HINDI LECTURER CADRE QUESTION PAPER SET CANSWER KEY 2026(Unofficial)




HINDI LECTURER CADRE QUESTION PAPER ANSWER KEY 2026 (Unofficial) 

1. राजभाषा आयोग का गठन कब हुआ?

(A) 1949
(B) 1952
(C) 1955
(D) 1960

सही उत्तर: (C) 1955


2. संस्कृत की आख्यायिका के ढंग पर लिखा गया हिंदी उपन्यास है—

(A) पूर्णतया
(B) बाणभट्ट की आत्मकथा
(C) इन्द्रवती मसूल
(D) अनामदास का पोथा

सही उत्तर: (B) बाणभट्ट की आत्मकथा


3. चन्द्रधर शर्मा गुलेरी ने कुल कितनी कहानियाँ लिखी हैं?

(A) 1
(B) 3
(C) 2
(D) 4

सही उत्तर: (B) 3


4. इनमें से कौन सुमेलित नहीं है?

(A) पंजाबी-ब्रज
(B) मराठी-महाराष्ट्री
(C) पूर्वी हिन्दी-अर्धमागधी अपभ्रंश
(D) शौरसेनी-ब्रज

सही उत्तर: (A) पंजाबी-ब्रज


5. ‘घुमक्कड़ शास्त्र’ के लेखक कौन हैं?

(A) यशपाल
(B) राहुल सांकृत्यायन
(C) प्रेमचंद
(D) रांगेय राघव

सही उत्तर: (B) राहुल सांकृत्यायन

6. कौन-से वर्ण अयोगवाह कहलाते हैं?

(A) अं
(B) ऋ
(C) य
(D) श

सही उत्तर: (A) अं

7. महीप सिंह किस कहानी आंदोलन से जुड़े थे?

(A) नई कहानी
(B) सचेतन कहानी
(C) अकहानी
(D) समानांतर कहानी

सही उत्तर: (B) सचेतन कहानी

8. किसका संबंध कलकत्ता के फोर्ट विलियम कॉलेज से नहीं था?

(A) लल्लूलाल
(B) इंशा अल्ला खाँ
(C) लक्ष्मण सिंह
(D) सदल मिश्र

सही उत्तर: (C) लक्ष्मण सिंह


9. निम्नलिखित रचनाओं को आरोही कालक्रम में व्यवस्थित कीजिए:

(A) बीजक, मृगावती, पद्मावत, विनयपत्रिका
(B) बीजक, पद्मावत, विनयपत्रिका, मृगावती
(C) पद्मावत, बीजक, मृगावती, विनयपत्रिका
(D) विनयपत्रिका, बीजक, पद्मावत, मृगावती

सही उत्तर: A बीजक, मृगावती, पद्मावत, विनयपत्रिका

10. किस सप्तक में कवयित्री नहीं हैं?

(A) तार सप्तक
(B) दूसरा सप्तक
(C) तीसरा सप्तक
(D) चतुर्थ सप्तक

सही उत्तर: (A) तार सप्तक


11. ‘हिन्दी नवरत्न’ में हिन्दी का सबसे बड़ा कवि किसे माना गया है?

(A) गोस्वामी तुलसीदास
(B) सूरदास
(C) देव
(D) बिहारी

सही उत्तर: (A) गोस्वामी तुलसीदास


12. ‘बेकन विचार रत्नावली’ किसकी रचना है?

(A) भारतेन्दु
(B) शरद जोशी
(C) बेकन
(D) महावीर प्रसाद द्विवेदी

सही उत्तर: (D) महावीर प्रसाद द्विवेदी


13. ‘जानते हैं जो कला को बस कला के अर्थ ही, स्वार्थी करते कला को व्यर्थ ही।’ किसका कथन है?

(A) धर्मवीर भारती
(B) मैथिलीशरण गुप्त
(C) निराला
(D) रामधारी सिंह दिनकर

सही उत्तर: (B) मैथिलीशरण गुप्त


14. इनमें से अरस्तू के अनुकरण सिद्धांत का तथ्य कौन-सा नहीं है?

(A) अनुकरण मनुष्य की मूल प्रवृत्ति है।
(B) कविता सत्य से चार गुनी दूर है।
(C) कविता जगत की अनुकृति है।
(D) अनुकरण की प्रक्रिया आनंददायक है।

सही उत्तर: (B) कविता सत्य से चार गुनी दूर है।


15. ‘आषाढ़ का एक दिन’ का पात्र नहीं है—

(A) मल्लिका
(B) अम्बिका
(C) कोमा
(D) कालिदास

सही उत्तर: (C) कोमा


16. भाषा पर सर्वाधिक बल देता है—

(A) स्वच्छंदतावाद
(B) रूपवाद
(C) अभिव्यंजनावाद
(D) विखंडनवाद

सही उत्तर: (B) रूपवाद


17. प्रसाद जी के इन नाटकों को रचनाकाल के आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए।

(A) चन्द्रगुप्त, अजातशत्रु, स्कंदगुप्त, ध्रुवस्वामिनी
(B) स्कंदगुप्त, ध्रुवस्वामिनी, चन्द्रगुप्त, अजातशत्रु
(C) ध्रुवस्वामिनी, स्कंदगुप्त, अजातशत्रु, चन्द्रगुप्त
(D) अजातशत्रु, स्कंदगुप्त, चन्द्रगुप्त, ध्रुवस्वामिनी

सही उत्तर: (D) अजातशत्रु, स्कंदगुप्त, चन्द्रगुप्त, ध्रुवस्वामिनी


18. अस्तित्ववाद से प्रभावित रचना है—

(A) चित्रलेखा
(B) परीक्षा गुरु
(C) अपने-अपने अजनबी
(D) त्यागपत्र

सही उत्तर: (C) अपने-अपने अजनबी


19. बनारसीदास चतुर्वेदी किस पत्रिका के संपादक थे?

(A) हिंदी प्रदीप
(B) विशाल भारत
(C) हंस
(D) सरस्वती

सही उत्तर: (B) विशाल भारत

20. ‘दुःख सबको माँजता है।’ पंक्ति किस कवि की है?

