PUNJAB MASTER CADRE HINDI PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER YEAR 2022

Hindi Exam Paper

Hindi Objective Type Questions (1-75)

1. हिन्दी वर्णमाला में कितने वर्ण हैं?
(a) 49
(b) 61
(c) 52
(d) 58
2. कवि मैथिलीशरण गुप्त की पहली रचना 'सरस्वती' कब प्रकाशित हुई?
(a) 1901 ई०
(b) 1902 ई०
(c) 1903 ई०
(d) 1906 ई०
3. 'वह आता, दो टूक कलेजे को करता, पछताता पथ पर आता' कवि निराला की कौन सी कविता की पंक्ति है?
(a) वह तोड़ती पत्थर
(b) जूही की कली
(c) भिक्षुक
(d) तुलसीदास
4. कितने वर्षों के समूह से 'गण' बनता है?
(a) दो
(b) तीन
(c) चार
(d) पाँच
5. 'सत्य हरिशचन्द्र', 'चन्द्रावली', 'भारत दुर्दशा' आदि बहुत प्रसिद्ध नाटकों के लेखक कौन थे?
(a) बिहारी
(b) केशव
(c) भारतेन्दु हरिश्चंद्र
(d) मोहन राकेश
6. 'बूझत स्याम कौन तू गोरी कहाँ रहत काकी तू बेटी, देखत नहीं ब्रज की खोरी' पंक्तियाँ किस कवि की हैं?
(a) नन्ददास
(b) सूरदास
(c) बिहारी
(d) केशव
7. 'श्री घनश्याम दास बिडला' ने किस की जीवनी लिखी?
(a) बालगंगाधर
(b) महात्मा गाँधी
(c) मोहन राकेश
(d) लाला लाजपत राय
8. हिन्दी में सबसे कम कहानी लिखकर किस कहानीकार ने प्रसिद्धी पायी है?
(a) प्रेमचन्द
(b) चन्द्रधर शर्मा गुलेरी
(c) मोहन राकेश
(d) अज्ञेय
9. 'निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल' किस कवि का कथन है?
(a) भारतेन्दु
(b) महावीर प्रसाद
(c) बाल कृष्ण भट्ट
(d) श्रीधर पाठक
10. वेदना और निशाना किस काव्य की प्रवृति है?
(a) आदिकाल
(b) प्रगतिवाद
(c) छायावाद
(d) प्रयोगवाद
11. 'जो अपनी हत्या आप करें' वाक्यांश के लिए एक शब्द है:
(a) हत्यारा
(b) कातिल
(c) आत्महत्या
(d) आत्महंता
12. इनमें से कौन सी रचना प्रेमचन्द की नहीं है?
(a) निर्मला
(b) गोदान
(c) रंग भूमि
(d) झूठा-सच
13. 'विध्यापति' की काव्य रचनाओं की भाषा कौन सी है?
(a) ब्रज
(b) अवधी
(c) मैथिली
(d) खड़ी बोली
14. विष्णु प्रभाकर द्वारा लिखित 'आवारा मसीहा' में किसकी जीवनी संकलित है?
(a) शरत चन्द्र की
(b) रवीन्द्रनाथ ठाकुर की
(c) विमल मित्र की
(d) सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला की
15. डॉ गुलाब राय ने निबन्धों को कितने भागों में बांटा है?
(a) 4
(b) 3
(c) 5
(d) 7
16. 'मूक' का विपरीतार्थक शब्द कौन सा है?
(a) मौन
(b) चुप
(c) वाचाल
(d) गुंगा
17. इन कवियों में से किसने पहेलियां और मुकरियां लिखी हैं?
(a) रसखान
(b) रैदास
(c) अमीर खुसरो
(d) कबीर
18. हिन्दी उपन्यास जगत में किनका पदार्पण क्रान्तिकारी सिद्ध हुआ?
