Punjab Board Class 10 Hindi Answer key 2025 ( QUESTION PAPER PDF)

Hindi Question Paper

वार्षिक परीक्षा प्रणाली

HINDI

(Morning Session)

Maximum Marks: 80

Time Allowed: 3 Hours

नोट : (i) अपनी उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर विषय-कोड/पेपर-कोड के खाने में विषय-कोड/पेपर कोड 03/A अवश्य भरें।

(ii) जैसे ही आप उत्तर-पुस्तिका प्राप्त करें, सुनिश्चित करें कि पुस्तिका में मुख पृष्ठ सहित 24 पृष्ठ है और ठीक से क्रमबद्ध हैं।

(iii) उत्तर-पुस्तिका में खाली छोड़े गए पृष्ठ पृष्ठों के पश्चात् हल किए गए प्रश्न/प्रश्नों का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।

(iv) कोई अतिरिक्त शीट नहीं मिलेगी। अतः उत्तर आवश्यकतानुसार ही लिखें और लिखा हुआ उत्तर न काटें।

(v) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

(vi) लिखाई सुन्दर एवं साफ हो।

भाग क

1. निम्नलिखित बहुवैकल्पिक प्रश्नों में से सही विकल्प को चुनिए :

  1. (i) 'व्याकुल' शब्द का सही संधि-विच्छेद चुनकर लिखिए :

    • (क) वी + आकुल
    • (ख) व्या + कुल
    • (ग) वि + आकुल
    • (घ) व्याकु + ल

    उत्तर: (ग) वि + आकुल

  2. (ii) 'यज्ञशाला' समस्त पद का सही समास विग्रह चुनिए :

    • (क) यज्ञ से शाला
    • (ख) यज्ञ के लिए शाला
    • (ग) यज्ञ में शाला
    • (घ) यज्ञ की शाला

    उत्तर: (ख) यज्ञ के लिए शाला

  3. (iii) 'उचित' शब्द की सही भाववाचक संज्ञा चुनकर लिखिए :

    • (क) उचित्य
    • (ख) ऊचित्य
    • (ग) ओचित्य
    • (घ) औचित्य

    उत्तर: (घ) औचित्य

  4. (iv) निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द 'प्रेम' का पर्यायवाची नहीं है?

    • (क) प्रणय
    • (ख) अनुराग
    • (ग) स्नेह
    • (घ) प्रीति

    उत्तर: (घ) प्रीति

II. निम्नलिखित बहुवैकल्पिक प्रश्नों में सही विकल्प को चुनिए :

  1. (i) मीरा अपने आँसुओं के जल से किस बेल को सींच रही थी ? 'पदावली' पाठ के आधार पर उत्तर दीजिए :

    • (क) संत रूपी प्रेम की बेल को
    • (ख) सहेली रूपी प्रेम की बेल को
    • (ग) भगत रूपी प्रेम की बेल को
    • (घ) श्रीकृष्ण रूपी प्रेम की बेल को

    उत्तर: (घ) श्रीकृष्ण रूपी प्रेम की बेल को

  2. (ii) 'नीति के दोहे' पाठ में रहीम जी के अनुसार सच्चे मित्र की क्या पहचान है ?

    • (क) जो प्रातःकाल उठकर खूब पढ़ाई करे।
    • (ख) जो सम्पत्ति या अच्छे समय में अपने मित्र के काम आए।
    • (ग) जो विपत्ति में अपने मित्र के काम आए।
    • (घ) जो खेलकूद न करके शाम को पढ़ाई करे।

    उत्तर: (ग) जो विपत्ति में अपने मित्र के काम आए।

  3. (iii) स्कूल बस में छात्र-छात्राएँ कहाँ जा रहे थे ? 'अहसास' लघुकथा के आधार पर उत्तर दें।

    • (क) अपने स्कूल
    • (ख) शैक्षिक भ्रमण के लिए
    • (ग) क्रिकेट मैच देखने के लिए
    • (घ) अपने घर

    उत्तर: (ख) शैक्षिक भ्रमण के लिए

  4. (iv) 'अशिक्षित का हृदय' कहानी के अनुसार मनोहर सिंह ने रुपये लौटाने की मोहलत कब तक की माँगी थी ?

