोगों को हो रही परेशानी का वर्णन करें)। भवदीया - नरगिस, मो: 7849947623।

(ii) प्रधानाचार्य को प्रार्थना पत्र: सेवा में, प्रधानाचार्य महोदय, वेदान्त हाई स्कूल, गंगानगर। विषय: खेलों का सामान मँगवाने हेतु। (विषय-वस्तु में खेल-कूद के महत्व और स्कूल में सामान की कमी का उल्लेख करें)। आपका आज्ञाकारी शिष्य - राज कपूर, कक्षा दसवीं, रोल नंबर 05।

10. अनुच्छेद लेखन (100 शब्द):

विद्यार्थी दिए गए विषयों (जीवन में परिश्रम का महत्त्व / अपने नये घर में प्रवेश / जनसंचार के माध्यम) में से किसी एक पर निबंधात्मक रूप में लगभग 10 से 12 पंक्तियाँ लिखें। (जैसे- परिश्रम ही सफलता की कुंजी है, बिना मेहनत के कुछ हासिल नहीं होता आदि)।

भाग - छ (प्रपत्र भरना)

11. प्रपत्र (Form filling):

(i) रेलवे आरक्षण प्रपत्र:
यात्रा की तारीख : 05.05.2026
यात्रा आरंभ करने का स्टेशन : दिल्ली से मुम्बई स्टेशन (यात्रा समाप्ति) तक आरक्षण
नाम व पता : मीना कुमारी, मकान नम्बर - 267, सेक्टर - 21, अम्बाला
आवेदक के हस्ताक्षर : (मीना कुमारी के हस्ताक्षर)

(ii) बैंक जमा प्रपत्र:
जमा बचत खाता नम्बर : 254532681 जोकि राजेन्द्र कुमार के नाम से है, में रुपये 19,000/- (रुपये अंकों में)
(रुपये शब्दों में) : उन्नीस हज़ार रुपये मात्र जमा करें।
जमाकर्ता के हस्ताक्षर : (राजेन्द्र कुमार के हस्ताक्षर)

💐🌿Follow us for latest updates 👇👇👇

Featured post

PSTET Previous Year Question Papers Solved & Study Materials

PSTET 2026 Previous Year Question Papers Solved & Study Materials If you are preparing for PSTET 2026 , then practicing PSTET Previous...

RECENT UPDATES

Trends