(a) मोहन राकेश
(b) अमृत लाल नागर
(c) भगवती चरण वर्मा
(d) प्रेमचन्द
19. 'नहिं पराग नहिं मधुर मधु नहिं विकास इहिकाला' उपर्युक्त पंक्ति किस कवि ने किस राजा को कही थी?
(a) चन्दबरदायी ने पृथ्वी राज को
(b) बीरबल ने अकबर को
(c) बिहारी ने जय सिंह को
(d) भारतेन्दु ने बहादुर शाह जफ़र को
20. 'तमस' उपन्यास के लेखक कौन हैं?
(a) भीष्म साहनी
(b) बलराज साहनी
(c) प्रेमचन्द
(d) चतुरसेन शास्त्री
21. 'विराट की प‌द्मिनी' उपन्यास के लेखक कौन हैं?
(a) भगवती चरण वर्मा
(b) वृन्दावन लाल वर्मा
(c) अमृत लाल नागर
(d) हज़ारी प्रसाद द्विवेदी
22. हिन्दी में व्यंजन वर्णों की कितनी श्रेणियाँ हैं?
(a) 2
(b) 3
(c) 4
(d) 5
23. नई कविता में किसका आभाव है?
(a) प्रतीकात्मक्ता
(b) छंद और लयात्मक्ता
(c) अलंकारिकता
(d) बिम्बात्मक्ता
24. प्रयोगवाद का कवि कौन सा है?
(a) निराला
(b) प्रसाद
(c) मुक्तिबोध
(d) कीर्ति सिंह
25. देवनागरी किस प्रकार की लिपि है?
(a) वर्णात्मक
(b) अक्षरात्मक
(c) चित्रात्मक
(d) स्वरात्मक
26. 'अशोक के फूल' निबन्ध के रचनाकार कौन हैं?
(a) गुलाब राय
(b) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(c) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(d) रामवृक्ष बेनीपुरी
27. 'मतवाला' पत्रिका के संपादक कौन थे?
(a) सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
(b) धर्मवीर भारती
(c) सुमित्रानन्दन पंत
(d) अज्ञेय
28. सन्त काव्य परम्परा का प्रवर्तक किसे माना जाता है?
(a) रामानंद
(b) वल्लभाचार्य
(c) कबीरदास
(d) नामदेव
29. सूफी कवियों की काव्य शैली क्या है?
(a) मसनवी
(b) मनसवी
(c) मुक्तक
(d) सहज
30. 'कनक कनक ते सौगुणी मादकता अधिकाय' अलंकार का नाम क्या है?
(a) श्लेष
(b) यमक
(c) अनुप्रास
(d) उपमा
31. निम्नलिखित में से कौन सा ग्रन्थ तुलसीदास जी का नहीं हैं?
(a) गीतावली
(b) रामचंद्रिका
(c) पार्वती मंगल
(d) कृष्ण गीतावली
32. 'छायावाद की दुर्गा' के नाम से किसे अभिहित किया जाता है?
(a) सुभद्रा कुमारी चौहान
(b) मीराबाई
(c) महादेवी वर्मा
(d) लक्ष्मीबाई
33. निम्नलिखित कवियों में से किसकी भाषा ओजपूर्ण है?
(a) धनानन्द
(b) प्रसाद
(c) रामधारी सिंह दिनकर
(d) निराला
34. 'गुदड़ी का लाल' मुहावरे का अर्थ क्या है?
(a) ज्ञानी व्यक्ति
(b) गरीब घर में पैदा गुणी व्यक्ति
(c) गुणी व्यक्ति
(d) धोखेबाज व्यक्ति
35. 'लोग है लागि कवित्त बनावत मोहि तो मेरो कवित्त बनावत' किस कवि की रचना है?
(a) धनानन्द
(b) आलम
(c) बोधा
(d) ठाकुर
36. दोहा छंद का विलोम कौन सा छंद है?
(a) कक्ति
(b) चौपाई
(c) सोरठा
(d) रोला
37. पन्त जी की किस कृति पर साहित्य अकादमी ने पाँच हज़ार का पुरस्कार प्रदान किया?