    • (क) एक सप्ताह
    • (ख) बीस दिन
    • (ग) एक महीना
    • (घ) एक साल

    उत्तर: क) एक सप्ताह

III. निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर दिए गए बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

साहब ते सेवक बड़ो, जो निज धरम सुजान।

राम बाँध उतरै उदधि, लांघि गए हनुमान।।

  1. (i) प्रस्तुत दोहा किस कवि द्वारा रचित है ?

    • (क) रहीम
    • (ख) बिहारी
    • (ग) तुलसीदास
    • (घ) मीराबाई

    उत्तर: (ग) तुलसीदास

  2. (ii) तुलसीदास ने किसे स्वामी से भी बड़ा कहा है ?

    • (क) मित्र को
    • (ख) राजा को
    • (ग) प्रभु को
    • (घ) सेवक (भक्त) को

    उत्तर: (घ) सेवक (भक्त) को

  3. (iii) 'उदधि' शब्द का क्या अर्थ है ?

    • (क) नदी
    • (ख) बादल
    • (ग) समुद्र
    • (घ) तालाब

    उत्तर: (ग) समुद्र

  4. (iv) प्रस्तुत दोहे का केन्द्रीय भाव क्या होगा ?

    • (क) इस दोहे में कवि ने सच्चे मित्र की प्रशंसा की है।
    • (ख) इस दोहे में कवि ने सच्चे और समर्पित सेवक (भक्त) की प्रशंसा की है।
    • (ग) इस दोहे में कवि ने सच्चे और समर्पित राजा की प्रशंसा की है।
    • (घ) इस दोहे में कवि ने ईश्वर की प्रशंसा की है।

    उत्तर: (ख) इस दोहे में कवि ने सच्चे और समर्पित सेवक (भक्त) की प्रशंसा की है।

PUNJAB BOARD EXAM 2025 DOWNLOAD GUESS PAPER HERE

IV. निम्नलिखित मुहावरे/लोकोक्तियों के बहुवैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

  1. (i) 'दूध का धुला' मुहावरे का क्या अर्थ है ? सही विकल्प चुनें:

    • (क) बिल्कुल पापी
    • (ख) शिव की मूर्ति को दूध से थोना
    • (ग) बिल्कुल निष्पाप
    • (घ) गणेश की मूर्ति को दूध से धोना

    उत्तर: (ग) बिल्कुल निष्पाप

  2. (ii) 'उड़ती चिड़िया पहचानना' मुहावरे का क्या अर्थ है ?

    • (क) उड़ती चिड़िया की किस्म पहचाना
    • (ख) उड़ती चिड़िया को मारना
    • (ग) अनुभवी होना/किसी बात को जान लेना
    • (घ) चिड़िया को जानना

    उत्तर: (ग) अनुभवी होना/किसी बात को जान लेना

  3. (iii) 'ओखली में सिर दिया तो मूसलों से क्या डर' लोकोक्ति का क्या अर्थ है ? सही विकल्प चुनें :

    • (क) सरल काम करने का निश्चय करके बाथाओं से न घबराना
    • (ख) कठिन काम करने का निश्चय करके बाधाओं से न घबराना
    • (ग) कठिन काम करने का निश्चय करके बाधाओं से घबराना
    • (घ) सरल काम करने का निश्चय न करके व्यर्थ में मूसलों से डरते रहना

    उत्तर: (ख) कठिन काम करने का निश्चय करके बाधाओं से न घबराना

V. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर अंत में दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

संसार में अमरता ऐसे ही लोगों को मिलती है जो अपने पीछे कुछ आदर्श छोड़ जाते हैं। जिनका स्थायी मूल्य होता है। अधिकतर यही देखा गया है कि ऐसे व्यक्ति संपन्न परिवार में बहुत कम पैदा होते हैं। अधिकांश ऐसे लोगों का जन्म मध्यम वर्ग या गरीब परिवारों में ही होता है। मनुष्य में विनय, उदारता, कष्ट-सहिष्णुता, साहस आदि चारित्रिक गुणों का विकास अत्यावश्यक है। ये गुण व्यक्ति के जीवन को अहंकारहीन तथा सादा-सरल बनाते हैं। जीवन में सादगी लाने के लिए दो बातें विशेष रूप से करने योग्य हैं प्रथम बात कठिन से कठिन परिस्थितियों में धैर्य को न छोड़ना और द्वितीय बात अपनी आवश्यकताओं को न्यूनतम बनाना। सादगी का विचारों से भी घनिष्ठ संबंध है। हमें सादा जीवन व्यतीत करना चाहिए और अपने विचारों को उच्च बनाए रखना चाहिए। व्यक्ति की सच्ची पहचान उसके विचारों और करनी से होती है। मनुष्य के विचार उसके आचरण पर प्रभाव डालते हैं और उसके विवेक को जगाए रखते हैं। विवेकशील व्यक्ति ही अपनी आवश्यकताओं को सीमित रखता है। सादा जीवन व्यतीत करने वाले व्यक्ति को कभी हतप्रभ होकर अपने आत्म सम्मान पर आँच नहीं आने देनी चाहिए। सादगी मनुष्य के चरित्र का अंग है, वह बाहरी चीज़ नहीं है।

