10वीं कक्षा - हिंदी व्याकरण (भाग - 1)
सही उत्तर देखने के लिए शब्द/प्रश्न पर क्लिक करें।
1. संधि और संधि-विच्छेद
संधि-विच्छेद कीजिए
चरणामृत
उत्तर: चरण + अमृत
पुस्तकालय
उत्तर: पुस्तक + आलय
मुनीश
उत्तर: मुनि + ईश
लघूत्तर
उत्तर: लघु + उत्तर
दशमेश
उत्तर: दशम + ईश
यथेष्ट
उत्तर: यथा + इष्ट
लोकोक्ति
उत्तर: लोक + उक्ति
पर्यावरण
उत्तर: परि + आवरण
उपर्युक्त
उत्तर: उपरि + उक्त
इत्यादि
उत्तर: इति + आदि
संधि कीजिए
प्रति + एक
उत्तर: प्रत्येक
गज + आनन
उत्तर: गजानन
सु + अच्छ
उत्तर: स्वच्छ
वन + औषधि
उत्तर: वनौषधि
यदि + अपि
उत्तर: यद्यपि
शिष्ट + आचार
उत्तर: शिष्टाचार
गुरु + आगमन
उत्तर: गुर्वागमन
सूर्य + उदय
उत्तर: सूर्योदय
अति + अंत
उत्तर: अत्यंत
मत + एक्य
उत्तर: मतैक्य
2. समास और समास विग्रह
समस्त पद बनाइए (समास कीजिए)
मन से गढ़ंत
उत्तर: मनगढ़ंत
जेब के लिए खर्च
उत्तर: जेबखर्च
धर्म से भ्रष्ट
उत्तर: धर्मभ्रष्ट
कर्तव्य में निष्ठा
उत्तर: कर्तव्यनिष्ठा
देश के लिए प्रेम
उत्तर: देशप्रेम
लाखों का पति
उत्तर: लखपति
आराम के लिए कुर्सी
उत्तर: आरामकुर्सी
सबको प्रिय
उत्तर: सर्वप्रिय
परीक्षा के लिए केन्द्र
उत्तर: परीक्षाकेन्द्र
पाप से मुक्त
उत्तर: पापमुक्त
समास विग्रह कीजिए
बाढ़-पीड़ित
उत्तर: बाढ़ से पीड़ित
युद्ध-अभ्यास
उत्तर: युद्ध के लिए अभ्यास
भुखमरा
उत्तर: भूख से मरा
जन्मरोगी
उत्तर: जन्म से रोगी
भारतरत्न
उत्तर: भारत का रत्न
राजकुमारी
उत्तर: राजा की कुमारी
आँखों-देखी
उत्तर: आँखों से देखी
मृत्यु-दंड
उत्तर: मृत्यु का दंड
नगरवास
उत्तर: नगर में वास
पैदलपथ
उत्तर: पैदल चलने के लिए पथ
3. भाववाचक संज्ञा बनाइए
मित्र
उत्तर: मित्रता
ठग
उत्तर: ठगी
युवक
उत्तर: यौवन
नारी
उत्तर: नारीत्व
आलसी
उत्तर: आलस्य
संतुष्ट
उत्तर: संतुष्टि
राष्ट्रीय
उत्तर: राष्ट्रीयता
लिखना
उत्तर: लिखावट
बच्चा
उत्तर: बचपन
चिकित्सक
उत्तर: चिकित्सा
पराया
उत्तर: परायापन
भक्त
उत्तर: भक्ति
ईमानदार
उत्तर: ईमानदारी
कमाना
उत्तर: कमाई
पूजना
उत्तर: पूजा
समीप
उत्तर: समीपता
सुंदर
उत्तर: सुंदरता
बंधु
उत्तर: बंधुत्व