(a) पल्लव
(b) ग्राम्या
(c) कला और बूढ़ा चाँद
(d) उच्छ्वास
38. 'प्रभु जी मेरे औगुन चित न धरौ' नामक निबन्ध के रचनाकार कौन थे?
(a) बाबु गुलाब राय
(b) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(c) रामवृक्ष बेनीपुरी
(d) जैनेन्द्र
39. 'उर्वशी' महाकाव्य के कवि कौन हैं?
(a) दुष्यन्त कुमार
(b) मुक्तिबोध
(c) रामधारी सिंह दिनकर
(d) शिवमंगल सिंह सुमन
40. 'मधुशाला' किसकी रचना हैं?
(a) पन्त
(b) बच्चन
(c) नवीन
(d) भगवती चरण
41. शुद्ध शब्द बताइए:
(a) अत्यधिक
(b) अत्याधिक
(c) अत्यधीक
(d) अत्याधीक
42. 'कुरुक्षेत्र' काव्य के रचनाकार कौन हैं?
(a) मैथिलीशरण गुप्त
(b) जयशंकर प्रसाद
(c) रामधारी सिंह दिनकर
(d) निराला
43. शुद्ध वर्तनी का चयन करें:
(a) सन्यासी
(b) संयासी
(c) संन्यासी
(d) संनयासी
44. 'दोहा' छन्द का प्रयोग सर्वप्रथम किस भाषा में किया गया?
(a) संस्कृत
(b) प्राकृत
(c) हिंदी
(d) अपभ्रंश
45. पारिभाषिक शब्द 'EVIDENCE' का ठीक हिन्दी रूप होगा:
(a) करार
(b) साक्ष्य
(c) विकल्प
(d) स्वीकृति
46. सूरदास के गुरु का नाम क्या है?
(a) रामानन्द
(b) नरहरि दास
(c) आचार्य वल्लभ
(d) धर्मदास
47. अपनी कविताओं में किन कवियों ने अलौकिक प्रेम की अभिव्यंजना और रहस्यवाद का वर्णन किया है?
(a) कृष्ण भक्ति कवि
(b) प्रयोगवादी कवि
(c) छायावादी कवि
(d) सूफी कवियों ने
48. 'ऐसी बात जिसकी आशा न हो' वाक्यांश के लिए सही एक शब्द कौन सा है?
(a) अनिच्छा
(b) अद्भुत
(c) निराशा
(d) आशातीत
49. 'रमणीयार्थः प्रतिपादकः शब्दः काव्यम' काव्य की यह परिभाषा किसने दी है?
(a) भामह
(b) जगन्नाथ
(c) आचार्य विश्वनाथ
(d) दण्डी
50. प्रेमचन्द जी ने 'कर्मभूमि' उपन्यास में किस विषय को आधार बनाया है?
(a) लगान बंदी आन्दोलन
(b) दहेज समस्या
(c) बाल-विवाह समस्या
(d) स्वतन्त्रता आंदोलन
51. काव्य पंक्तियाँ 'घूँघट के पट खोल रे तोको पिया...' किसकी लिखी हुई है?
(a) कबीरदास
(b) मीराबाई
(c) रैदास
(d) महादेवी वर्मा
52. 'आम के आम, गुठलियों के दाम' कहावत का सही अर्थ क्या है?
(a) कम नुकसान
(b) लाभ होना
(c) दोहरा फायदा
(d) लाभ न हानि
53. जैनेन्द्र के उपन्यास किस श्रेणी के अंतर्गत आते है?
(a) राजनीतिक
(b) सामाजिक
(c) मनोवैज्ञानिक
(d) ऐतिहासिक
54. प्रेमचन्द की पहली कहानी किस पत्रिका में कब छपी थी?
(a) 1907 इंदु
(b) 1916 सरस्वती
(c) 1919 जमाना
(d) 1920 चाँद
55. 'एक साहित्यिक डायरी' के लेखक कौन हैं?