(A) मुक्तिबोध
(B) अज्ञेय
(C) हरिवंशराय बच्चन
(D) केदारनाथ अग्रवाल

सही उत्तर: (B) अज्ञेय


21. इनमें से कौन-सा निबंधकार शुक्ल युग का नहीं है?

(A) बाबू गुलाब राय
(B) वियोगी हरि
(C) अध्यापक पूर्ण सिंह
(D) शांतिप्रिय द्विवेदी

सही उत्तर: (C) अध्यापक पूर्ण सिंह


22. प्रेमचंद के इन उपन्यासों को रचनाकाल के आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए।

(A) कर्मभूमि, निर्मला, गबन, कायाकल्प
(B) गबन, निर्मला, कर्मभूमि, कायाकल्प
(C) निर्मला, गबन, कर्मभूमि, कायाकल्प
(D) कायाकल्प, निर्मला, गबन, कर्मभूमि

सही उत्तर: (D) कायाकल्प, निर्मला, गबन, कर्मभूमि


23. मुक्तिबोध किस सप्तक के कवि हैं?

(A) तार सप्तक
(B) दूसरा सप्तक
(C) प्रथम सप्तक
(D) तीसरा सप्तक

सही उत्तर: (A) तार सप्तक


24. इनमें से कृष्ण भक्ति परंपरा का कवि नहीं है:

(A) अग्रदास
(B) नंददास
(C) छीतस्वामी
(D) चतुर्भुजदास

सही उत्तर: (A) अग्रदास


25. ‘नागमती वियोग वर्णन’ में बारहमासे का प्रारंभ किस महीने से हुआ है?

(A) चैत्र मास से
(B) कार्तिक मास से
(C) जेठ मास से
(D) आषाढ़ मास से

सही उत्तर: (D) आषाढ़ मास से


26. ‘लाल टीन की छत’ किसका उपन्यास है?

(A) अमृता प्रीतम
(B) निर्मल वर्मा
(C) चित्रा मुद्गल
(D) अमृतलाल नागर

सही उत्तर: (B) निर्मल वर्मा

27. ‘महाचिति सजग हुई सी व्यक्त में महाशक्ति’ किस दर्शन का पारिभाषिक शब्द है?

(A) अद्वैत दर्शन
(B) बौद्ध दर्शन
(C) जैन दर्शन
(D) प्रत्यभिज्ञा दर्शन

सही उत्तर: (D) प्रत्यभिज्ञा दर्शन


28. स्थापना (Assertion) (A): ‘कुकुरमुत्ता’ कविता का मूल स्वर प्रगतिवादी है, छायावादी नहीं।
तर्क (Reason) (R): इसमें ‘गुलाब’ पूँजीपतियों का और ‘कुकुरमुत्ता’ आम आदमी का प्रतीक है।

(A) A सही R गलत
(B) A और R दोनों सही
(C) A और R दोनों गलत
(D) A गलत R सही

सही उत्तर: (B) A और R दोनों सही


29. ‘जीवन का सुख दूसरों को सुखी करने में है, उन्हें लूटने में नहीं।’ यह किस उपन्यास का कथन है?

(A) गोदान
(B) संन्यासी
(C) तमस
(D) अमृत और विष

सही उत्तर: (A) गोदान


30. अपभ्रंश के प्रसिद्ध साहित्यकार हेमचन्द्र का समय इनमें से क्या है?

(A) 10वीं शती
(B) 11वीं शती
(C) 12वीं शती
(D) 15वीं शती

सही उत्तर: (C) 12वीं शती

हिंदी के महत्वपूर्ण MCQs 31 से 60: प्रश्न, विकल्प और सही उत्तर

31. ‘उक्ति व्यक्ति प्रकरण’ के रचयिता कौन हैं?

(A) रोडा
(B) वंशीधर
(C) दामोदर शर्मा
(D) विद्यापति

सही उत्तर: (C) दामोदर शर्मा

32. इनमें से नया कहानीकार कौन-सा है?

(A) देवकीनन्दन खत्री
(B) निर्मल वर्मा
(C) प्रसाद
(D) सुदर्शन

सही उत्तर: (B) निर्मल वर्मा

33. ‘अंधा युग’ की काव्य विधा है—

(A) गीतिनाट्य
(B) लंबी कविता
(C) खंड काव्य
(D) महाकाव्य

सही उत्तर: (A) गीतिनाट्य

34. ‘बरवै नायिका भेद’ किसकी रचना है?

(A) बिहारी
(B) रसलीन
(C) सुरति मिश्र
(D) रहीम

सही उत्तर: (D) रहीम

35. ‘कलाधर’ उपनाम से कविता लिखने वाले कवि इनमें से कौन थे?

(A) भगवतीचरण वर्मा
(B) जयशंकर प्रसाद
(C) मैथिलीशरण गुप्त
(D) माखनलाल चतुर्वेदी

सही उत्तर: (B) जयशंकर प्रसाद

36. ‘झरना’ को छायावाद की प्रयोगशाला किस आलोचक ने माना है?

(A) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(B) नामवर सिंह
(C) नगेन्द्र
(D) आचार्य नन्ददुलारे वाजपेयी

सही उत्तर: (C) नगेन्द्र

37. प्रेमचन्द का कौन-सा उपन्यास गांधीवाद से अधिक प्रभावित है?

(A) गोदान
(B) रंगभूमि
(C) कर्मभूमि
(D) सेवासदन

सही उत्तर: (C) कर्मभूमि

38. इनमें से कौन-सा भाव संचारी भाव नहीं है?

(A) शोक
(B) गर्व
(C) अमर्ष
(D) हर्ष

सही उत्तर: (A) शोक

39. किस हिन्दी साहित्यकार को ज्ञानपीठ पुरस्कार नहीं मिला?

(A) पंत
(B) प्रसाद
(C) दिनकर
(D) अज्ञेय

सही उत्तर: (B) प्रसाद

40. पूर्वी हिन्दी का विकास इनमें से किस अपभ्रंश से हुआ है?

(A) शौरसेनी
(B) अर्द्धमागधी
(C) मागधी
(D) खस

सही उत्तर: (B) अर्द्धमागधी

41. देवनागरी का प्रयोग किस भाषा को लिखने में नहीं किया जाता?