  1. (i) संसार में कौन लोग अमर हो पाते हैं ?

    उत्तर: संसार में वे लोग अमर हो पाते हैं जो अपने पीछे कुछ आदर्श छोड़ जाते हैं, जिनका स्थायी मूल्य होता है।

  2. (ii) जीवन में सादगी लाने के लिए कौन-सी दो बातें विशेष रूप से करने योग्य हैं ?

    उत्तर: जीवन में सादगी लाने के लिए दो बातें विशेष रूप से करने योग्य हैं: प्रथम, कठिन से कठिन परिस्थितियों में धैर्य को न छोड़ना और द्वितीय, अपनी आवश्यकताओं को न्यूनतम बनाना।

  3. (iii) व्यक्ति की सच्ची पहचान किस बात से होती है ?

    उत्तर: व्यक्ति की सच्ची पहचान उसके विचारों और करनी से होती है।

  4. (iv) 'सहिष्णुता' शब्द का क्या अर्थ है ?

    उत्तर: 'सहिष्णुता' शब्द का अर्थ है कष्ट सहने की शक्ति या क्षमता, सहनशीलता।

  5. (v) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।

    उत्तर: उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक 'सादगी का महत्व' या 'सच्ची अमरता' हो सकता है।

VI. निर्देशानुसार उत्तर दीजिए :

  1. (i) 'क्षमा' शब्द का विशेषण 'क्षम्य' होता है।

    उत्तर: सही

  2. (ii) समरूपी भिन्नार्थक शब्द 'बहु-बहू' में 'बहु' का अर्थ 'वधू' और 'बहू' का अर्थ 'बहुत' होता है।

    उत्तर: गलत

  3. (iii) 'जो कम व्यय करता हो' अनेक शब्दों के लिए एक शब्द होगा 'मितभाषी'।

    उत्तर: गलत

  4. (iv) 'अनिवार्य' शब्द का विलोम (विपरीत) शब्द ______ होगा। सही उत्तर से रिक्त स्थान भरें।

    उत्तर: वैकल्पिक

  5. (v) निम्नलिखित विकल्पों में से 'फल' शब्द के अनेकार्थी (अनेकार्थक) शब्द का सही विकल्प के साथ रेखा खींचकर मिलान कीजिए:

    फल - (क) परिणाम, लाभ, प्रयोजन

    उत्तर: फल - (क) परिणाम, लाभ, प्रयोजन

  6. (vi) 'शिमला की सौंदर्यता सबको प्रभावित करती है।' इस वाक्य को शुद्ध करके लिखें।

    उत्तर: शिमला का सौंदर्य सबको प्रभावित करता है।

VII. निर्देशानुसार उत्तर दीजिए :

  1. (i) शल्य कौन था ? 'मैं और मेरा देश' निबंध के आधार पर एक वाक्य में उत्तर दें।

    उत्तर: ()

  2. (ii) साधु को तावीज़ बनाने के लिए ______ रुपये की पेशगी दी गई। 'सदाचार का तावीज़' निबन्ध के आधार पर सही उत्तर द्वारा रिक्त स्थान की पूर्ति करें।

    उत्तर: ()

  3. (iii) 'सूखी डाली' एकांकी में दादा जी ने अपने कुटुम्ब की तुलना पीपल के पेड़ से की।

    उत्तर:

  4. (iv) 'देश के दुश्मन' एकांकी में वाघा बॉर्डर पर मारे जाने वाले दो सरकारी अफसरों में एक कमिश्नर था।