(a) देवेन्द्र सत्यार्थी
(b) मुक्तिबोध
(c) रामवृक्ष बेनीपुरी
(d) यशपाल
56. शुध्द वर्तनी का चयन करें:
(a) उज्ज्वल
(b) उज्जवल
(c) उजज्वल
(d) उज्जबल
57. 'माटी की मूरतें' नामक रचना का रचनाकार कौन है?
(a) महादेवी वर्मा
(b) भीष्म साहनी
(c) रामवृक्ष बेनीपुरी
(d) यशपाल
58. अमीर खुसरो को 'अमीर' की उपाधि किसने प्रदान की?
(a) औरंगजेब
(b) जलालुद्दीन खिलजी
(c) निज़ामुद्दीन औलिया
(d) अलाउद्दीन
59. दृष्टि-कूट लिखने के लिए कौन सा कवि अति विख्यात है?
(a) सूरदास
(b) कबीरदास
(c) गिरिधर कविराय
(d) जायसी
60. 'पाजेब', 'एक रात' और 'जयसन्धि' जैसी प्रसिद्ध कहानियों के लेखक कौन हैं?
(a) कमलेश्वर
(b) जैनेन्द्र
(c) यशपाल
(d) भीष्म साहनी
61. 'अपना जीवन चरित्र स्वयं लिखना' वाक्यांश के लिए एक शब्द है:
(a) आत्मकथा
(b) जीवनी
(c) जीवन की रुपरेखा
(d) संस्मरण
62. कबीर के काव्य ग्रन्थ का क्या नाम है?
(a) कवितावली
(b) बीजक
(c) दोहावली
(d) साहित्य लहरी
63. हिंदी का प्रथम महाकाव्य कौन-सा है?
(a) कामायानी
(b) सरोज स्मृति
(c) रामचरितमानस
(d) पृथ्वी राज रासो
64. 'आम फिर बौरा गए' निबन्ध के लेखक का क्या नाम है?
(a) रामचन्द्र शुक्ल
(b) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(c) रामवृक्ष बेनीपुरी
(d) हजारी प्रसाद द्विवेदी
65. 'नैसर्गिक' शब्द का समानार्थक शब्द कौन सा है?
(a) प्राकृत
(b) कृत्रिम
(c) वास्तविक
(d) बनावटी
66. चवर्ग की ध्वनियों का उच्चारण स्थान क्या है?
(a) कंठ
(b) दांत
(c) मूर्द्धा
(d) तालु
67. आदिकाल में प्रयुक्त होने वाली भाषा कौन सी है?
(a) डिंगल-पिंगल
(b) अपभ्रंश
(c) खड़ी बोली
(d) अवधी
68. कवि भूषण ने वीर रस की कविता किस काल में लिखी थी?
(a) आदिकाल
(b) भक्तिकाल
(c) रीतिकाल
(d) आधुनिक काल
69. गजानन माधव मुक्तिबोध जी की 'चाँद का मुँह टेढ़ा है' कब प्रकाशित हुई?
(a) 1943
(b) 1964
(c) 1950
(d) 1975
70. कवि बिहारी ने कौन से छंद में रचना की है?
(a) कविन्त
(b) सवैया
(c) दोहा
(d) सोरठा
71. 'जिस पर विजय प्राप्त कर ली गई हो' इस वाक्य के लिए एक शब्द दें:
(a) विजित
(b) अजित
(c) पराजित
(d) जीत
72. 'बाणभट्ट की आत्मकथा' के लेखक का नाम बताएं:
(a) सोहन लाल द्विवेदी
(b) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(c) हज़ारी प्रसाद द्विवेदी
(d) जयशंकर प्रसाद
73. 'सरोज-स्मृति' के रचनाकार का नाम क्या है?
(a) निराला
(b) पंत
(c) महादेवी वर्मा
(d) प्रसाद
74. 'प्रियप्रवास' में हरिऔध जी ने किस रस की प्रधानता दी है?