(A) मराठी
(B) हिन्दी
(C) नेपाली
(D) सिंधी

सही उत्तर: (D) सिंधी

42. किस अलंकार में वाच्यार्थ गौण और व्यंग्यार्थ प्रधान होता है?

(A) अनुप्रास
(B) समासोक्ति
(C) विरोधाभास
(D) अतिशयोक्ति

सही उत्तर: (B) समासोक्ति

43. ‘दिव्य प्रबन्धम्’ में किसकी रचनाएँ संकलित हैं?

(A) आलवार
(B) नयनार
(C) घट्टवास्वामी
(D) वल्लभाचार्य

सही उत्तर: (A) आलवार

44. मिश्र बन्धुओं के अनुसार ब्रजभाषा का सर्वप्रथम हिन्दी कविता में प्रयोग किसने किया?

(A) पुष्पकर
(B) शार्ङ्गधर
(C) हेमचन्द्र
(D) जोइन्दु

सही उत्तर: (B) शार्ङ्गधर

45. ‘प्रजा हितैषी पत्र’ के सम्पादक कौन थे?

(A) मुंशी इंशा अल्ला खाँ
(B) राजा लक्ष्मण सिंह
(C) प्रतापनारायण मिश्र
(D) राजा शिवप्रसाद ‘सितारेहिन्द’

सही उत्तर: (D) राजा शिवप्रसाद ‘सितारेहिन्द’

46. इनमें से कौन-सा पद्य रचना ग्रंथ है?

(A) विनयपत्रिका
(B) रामचन्द्रिका
(C) कविप्रिया
(D) भ्रमर गीत

नोट: प्रश्न में समस्या है। दिए गए चारों विकल्प पद्य/काव्य रचनाओं से संबंधित हैं, इसलिए एकमात्र सही विकल्प निर्धारित नहीं किया जा सकता।

47. ‘वृत्त कौमुदी’ किस रीतिकालीन कवि की रचना है?

(A) रसलीन
(B) मतिराम
(C) पद्माकर
(D) प्रतापसिंह

सही उत्तर: (B) मतिराम

48. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने इनमें से किसे सूफी काव्य परम्परा का पहला कवि माना है?

(A) कुतुबन
(B) मंझन
(C) जायसी
(D) नूर मोहम्मद

सही उत्तर: (A) कुतुबन

49. काशी नागरी प्रचारिणी सभा के प्रथम सभापति कौन थे?

(A) बाबू श्यामसुन्दर दास
(B) पं. रामनारायण मिश्र
(C) शिवकुमार सिंह
(D) राधाकृष्णदास

सही उत्तर: (D) राधाकृष्णदास

50. कचहरियों में नागरी के प्रवेश की सरकारी घोषणा कब प्रकाशित हुई?

(A) सन 1850 ई.
(B) सन 1880 ई.
(C) सन 1900 ई.
(D) सन 1920 ई.

सही उत्तर: (C) सन 1900 ई.

51. ‘ठेठ हिन्दी का ठाठ’ किस लेखक की औपन्यासिक कृति है?

(A) अयोध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’
(B) बालकृष्ण भट्ट
(C) राधिकारमण प्रसाद सिंह
(D) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र

सही उत्तर: (A) अयोध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’

52. “रीतिकालीन आचार्य कवियों ने शास्त्रीय मत को श्रेष्ठ और अपने मत को गौण मान लिया।” यह कथन किस आलोचक का है?

(A) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(B) आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी
(C) नगेन्द्र
(D) विजयेंद्र स्नातक

सही उत्तर: (B) आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी

53. ‘वार्ता ग्रंथ’ के रचयिता कौन थे?

(A) वल्लभाचार्य
(B) विट्ठलनाथ
(C) गोकुलनाथ
(D) नाभादास

सही उत्तर: (C) गोकुलनाथ

54. ‘आनन्द कादम्बिनी’ पत्रिका के सम्पादक कौन थे?

(A) पं. बालकृष्ण भट्ट
(B) भारतेन्दु बालकृष्ण
(C) राधाचरण गोस्वामी
(D) बद्रीनारायण चौधरी ‘प्रेमघन’

सही उत्तर: (D) बद्रीनारायण चौधरी ‘प्रेमघन’

55. साधारणीकरण की प्रक्रिया में ‘मधुमती भूमिका’ की चर्चा किसने की है?

(A) श्यामसुन्दर दास
(B) रामचन्द्र शुक्ल
(C) विश्वनाथ
(D) नगेन्द्र

सही उत्तर: (A) श्यामसुन्दर दास

56. भक्तिकाल के किस आचार्य को भगवान श्रीकृष्ण के सुदर्शन चक्र का अवतार माना जाता है?

(A) वल्लभाचार्य
(B) निम्बार्काचार्य
(C) स्वामी हरिदास
(D) छीतस्वामी

सही उत्तर: (B) निम्बार्काचार्य

57. प्रेमचन्द का कौन-सा उपन्यास ‘गोदान’ की पूर्व पीठिका माना जाता है?

(A) रंगभूमि
(B) सेवासदन
(C) प्रेमाश्रम
(D) निर्मला

सही उत्तर: (C) प्रेमाश्रम

58. इनमें से कौन स्वच्छंदतावादी कवि नहीं है?

(A) मुकुटधर पाण्डेय
(B) रामनरेश त्रिपाठी
(C) सत्यनारायण ‘कविरत्न’
(D) श्रीधर पाठक

सही उत्तर: (B) रामनरेश त्रिपाठी

59. नयी समीक्षा के प्रमुख समीक्षक हैं—

(A) एलन टेट
(B) ब्लेकमर
(C) जॉन क्रो रैनसम
(D) उपर्युक्त सभी

सही उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी

60. ‘शेखर एक जीवनी’ का पात्र नहीं है—

(A) ज्वाला सिंह
(B) शेखर
(C) शशि
(D) विद्यावती

सही उत्तर: (A) ज्वाला सिंह

हिंदी के महत्वपूर्ण MCQs 61 से 90: प्रश्न, विकल्प और सही उत्तर

61. ‘नहुष’ नाटक का रचनाकाल है

(A) 1850
(B) 1852
(C) 1857
(D) 1880

सही उत्तर: (C) 1857

62. ‘कजरी वन में राजहंस’ किस निबंधकार का निबंध है?