    उत्तर: ()

भाग ख

2. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर तीन या चार पंक्तियों में दें:

  1. (i) ठाकुर शिवपाल सिंह नीम के पेड़ पर अपना अधिकार क्यों जताते हैं ? 'अशिक्षित का हृदय' कहानी के आधार पर उत्तर दें।

    उत्तर: ()

  2. (ii) दिवाकर को क्यों पुरस्कृत किया गया ? 'अहसास' लघुकथा के आधार पर उत्तर दें।

    उत्तर: ()

  3. (iii) विश्वासपात्र मित्र को खज़ाना, औषध और माता जैसा क्यों कहा गया ? 'मित्रता' निबंध के आधार पर उत्तर दें।

    उत्तर:

  4. (iv) गुरु नानक देव जी ने तत्कालीन भारतीय जनता को किन बुराइयों से स्वतन्त्र कराने का प्रयास किया ? 'श्री गुरु नानक देव' निबंध के आधार पर उत्तर दें।

    उत्तर:

  5. (v) 'सूखी डाली' एकांकी में दादा जी कर्मचंद की किस बात से चिंतित हो उठते हैं।

    उत्तर:

  6. (vi) 'देश के दुश्मन' एकांकी में जयदेव को गुप्तचरों से क्या समाचार मिला ?

    उत्तर: ()

3. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर छः या सात पंक्तियों में दें:

  1. (i) 'ममता' कहानी से आपको क्या शिक्षा मिलती है ?

    उत्तर:

  2. (ii) 'दो कलाकार' कहानी के शीर्षक की सार्थकता को स्पष्ट कीजिए।

    उत्तर:

  3. (iii) 'क्या वह सांचा टूट गया जिसमें ऐसे कठिन कोमल चरित्र ढलते थे।' 'राजेंद्र बाबू' निबंध के आधार पर आशय स्पष्ट करें।

    उत्तर:

  4. (iv) 'ठेले पर हिमालय' निबंध में लेखक को ऐसा क्यों लगा कि वे किसी दूसरे ही लोक में चले आए है ?

    उत्तर: ()

  5. (v) 'सूखी डाली' एकांकी में मंझली बहू के चरित्र की कौन-सी विशेषता सबसे अधिक दृष्टिगोचर होती है ?

    उत्तर:

भाग ग

4. निम्नलिखित पंजाबी गद्यांश का हिंदी में अनुवाद करें:

ਸਾਨੂੰ ਆਪਣੇ ਤਨ ਨੂੰ ਤੰਦਰੁਸਤ ਰੱਖਣ ਲਈ ਕਸਰਤ ਕਰਨ ਦੀ ਆਦਤ ਪਾਉਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਕਸਰਤ ਨਾਲ ਕੇਵਲ ਤਨ ਹੀ ਨਹੀਂ ਸਗੋਂ ਸਾਡਾ ਮਨ ਵੀ ਚੰਗਾ ਬਣਦਾ ਹੈ। ਜਦੋਂ ਤਨ ਅਤੇ ਮਨ ਦੋਵੇਂ ਤੰਦਰੁਸਤ ਹੋ ਜਾਣਗੇ ਤਾਂ ਸਾਡੇ ਮਨ ਵਿੱਚ ਚੰਗੇ ਵਿਚਾਰ ਆਉਣਗੇ।

उत्तर: हमें अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम करने की आदत डालनी चाहिए। व्यायाम से केवल शरीर ही नहीं बल्कि हमारा मन भी अच्छा बनता है। जब तन और मन दोनों स्वस्थ हो जाएंगे तो हमारे मन में अच्छे विचार आएंगे।

भाग घ

5. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लिखिए :

आपका नाम अनुकान्त कौशल है। आप दयानन्द पब्लिक स्कूल बहादुरगढ़ में पढ़ते हैं। आप दसवीं कक्षा के प्रतिनिधि छात्र हैं। आपकी कक्षा का एक छात्र-दल दिनांक 14.09.2024 को शैक्षिक भ्रमण हेतु चंडीगढ़ गया था, जहाँ उन्होंने रोज़ गार्डन व रॉक गार्डन के साथ-साथ पंजाब विश्वविद्यालय की सैर की। इस आधार पर प्रतिवेदन लिखिए।