(a) वीररस
(b) श्रृंगार एवं करुण
(c) वीर एवं रौद
(d) हास्य एवं वात्सल्य
75. 'चन्द्रकान्ता' उपन्यास के लेखक कौन हैं?
(a) प्रेमचन्द
(b) देवकी नन्दन खत्री
(c) गोपाल राम गमहरी
(d) किशोरी लाल गोस्वामी
Hindi Exam Paper - Part 2

Hindi MASTER CADRE QUESTION PAPER 2022 (76-150)

76. 'फिर विफल है प्राण मेरे। तोड़ दो यह क्षितिज मैं भी देख लूँ उस ओर क्या है?' उपर्युक्त पंक्ति के रचयिता का क्या नाम है?
(a) सुभद्रा कुमारी चौहान
(b) महादेवी वर्मा
(c) सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला
(d) जयशंकर प्रसाद
77. 'एक कंठ विषपायी' किसकी रचना है?
(a) धर्मवीर भारती
(b) दुष्यन्त कुमार
(c) कुंवर नारायण
(d) हरिऔध
78. भूपरिक्रमा, पुरुष परीक्षा और विभागसार ग्रंथों के रचयिता प्रसिद्ध कवि कौन थे?
(a) विध्यापति
(b) केशव
(c) बाणभट्ट
(d) जयदेव
79. हिंदी व्यंजनों के कितने वर्ग होते हैं?
(a) चार
(b) पाँच
(c) छह
(d) सात
80. इनमें से जयशंकर प्रसाद की रचना कौन सी है?
(a) आधे-अधूरे
(b) गुरुकुल
(c) चन्द्रगुप्त
(d) आषाढ़ का एक दिन
81. मोहन राकेश किस पत्रिका के संपादक थे?
(a) आजकल
(b) शोध
(c) सारिका
(d) दिनमान
82. प्रसिद्ध कहानी 'परदा' के लेखक का नाम क्या है?
(a) यशपाल
(b) भीष्म साहनी
(c) निर्मल वर्मा
(d) अमृत राय
83. इनमें से महादेवी की कौन सी रचना नहीं है?
(a) अतीत के चलचित्र
(b) श्रृंखला की कड़ियाँ
(c) स्मृति की रेखाएँ
(d) क्या भूलूँ क्या याद करूँ
84. निम्नलिखित में से भारतेन्दु की कौन सी पत्रिका है?
(a) सखि साजन
(b) अंग्रेज
(c) बालाबोधिनी
(d) ज़माना
85. सुभद्रा कुमारी चौहान की काव्य प्रतिभा किस कवि से प्रभावित हुई थी?
(a) दिनकर जी
(b) जय शंकर प्रसाद
(c) मैथिलीशरण गुप्त
(d) माखन लाल चतुर्वेदी
86. अंग्रेजी के तकनीकी शब्द AGREEMENT का हिंदी रूप क्या होता है?
(a) भत्ता
(b) आन्दोलन
(c) अनुबन्ध
(d) स्थगन
87. 'शतरंज के खिलाड़ी' कहानी के लेखक कौन हैं?
(a) मोहन राकेश
(b) प्रेमचन्द
(c) अज्ञेय
(d) विष्णु प्रभाकर
88. इनमें से कौन सी रचना नाटक विधा से सम्बंधित नहीं है?
(a) आषाढ़ का एक दिन
(b) अजातशत्रु
(c) अन्धा युग
(d) आपका बंटी
89. खड़ी बोली के प्रथम रचनाकार कौन है?
(a) चन्दरवरदायी
(b) मलिक मोहम्मद जायसी
(c) अमीर खुसरो
(d) कबीरदास
90. अंग्रेजी के तकनीकी शब्द TARGET का हिन्दी रूप कौन सा है?
(a) सारांश
(b) भरोसा
(c) राजस्व
(d) लक्ष्य
91. निम्नलिखित में मुक्तक काव्य कौन सा है?
(a) रामचरितमानस
(b) विनय पत्रिका
(c) कामायनी
(d) पद‌मावत
92. सिद्धों की भाषा को क्या कहा जाता है?