(A) रामचन्द्र शुक्ल
(B) विद्यानिवास मिश्र
(C) कुबेरनाथ राय
(D) विजयदेव नारायण साही

सही उत्तर: (B) विद्यानिवास मिश्र

63. ‘बिहारी और देव’ रचना के लेखक हैं—

(A) भारतेन्दु
(B) लाला भगवानदीन
(C) कृष्ण बिहारी मिश्र
(D) विश्वनाथ प्रसाद मिश्र

सही उत्तर: (B) लाला भगवानदीन

64. इनमें से रेखाचित्र विधा की सर्वप्रथम रचना कौन-सी है?

(A) हमारे आराध्य
(B) माटी की मूरतें
(C) पद्म पराग
(D) स्मृति की रेखाएँ

सही उत्तर: (B) माटी की मूरतें

65. ‘क्षण बोले कण मुस्कुराए’ किस विधा की रचना है?

(A) संस्मरण
(B) रिपोर्ताज
(C) आत्मकथा
(D) रेखाचित्र

सही उत्तर: (D) रेखाचित्र

66. ‘अकाल में सारस’ किस विधा की रचना है?

(A) कविता
(B) नाटक
(C) उपन्यास
(D) आलोचना

सही उत्तर: (A) कविता

67. आधुनिक काल के किस चरण में समस्यापूर्ति पर काव्य रचना होती थी?

(A) भारतेन्दु युग
(B) छायावादी युग
(C) प्रगतिवादी युग
(D) प्रयोगवादी युग

सही उत्तर: (A) भारतेन्दु युग

68. ‘जूही की कली’ को किस पत्रिका ने छापने से इनकार कर दिया था?

(A) माधुरी
(B) चाँद
(C) सरस्वती
(D) आनन्द कादम्बिनी

सही उत्तर: (C) सरस्वती

69. ‘अर्धनारीश्वर’ किस लेखक का निबंध-संकलन है?

(A) शांतिप्रिय द्विवेदी
(B) दिनकर
(C) कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर
(D) रामवृक्ष बेनीपुरी

सही उत्तर: (B) दिनकर

70. ‘तूफानों के बीच’ किस विधा की रचना है?

(A) संस्मरण
(B) आत्मकथा
(C) रिपोर्ताज
(D) यात्रा-वृत्तांत

सही उत्तर: (C) रिपोर्ताज

71. वर्ष 1933 में प्रकाशित ‘Language’ नामक ग्रंथ के रचयिता कौन हैं, जिन्हें अमेरिकी संरचनावादी भाषाविज्ञान का मुख्य आधार स्तंभ माना जाता है?

(A) फर्डिनेंड द सॉस्यूर
(B) नोम चोम्स्की
(C) लियोनार्ड ब्लूमफील्ड
(D) जॉर्ज ट्रिपसन

सही उत्तर: (C) लियोनार्ड ब्लूमफील्ड

72. अपभ्रंश भाषा का काल इनमें से कौन-सा है?

(A) 500 ई.पू. से 1 ई.पू.
(B) 1000 ई. से 1500 ई.
(C) 1500 ई.पू. से 500 ई.पू.
(D) 500 ई. से 1000 ई.

सही उत्तर: (D) 500 ई. से 1000 ई.

73. भारतीय काव्यशास्त्र में ध्वनि सिद्धांत के अंतर्गत ‘ध्वनि’ शब्द का प्रयोग किस अर्थ में हुआ है?

(A) आवागमन
(B) संगीत
(C) नाद
(D) व्यंग्य

सही उत्तर: (D) व्यंग्य

74. ‘नाट्यशास्त्र’ कितने अध्यायों का ग्रंथ है?

(A) 32
(B) 34
(C) 36
(D) 38

सही उत्तर: (C) 36

75. प्रतिभा के दो भेद कारयित्री एवं भावयित्री किस आचार्य ने किए?

(A) विश्वनाथ
(B) राजशेखर
(C) मम्मट
(D) भोज

सही उत्तर: (B) राजशेखर

76. स्वन और स्वनिम के बीच मुख्य अंतर क्या है?

(A) स्वन एक वास्तविक भौतिक ध्वनि है, जबकि स्वनिम भाषा में अर्थ-भेद करने वाली एक मानसिक इकाई है।
(B) स्वन केवल लिखित रूप है और स्वनिम मौखिक रूप।
(C) स्वनिम का उपयोग केवल स्वरों के लिए होता है।
(D) इन दोनों में कोई अंतर नहीं है, दोनों एक ही हैं।

सही उत्तर: (A) स्वन एक वास्तविक भौतिक ध्वनि है, जबकि स्वनिम भाषा में अर्थ-भेद करने वाली एक मानसिक इकाई है।

77. ‘परिंदे’ को हिन्दी की पहली नई कहानी माना है—

(A) नामवर सिंह ने
(B) कमलेश्वर ने
(C) राजेन्द्र यादव ने
(D) ममता कालिया ने

सही उत्तर: (A) नामवर सिंह ने

78. ‘ध्रुवस्वामिनी’ नाटक में कितने अंक हैं?

(A) दो
(B) तीन
(C) चार
(D) पाँच

सही उत्तर: (B) तीन

79. कृष्ण की उपासना ‘ब्रजेन्द्र कुमार’ के रूप में किस सम्प्रदाय के अनुयायी करते हैं?

(A) सखी सम्प्रदाय
(B) चैतन्य सम्प्रदाय
(C) निम्बार्क सम्प्रदाय
(D) राधावल्लभ सम्प्रदाय

सही उत्तर: (B) चैतन्य सम्प्रदाय

80. ध्रुवदास किस सम्प्रदाय के कवि हैं?

(A) वल्लभ सम्प्रदाय
(B) निम्बार्क सम्प्रदाय
(C) राधावल्लभ सम्प्रदाय
(D) चैतन्य सम्प्रदाय

सही उत्तर: (C) राधावल्लभ सम्प्रदाय

81. ब्रह्मसूत्र का ‘अणुभाष्य’ किस आचार्य ने लिखा है?