अथवा

आपका नाम अमिताभ है। आपका सेक्टर 17 चंडीगढ़ में बहुत बड़ा पाँच सितारा होटल है। आपका मोबाइल नम्बर 1354456695 है। आपको अपने होटल के लिए एक मैनेजर की आवश्यकता है। वर्गीकृत विज्ञापन के अन्तर्गत 'मैनेजर की आवश्यकता है' का प्रारूप तैयार करके लिखिए।

भाग ङ

6. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लिखिए :

आपका नाम अरविन्द कुमार है। आप मकान नंबर 125, मयूर विहार, पानीपत (हरियाणा) के निवासी हैं। आपका मोबाइल नम्बर 1665432144 है। सेवा सदन हाई स्कूल, दिल्ली के प्रिंसिपल की ओर से 'दैनिक समाचार-पत्र' में 'डाटा एन्ट्री ऑपरेटर' के पद का विज्ञापन दिया है। आप स्कूल के प्रिंसिपल को 'डाटा एन्ट्री ऑपरेटर' के पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन/प्रार्थना पत्र लिखिए।

अथवा

आपका नाम शमशेर सिंह है। आप मकान नंबर 2343, प्रभात नगर में रहते हैं। आपका मोबाइल नम्बर 1648765990 है। आप अपनी ओर से दिल्ली के मशहूर समाचार पत्र 'आज की बात' के मुख्य संपादक के नाम पत्र लिखकर अपने क्षेत्र में चल रही जुआखोरी की जानकारी दीजिए।

भाग च

7. निम्नलिखित किसी एक विषय पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए :

  1. परीक्षा से एक घंटा पूर्व

  2. हम घर में सहयोग कैसे करें ?

  3. मेरे जीवन का लक्ष्य

Punjab Board Class 10 SST GUESS PAPER 2025

8. निम्नलिखित में से किसी एक प्रपत्र को अपनी उत्तर-पुस्तिका पर निर्देशानुसार उतारकर भरें :

मान लीजिए आपका नाम शर्मीला टैगोर है। आपका पता मकान नम्बर 2672, सेक्टर 18, अमृतसर है। आपको गाड़ी संख्या 2901, शताब्दी एक्सप्रेस से दिनांक 20.06.2025 को अमृतसर से मुम्बई तक यात्रा करनी है। इस अनुसार निम्नलिखित प्रपत्र भरें :

गाड़ी संख्या और नाम: 2901, शताब्दी एक्सप्रेस

यात्रा की तारीख :
यात्रा आरंभ करने का स्टेशन : से स्टेशन तक आरक्षण
नाम व पता:
आवेदक के हस्ताक्षर :

अथवा

मान लें कि आपका नाम सुरैया है। आपका 'भारत बैंक', शाखा मलेरकोटला में एक बचत खाता है, जिसका नम्बर 32767781256 है। आपको अपने इस खाते में 33,000/- रुपये जमा करवाने हैं। इस अनुसार निम्नलिखित प्रपत्र को अपनी उत्तर-पुस्तिका पर निर्देशानुसार उतारकर भरें।

भारत बैंक, शाखा: मलेरकोटला

बैंक में रुपये जमा करवाने के लिए प्रपत्र

जमा बचत खाता नम्बर: जो कि के नाम से है, में रुपये
(रुपये अंकों में)
(रुपये शब्दों में) जमा करें।
जमाकर्ता के हस्ताक्षर :
PUNJAB BOARD CLASS 10 HINDI QUESTION PAPER PDF 2025 DOWNLOAD HERE

Featured post

Punjab Board Class 10th Result 2025 LINK soon : ਇਸ ਦਿਨ ਐਲਾਨੇ ਜਾਣਗੇ 10 ਵੀਂ ਅਤੇ 12 ਵੀਂ ਜਮਾਤ ਦੇ ਨਤੀਜੇ

 PSEB: 10ਵੀਂ ਅਤੇ 12ਵੀਂ ਜਮਾਤ ਦੇ ਨਤੀਜੇ ਇਸ ਦਿਨ ਐਸ.ਏ.ਐਸ. ਨਗਰ, 23 ਅਪ੍ਰੈਲ ( ਜਾਬਸ ਆਫ ਟੁਡੇ ): ਪੰਜਾਬ ਸਕੂਲ ਸਿੱਖਿਆ ...

RECENT UPDATES

Trends