PSEB CLASS 10 HINDI विलोम शब्द/ अनेकार्थक शब्द/ अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करना/लोकोक्तियाँ

हिंदी व्याकरण (भाग 3)

10वीं कक्षा - हिंदी व्याकरण (भाग - 3)

सही उत्तर देखने के लिए शब्द/वाक्य पर क्लिक करें।

8. विलोम शब्द लिखिए

अनुज

उत्तर: अग्रज

कृतज्ञ

उत्तर: कृतघ्न

एकता

उत्तर: अनेकता

प्रत्यक्ष

उत्तर: परोक्ष

वीर

उत्तर: कायर

आयात

उत्तर: निर्यात

उधार

उत्तर: नकद

निर्माण

उत्तर: विनाश

मानव

उत्तर: दानव

हार

उत्तर: जीत

9. अनेकार्थक शब्द लिखिए

अंक

उत्तर: गोद, नाटक का अंक

अंबर

उत्तर: वस्त्र, आकाश

आम

उत्तर: मामूली, आम का फल

गुरु

उत्तर: बड़ा, भारी

घट

उत्तर: घड़ा, शरीर

निशान

उत्तर: चिह्न, ध्वज

10. अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए

वह बुधवार के दिन आएगा।

शुद्ध वाक्य: वह बुधवार को आएगा।

चारों अपराधियों का नाम बताओ।

शुद्ध वाक्य: चारों अपराधियों के नाम बताओ।

मेरे को दिल्ली जाना है।

शुद्ध वाक्य: मुझे दिल्ली जाना है।

उसका आँसू निकल आया।

शुद्ध वाक्य: उसके आँसू निकल आए।

मेले में बच्ची गुम हो गया।

शुद्ध वाक्य: मेले में बच्ची गुम हो गई।

रानी छत में खेल रही है।

शुद्ध वाक्य: रानी छत पर खेल रही है।

वह चले गए।

शुद्ध वाक्य: वे चले गए।

मैं गर्म गाय का दूध पीना चाहता हूँ।

शुद्ध वाक्य: मैं गाय का गर्म दूध पीना चाहता हूँ।

मैंने उसका गाना और नृत्य देखा।

शुद्ध वाक्य: मैंने उसका गाना सुना और नृत्य देखा।

बालक को थाली में रखकर खाना खिलाओ।

शुद्ध वाक्य: खाना थाली में रखकर बालक को खिलाओ।

11. मुहावरे (अर्थ समझकर वाक्य बनाइए)

अपने पैरों पर खड़े होना

अर्थ: आत्मनिर्भर होना

वाक्य: समाज में अपने पैरों पर खड़े होने वाले का बहुत सम्मान होता है।

आँच न आने देना

अर्थ: किसी तरह का नुकसान न होने देना

वाक्य: हमें अपने देश की मान-मर्यादा पर आँच नहीं आने देनी चाहिए।

उन्नीस-बीस का अंतर होना

अर्थ: बहुत कम अंतर होना

वाक्य: रवि और राजन की उम्र में उन्नीस-बीस का अंतर है।

कान में तेल डाल लेना

अर्थ: बात न सुनना

वाक्य: रजनी को कितना बुलाओ सुनती ही नहीं, लगता है उस ने कान में तेल डाल लिया है।

गले का हार

अर्थ: बहुत प्यारा

वाक्य: राम अपने माता-पिता के गले का हार है।

12. लोकोक्तियाँ (अर्थ समझकर वाक्य बनाइए)

अपना वही जो आवे काम

अर्थ: मित्र वही है जो मुसीबत में काम आए

वाक्य: जसबीर सिंह की बेटी की शादी में जब उसे कुछ रुपयों की ज़रूरत पड़ी तब रविन्द्र सिंह ने उसे मुँह- माँगी रकम तुरंत दे दी तो जसबीर सिंह कह उठा - अपना वही जो आवे काम।

आग लगाकर पानी को दौड़ना

अर्थ: झगड़ा कराने के बाद स्वयं ही सुलह कराने बैठना

वाक्य: पहले तो पिंकी हरमन से लड़ती रही फिर स्वयं ही उसे मनाने लगी तो हरमन ने कहा तुम तो आग लगा कर पानी को दौड़ने का काम कर रही हो।

उल्टा चोर कोतवाल को डाँटे

अर्थ: अपराध करने वाला उल्टी धौंस जमाए

वाक्य: रवि ने साइकिल से ठोकर मार कर वृद्ध को गिरा दिया और फिर उसे बुरा-भला कहने लगा, इसी को कहते हैं उल्टा चोर कोतवाल को डाँटे।

ओस चाटे प्यास नहीं बुझती

अर्थ: अधिक आवश्यकता वाले को थोड़े - से संतुष्टि नहीं होती

वाक्य: हाथी का पेट एक केले से नहीं भरता उसे तो कई दर्जन केले खाने के लिए देने होगें क्योंकि उसकी ओस चाटे प्यास नहीं बुझती।

कोठी वाला रोये छप्पर वाला सोये

अर्थ: धनी प्रायः चिन्तित रहते हैं और निर्धन निश्चिंत रहते हैं

वाक्य: राजकुमार करोड़ों का मालिक है। उसे अपने धन की सुरक्षा की सदा चिंता बनी रहती है। जबकि फकीरचंद फक्कड़ है, इसलिए सदा खुश रहता है। इसीलिए कहते हैं कि कोठी वाला रोये छप्पर वाला सोये।

💐🌿Follow us for latest updates 👇👇👇

Featured post

PSEB SEPTEMBER EXAM 2026 : SAMPLE PAPERS ( WITH LATEST BLUE PRINT)

  PSEB September Exam 2026: Class 10, 11 & 12 Sample Papers – All Subjects PSEB September Examination 2026 is approaching, and stud...

RECENT UPDATES

Trends