(A) शंकराचार्य
(B) मध्वाचार्य
(C) वल्लभाचार्य
(D) निम्बार्क

सही उत्तर: (C) वल्लभाचार्य

82. इनमें से तुलसी का समकालीन कवि कौन नहीं है?

(A) केशव
(B) रहीम
(C) नाभादास
(D) सूरदास

सही उत्तर: (D) सूरदास

83. भानुदत्त की ‘रसमंजरी’ के आधार पर रीति आचार्यों ने किस प्रकार के ग्रंथों की रचना की है?

(A) अलंकार
(B) रस निरूपक ग्रंथ
(C) नायिका भेद ग्रंथ
(D) सर्वांग निरूपक ग्रंथ

सही उत्तर: (C) नायिका भेद ग्रंथ

84. ‘तुलसी गंग दुबौ भए मुकुटिन के सरदार’ यह पंक्ति किसकी है?

(A) केशवदास
(B) चिंतामणि
(C) मिश्रबन्धु
(D) रहीम

सही उत्तर: (D) रहीम

85. ‘चन्द छन्द बरनन की महिमा’ के रचयिता कौन हैं?

(A) चन्द्रबरदाई
(B) गंग कवि
(C) लाल कवि
(D) सूरति मिश्र

सही उत्तर: (B) गंग कवि

86. ‘हमारे मत में हिन्दी और उर्दू दो बोली प्यारी-प्यारी हैं।’ यह कथन किस लेखक का है?

(A) सर सैयद अहमद खाँ
(B) राजा लक्ष्मण सिंह
(C) राजा शिवप्रसाद सितारेहिन्द
(D) इंशा अल्ला खाँ

सही उत्तर: (C) राजा शिवप्रसाद सितारेहिन्द

87. दिनकर जी ने ‘काम अध्यात्म’ का निरूपण किस कृति में किया है?

(A) रेणुका
(B) रश्मिरथी
(C) उर्वशी
(D) हारे को हरिनाम

सही उत्तर: (C) उर्वशी

88. अपभ्रंश एवं राजस्थानी भाषा के योग से बनी भाषा को क्या कहते हैं?

(A) डिंगल
(B) पिंगल
(C) अवहट्ट
(D) देशभाषा

सही उत्तर: (A) डिंगल

89. ‘प्रभुजी तुम चन्दन हम पानी’ यह पंक्ति किस कवि की है?

(A) मीरा
(B) रैदास
(C) मुक्तदास
(D) कबीर

सही उत्तर: (B) रैदास

90. ‘नए साहित्य का सौन्दर्यशास्त्र’ किसका निबंध-संग्रह है?

(A) नगेन्द्र
(B) विद्यानिवास मिश्र
(C) गजानन माधव मुक्तिबोध
(D) निर्मल वर्मा

सही उत्तर: (C) गजानन माधव मुक्तिबोध

हिंदी के महत्वपूर्ण MCQs 91 से 120: प्रश्न, विकल्प और सही उत्तर

91. विष्णु मित्र सक्सेना को किस लेखक ने अपना सबसे अच्छा मित्र स्वीकार किया है?

(A) विजयदेव नारायण साही
(B) निर्मल वर्मा
(C) विष्णुप्रसाद मिश्र
(D) रामविलास शर्मा

सही उत्तर: (D) रामविलास शर्मा

92. ‘लघु मानव के बहाने हिन्दी कविता पर एक बहस’ के लेखक कौन हैं?

(A) नामवर सिंह
(B) नगेन्द्र
(C) विजयदेव नारायण साही
(D) सर्वेश्वर दयाल सक्सेना

सही उत्तर: (C) विजयदेव नारायण साही

93. इनमें से किस नाटककार के नाटकों में नायक अंतिम फल का भोक्ता नहीं बन पाता और विषाद की एक छाया पाठकों के मन पर छा जाती है?

(A) भारतेन्दु
(B) प्रसाद
(C) सेठ गोविन्ददास
(D) मोहन राकेश

सही उत्तर: (B) प्रसाद

94. ‘शुद्ध कविता की खोज’ के रचनाकार हैं—

(A) मुक्तिबोध
(B) दिनकर
(C) अज्ञेय
(D) नामवर सिंह

सही उत्तर: (B) दिनकर

95. ‘लाइट ऑफ एशिया’ का ‘बुद्धचरित’ के नाम से किसने अनुवाद किया था?

(A) भारतेन्दु
(B) प्रसाद
(C) रामचन्द्र शुक्ल
(D) बाबू श्यामसुन्दर दास

सही उत्तर: (C) रामचन्द्र शुक्ल

96. ‘सूरज की अन्तिम किरण से सूरज की पहली किरण तक’ किसकी रचना है?

(A) मोहन राकेश
(B) मणि मधुकर
(C) विभिन अग्रवाल
(D) सुरेन्द्र वर्मा

सही उत्तर: (D) सुरेन्द्र वर्मा

97. ‘छठवाँ दशक’ किस विधा की रचना है?

(A) कविता
(B) नाटक
(C) उपन्यास
(D) आलोचना

सही उत्तर: (D) आलोचना

98. ‘हिन्दी नवजीवन’ के सम्पादक कौन थे?

(A) बाबू राजेन्द्रप्रसाद
(B) काका कालेलकर
(C) गाँधी जी
(D) नेहरू जी

सही उत्तर: (C) गाँधी जी

99. ‘ते चल मुझे भुलाता देकर मेरे नाविक धीरे-धीरे’ इस पंक्ति के आधार पर प्रसाद पर क्या आरोप लगा था?

(A) दार्शनिक होने का
(B) पलायनवादी होने का
(C) यथार्थवादी होने का
(D) आदर्शवादी होने का

सही उत्तर: (B) पलायनवादी होने का

100. ‘नई कविता’ पत्रिका का प्रकाशन कब प्रारम्भ हुआ है?

(A) 1950 ई.
(B) 1951 ई.
(C) 1954 ई.
(D) 1953 ई.

सही उत्तर: (C) 1954 ई.

101. ‘अपनी खबर’ किसकी आत्मकथा है?

(A) सुभाषचन्द्र सिंह
(B) हरिवंशराय बच्चन
(C) पाण्डेय बेचन शर्मा ‘उग्र’
(D) उपेन्द्रनाथ अश्क

सही उत्तर: (C) पाण्डेय बेचन शर्मा ‘उग्र’

102. ‘अधरों पर अलि मंडराते’ में अलंकार बताइए।

(A) सन्देह
(B) शान्तिमान
(C) उत्प्रेक्षा
(D) उपमा

सही उत्तर: (C) उत्प्रेक्षा

103. ‘देख सुदामा की दीन दशा करुणा करि के करुणानिधि रोए’ में छंद बताइए।

(A) कवित्त
(B) सोरठा
(C) दोहा
(D) सवैया

सही उत्तर: (D) सवैया

104. रस सूत्र के व्याख्याता आचार्यों का कौन-सा क्रम सही है?

(A) भट्ट लोल्लट, आचार्य शंकुक, भट्ट नायक, अभिनवगुप्त
(B) आचार्य शंकुक, भट्ट नायक, भट्ट लोल्लट, अभिनवगुप्त
(C) भट्ट नायक, आचार्य शंकुक, अभिनवगुप्त, भट्ट लोल्लट
(D) अभिनवगुप्त, भट्ट लोल्लट, आचार्य शंकुक, भट्ट नायक

सही उत्तर: (A) भट्ट लोल्लट, आचार्य शंकुक, भट्ट नायक, अभिनवगुप्त

105. कौन-सा कथन सत्य नहीं है?

(A) त, थ-दन्त्य व्यंजन हैं।
(B) व्यंजनों का उच्चारण बिना स्वरों के हो सकता है।
(C) श, ष-ऊष्म ध्वनियाँ हैं।
(D) प, फ-ओष्ठ्य व्यंजन हैं।

सही उत्तर: (B) व्यंजनों का उच्चारण बिना स्वरों के हो सकता है।

106. ऐसे शब्द जो सुनने या लिखने में लगभग समान होते हैं, लेकिन उनके अर्थ पूरी तरह से भिन्न होते हैं, उन्हें क्या कहा जाता है?

(A) पर्यायवाची
(B) अनेकार्थी शब्द
(C) विलोम शब्द
(D) श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द

सही उत्तर: (D) श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द

107. सम्राट अशोक ने अपने शिलालेखों में किस प्राकृत का प्रयोग किया है?

(A) अर्द्धमागधी
(B) शौरसेनी
(C) मागधी
(D) ब्राचड़

सही उत्तर: (C) मागधी

108. ‘हिन्दी’ शब्द किस भाषा का है?

(A) संस्कृत
(B) तुर्की
(C) फारसी
(D) पश्तो

सही उत्तर: (C) फारसी

109. ‘भारतीय काव्यशास्त्र की भूमिका’ के लेखक का नाम क्या है?

(A) नगेन्द्र
(B) हजारीप्रसाद द्विवेदी
(C) भगीरथ मिश्र
(D) रामचन्द्र शुक्ल जी

सही उत्तर: (A) नगेन्द्र

110. ‘रस गंगाधर’ किस आचार्य की कृति है?

(A) आचार्य विश्वनाथ
(B) पंडितराज जगन्नाथ
(C) आचार्य भामह
(D) आचार्य जयदेव

सही उत्तर: (B) पंडितराज जगन्नाथ

111. हिन्दी में किसी शब्द के मूलतः कितने रूप बनते हैं?

(A) आठ
(B) सोलह
(C) छः
(D) दो

सही उत्तर: (D) दो

112. पंचम वर्ण के स्थान पर अनुस्वार का प्रयोग देवनागरी लिपि में किए जाने का सुझाव किसने दिया था?

(A) श्रीनिवास दास
(B) महात्मा गाँधी
(C) बाबू श्यामसुन्दर दास
(D) काका कालेलकर

सही उत्तर: (C) बाबू श्यामसुन्दर दास

113. दक्षिणी हिन्दी का दूसरा नाम क्या है?

(A) हिन्दवी
(B) कोरवी
(C) खड़ी बोली
(D) हैदराबादी

सही उत्तर: (A) हिन्दवी

114. किस बोली की प्रधान प्रवृत्ति ओकारान्त शब्द है?

(A) खड़ी बोली
(B) ब्रजभाषा
(C) अवधी
(D) कन्नौजी

सही उत्तर: (B) ब्रजभाषा

115. इनमें से कौन-सा वर्ण द्विगुण व्यंजन कहा जाता है?

(A) ड़
(B) ढ़
(C) ठ
(D) ह

सही उत्तर: (A) ड़

116. ‘पानी’ शब्द में कितने वर्ण हैं?

(A) 2
(B) 3
(C) 4
(D) 5

सही उत्तर: (C) 4

117. ‘हिन्दी भाषा का उद्गम और विकास’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?

(A) भोलानाथ तिवारी
(B) देवेन्द्रकुमार शर्मा
(C) नामवर सिंह
(D) उदयनारायण तिवारी

सही उत्तर: (D) उदयनारायण तिवारी

118. ‘हिन्दी भाषा’ नामक पुस्तक के रचयिता इनमें से कौन हैं?

(A) धीरेन्द्र वर्मा
(B) भोलानाथ तिवारी
(C) उदयनारायण तिवारी
(D) सुनीतिकुमार चटर्जी

सही उत्तर: (D) सुनीतिकुमार चटर्जी

119. ‘रसक’ छंद में कितनी मात्राएँ होती हैं?

(A) 20
(B) 29
(C) 25
(D) 24

सही उत्तर: (B) 29

120. भरत मुनि का समय क्या माना जाता है?

(A) सातवीं शताब्दी
(B) दूसरी शताब्दी
(C) चतुर्थ शताब्दी
(D) आठवीं शताब्दी

सही उत्तर: (B) दूसरी शताब्दी

हिंदी के महत्वपूर्ण MCQs 121 से 150: प्रश्न, विकल्प और सही उत्तर

121. संविधान में अंकों का कौन-सा प्रारूप स्वीकृत है?

(A) हिन्दी अंक
(B) गुरुमुखी अंक
(C) अंकों का अंतरराष्ट्रीय रूप
(D) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: (C) अंकों का अंतरराष्ट्रीय रूप

122. इनमें से ‘अयोगवाह’ कौन सा है?

(A) विसर्ग
(B) महाप्राण
(C) संयुक्त व्यंजन
(D) अल्पप्राण

सही उत्तर: (A) विसर्ग

123. ‘प्रयोगवादी कविता में भावना है, किन्तु हर भावना के सामने एक प्रश्नचिह्न लगा हुआ है। इस प्रश्नचिह्न को आप बौद्धिकता कह सकते हैं।’ यह कथन किस आलोचक का है?

(A) डॉ. नगेन्द्र
(B) डॉ. जगदीशगुप्त
(C) धर्मवीर भारती
(D) रामस्वरूप चतुर्वेदी

सही उत्तर: (C) धर्मवीर भारती

124. महादेवी वर्मा की इन कृतियों को उनके रचनाकाल के आरोही क्रम में सुव्यवस्थित कीजिए:

(A) अतीत के चलचित्र, स्मृति की रेखाएँ, पथ के साथी, मेरा परिवार
(B) पथ के साथी, अतीत के चलचित्र, मेरा परिवार, स्मृति की रेखाएँ
(C) स्मृति की रेखाएँ, पथ के साथी, मेरा परिवार, अतीत के चलचित्र
(D) मेरा परिवार, पथ के साथी, अतीत के चलचित्र, स्मृति की रेखाएँ

सही उत्तर: (A) अतीत के चलचित्र, स्मृति की रेखाएँ, पथ के साथी, मेरा परिवार

125. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल द्वारा रचित हिन्दी साहित्य का इतिहास इनमें से किस पद्धति का आधार ग्रहण कर लिखा गया?

(A) वर्णानुक्रम पद्धति
(B) कालानुक्रमिक पद्धति
(C) विषयवादी पद्धति
(D) वैज्ञानिक पद्धति

सही उत्तर: (B) कालानुक्रमिक पद्धति

126. ‘नई कविता और अस्तित्ववाद’ के लेखक इनमें से कौन हैं?

(A) नगेन्द्र
(B) रामविलास शर्मा
(C) नामवर सिंह
(D) आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी

सही उत्तर: (B) रामविलास शर्मा

127. इनमें से कौन-सी ध्वनि सुमेलित है?

(A) क- सघोष, महाप्राण
(B) ग- सघोष, अल्पप्राण
(C) ख- अघोष, महाप्राण
(D) घ- अघोष, अल्पप्राण

सही उत्तर: (B) ग- सघोष, अल्पप्राण

128. इनमें से सही क्रम कौन-सा है?

(A) कविवचन सुधा, उदन्त मार्तण्ड, सरस्वती, हंस
(B) सरस्वती, कविवचन सुधा, उदन्त मार्तण्ड, हंस
(C) हंस, सरस्वती, उदन्त मार्तण्ड, कविवचन सुधा
(D) उदन्त मार्तण्ड, कविवचन सुधा, सरस्वती, हंस

सही उत्तर: (D) उदन्त मार्तण्ड, कविवचन सुधा, सरस्वती, हंस

129. अभिनवगुप्त का रस निष्पत्ति सम्बन्धी मत किस दार्शनिक मत पर आधारित है?

(A) शैव दर्शन
(B) जैन दर्शन
(C) न्याय दर्शन
(D) वेदान्त दर्शन

सही उत्तर: (A) शैव दर्शन

130. स्थापना (Assertion) A: आधुनिकता को परम्परा का विलोम नहीं माना जा सकता क्योंकि आधुनिकता का सारा चिन्तन प्राचीन और आधुनिक के द्वन्द्व से अपनी संक्रमण का परिणाम है।

तर्क (Reason) R: आधुनिकता ने मानव ज्ञान को निरन्तरता और चिरस्थायित्व के प्रति विमुख किया है। यह संस्कृति को गतिशीलता देती है तथा उसके संचरण की दिशा निर्देशित करती है।

(A) A और R दोनों सही
(B) A और R दोनों गलत
(C) A सही R गलत
(D) A गलत R सही

सही उत्तर: (A) A और R दोनों सही

131. आरोही कालक्रम में व्यवस्थित कीजिए:

(A) बिहारी, केशव, मतिराम, पद्माकर
(B) केशव, बिहारी, पद्माकर, मतिराम
(C) केशव, मतिराम, बिहारी, पद्माकर
(D) पद्माकर, बिहारी, मतिराम, केशव

सही उत्तर: (C) केशव, मतिराम, बिहारी, पद्माकर

132. स्थापना (Assertion) A: भारतेन्दु जी सबसे अच्छे में आधुनिक काल के जनक कहे जा सकते हैं।

तर्क (Reason) R: भारतेन्दु जी ने कविता को रीतिकालीन परिवेश से निकालकर सामयिक समस्याओं से जोड़ दिया और विदेशी शासकों के अत्याचारों का दबे जुबान से वर्णन किया।

(A) A सही R गलत
(B) A गलत R सही
(C) A और R दोनों सही
(D) A और R दोनों गलत

सही उत्तर: (C) A और R दोनों सही

133. देवनागरी लिपि का उल्लेख सर्वप्रथम कहाँ मिलता है?

(A) अशोक के शिलालेख
(B) जयभट्ट के शिलालेख
(C) सिन्धु घाटी सभ्यता
(D) सारनाथ

सही उत्तर: (B) जयभट्ट के शिलालेख

134. उत्तर प्रदेश सरकार ने सन् 1947 ई. में जो लिपि सुधार समिति गठित की उसके अध्यक्ष कौन थे?

(A) बी. जी. खेर
(B) आचार्य नरेन्द्रदेव
(C) महात्मा गाँधी
(D) गोविन्दवल्लभ पंत

सही उत्तर: (B) आचार्य नरेन्द्रदेव

135. हिन्दी में आलोचना के सूत्रपात के लिए भारतेन्दु युग की कौन-सी पत्रिका उल्लेखनीय है?

(A) कविवचन सुधा
(B) ब्राह्मण
(C) हरिश्चन्द्र पत्रिका
(D) आनन्द कादम्बिनी

सही उत्तर: (D) आनन्द कादम्बिनी

136. रीतिबद्ध कवियों से घनानन्द का प्रेम इसलिए भिन्न है, क्योंकि

(A) वह अत्यधिक मांसल है।
(B) वह अलौकिक एवं आध्यात्मिक है।
(C) वह सुजान से प्रेरित है।
(D) वह स्वानुभूत और रीतिमुक्त है।

सही उत्तर: (D) वह स्वानुभूत और रीतिमुक्त है।

137. शिलाओं पर लिखा हुआ काव्य है

(A) प्रबन्ध चिन्तामणि
(B) चर्यापद
(C) उक्तिव्यक्ति प्रकरण
(D) राउलवेल

सही उत्तर: (D) राउलवेल

138. स्थापना (Assertion) A: राजभाषा अधिनियम के अन्तर्गत यह व्यवस्था की गई है कि ‘क’ श्रेणी के राज्यों को भेजे जाने वाले सभी पत्र हिन्दी देवनागरी लिपि में भेजे जाएँगे। इसमें गुजरात, महाराष्ट्र शामिल हैं।

तर्क (Reason) R: ‘क’ श्रेणी के राज्य हिन्दी भाषी हैं तथा उनकी राजभाषा हिन्दी है जबकि ‘ख’ श्रेणी के राज्यों की राजभाषा हिन्दी नहीं है अपितु वहाँ प्रादेशिक भाषा को राजभाषा की मान्यता प्राप्त है।

(A) A सही R गलत
(B) A अंशतः सही R पूरा सही
(C) A गलत R सही
(D) A और R दोनों गलत

सही उत्तर: (C) A गलत R सही

139. आरोही कालक्रम में व्यवस्थित कीजिए:

(A) भामह, विश्वनाथ, कुन्तक, दण्डी
(B) भामह, दण्डी, कुन्तक, विश्वनाथ
(C) विश्वनाथ, दण्डी, कुन्तक, भामह
(D) दण्डी, कुन्तक, भामह, विश्वनाथ

सही उत्तर: (B) भामह, दण्डी, कुन्तक, विश्वनाथ

140. ‘प्रगतिवाद उपयोगितावाद का दूसरा नाम है।’ यह कथन है—

(A) सुमित्रानन्दन पंत का
(B) नन्ददुलारे वाजपेयी का
(C) प्रेमचन्द का
(D) रामविलास शर्मा का

सही उत्तर: (B) नन्ददुलारे वाजपेयी का

141. ‘नाट्यशास्त्रकारों’ द्वारा अमान्य रस है:

(A) वीभत्स रस
(B) करुण रस
(C) शान्त रस
(D) अद्भुत

सही उत्तर: (C) शान्त रस

142. आधुनिक हिन्दी में तुलनात्मक आलोचना का प्रारम्भ किसने किया?

(A) भगवान दीन
(B) पद्मसिंह शर्मा
(C) मिश्र बन्धु
(D) महावीरप्रसाद द्विवेदी

सही उत्तर: (B) पद्मसिंह शर्मा

143. चर्यापदों के रचनाकार कौन हैं?

(A) नाथ
(B) तान्त्रिक
(C) बौद्ध सिद्ध
(D) सन्त कवि

सही उत्तर: (C) बौद्ध सिद्ध

144. साहित्य अकादमी की हिन्दी पत्रिका का नाम है:

(A) हिन्दुस्तानी
(B) अन्तर्भारती
(C) समकालीन भारतीय साहित्य
(D) आलोचना

सही उत्तर: (C) समकालीन भारतीय साहित्य

145. इनमें से कौन-सा उपन्यास दलित जीवन पर केन्द्रित है?

(A) परिशिष्ट
(B) जुगलबन्दी
(C) अपना मोर्चा
(D) नीला चाँद

सही उत्तर: (A) परिशिष्ट

146. वस्तुनिष्ठ समीकरण (ऑब्जेक्टिव कोरिलेटिव) सिद्धान्त का संस्थापक कौन है?

(A) जॉन क्रो रैनसम
(B) टी. एस. इलियट
(C) एलेन टेट
(D) आई. ए. रिचर्ड्स

सही उत्तर: (B) टी. एस. इलियट

147. मुक्तिबोध की किस पुस्तक को प्रतिबन्धित किया गया था?

(A) भारत: इतिहास और संस्कृति
(B) एक साहित्यिक की डायरी
(C) चाँद का मुँह टेढ़ा है
(D) विपात्र

सही उत्तर: (A) भारत: इतिहास और संस्कृति

148. ‘नई कविता’ पत्रिका का प्रकाशन वर्ष कौन-सा है?

(A) 1952
(B) 1923
(C) 1954
(D) 1955

सही उत्तर: (C) 1954

149. अस्तित्ववाद की अवधारणा के सम्बन्ध में सटीक बात है कि वह

(A) मानवीय स्वातन्त्र्य का प्रबल समर्थक है।
(B) तर्क को त्याज्य मानता है।
(C) मानव जीवन को ईश्वर से संयुक्त करता है।
(D) परम्परागत जीवन मूल्यों को निष्प्राण मानता है।

सही उत्तर: (A) मानवीय स्वातन्त्र्य का प्रबल समर्थक है।

150. हिन्दी प्रचारक आन्दोलन में योगदान करने वाली सर्वप्रथम संस्था थी—

(A) नागरी प्रचारिणी सभा
(B) हिन्दी साहित्य सम्मेलन
(C) ब्रह्म समाज
(D) फोर्ट विलियम कॉलेज

सही उत्तर: (D) फोर्ट विलियम कॉलेज 



DOWNLOAD PDF OF SET C HINDI LECTURER QUESTION PAPER 2026 

💐🌿Follow us for latest updates 👇👇👇

Featured post

PSEB SEPTEMBER EXAM 2026 : SAMPLE PAPERS ( WITH LATEST BLUE PRINT)

  PSEB September Exam 2026: Class 10, 11 & 12 Sample Papers – All Subjects PSEB September Examination 2026 is approaching, and stud...

RECENT UPDATES

Trends