(a) डिंगल
(b) पिंगल
(c) रासो भाषा
(d) सांध्य
93. इन रचनाकारों में कौन-सा रचनाकार प्रसिद्ध व्यंग्यकार है?
(a) प्रसाद
(b) अशोक वाजपेयी
(c) प्रेमचन्द
(d) हरि शंकर परसाई
94. रस सूत्र के प्रतिपादक आचार्य कौन है?
(a) भामह
(b) दण्डी
(c) भरत मुनि
(d) विश्वनाथ
95. सिद्धों की संख्या कितनी मानी जाती है?
(a) नौ
(b) बारह
(c) चौरासी
(d) तेरह
96. अंग्रेजी के तकनीकी शब्द ACCOUNT का हिंदी रूप क्या होता है?
(a) स्वीकृति
(b) लेखा
(c) गणना
(d) परिपत्र
97. किस उपन्यास में भाषा, रीति-रिवाज़ इत्यादि सभी मिलकर उद्देश्य बन जाते हैं?
(a) प्रतिवादी
(b) आंचलिक
(c) ऐतिहासिक
(d) आदर्शवादी
98. किस काव्य में श्रद्धा, वासना, लज्जा आदि मनोविकारों को सर्ग का रूप दिया गया है?
(a) साकेत
(b) आंसू
(c) उर्वशी
(d) कामायनी
99. श्रीधर पाठक किस युग के कवि हैं?
(a) छायावाद-युग
(b) भारतेन्दु-युग
(c) प्रयोगवाद-युग
(d) द्विवेदी-युग
100. किस कवि ने केवल दोहों की रचना की हैं?
(a) बिहारी
(b) तुलसीदास
(c) सूरदास
(d) कबीरदास
101. 'साकेत' नामक काव्य की नायिका कौन है?
(a) सीता
(b) कैकयी
(c) उर्मिला
(d) विध्यापति
102. मीरां की भक्ति किस भाव की है?
(a) दास्य
(b) साख्य
(c) माधुर्य
(d) नवधा
103. रसखान कौन और कहाँ के थे?
(a) दिल्ली के पठान कवि
(b) मथुरा के कवि
(c) वृन्दावन के अष्टछाप कवि
(d) राजस्थान के भाट
104. चन्दवरदायी ने 'पृथ्वीराज रासो' को पूरा करने का भार किसे दिया था?
(a) अपने पुत्र को
(b) पत्नी को
(c) केशव और बिहारी को
(d) जल्हण को
105. सूफी कवियों के काव्य का आधार क्या है?
(a) इतिहास
(b) हिन्दुलोक कथा
(c) मुस्लिम कथा
(d) पौराणिक
106. अंग्रेजी के तकनीकी शब्द OPTION का हिन्दी रूप क्या होता है?
(a) विकल्प
(b) चुनाव
(c) अपराध
(d) प्रबन्ध
107. आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी का 'कुटज' किस प्रकार का निबन्ध है?
(a) ललित
(b) हास्य
(c) व्यंग्य
(d) विचारात्मक
108. 'कुंडलियाँ' लिखने के लिए कौन कवि अति विख्यात है?
(a) कबीरदास
(b) सूरदास
(c) जायसी
(d) गिरिधर कविराय
109. इनमें से कौन सी कहानी का लेखक (सही) ठीक नहीं है?
(a) कफन - प्रेमचन्द
(b) ममता - जयशंकर
(c) इंदुमती - किशोरी लाल
(d) राखीबंध भाई - अज्ञेय
110. एकांकी में कितने तत्व होते हैं?
(a) चार
(b) आठ
(c) दस
(d) सात
111. निम्नलिखित में कौन सी रचना तुलसीदास द्वारा नहीं रची गई?
(a) रामचरितमानस
(b) रामचंद्रिका
(c) गीतावली
(d) राम लला नहछू
112. इनमें से कौन सी ध्वनियाँ अन्तःस्थ कहलाती हैं?
(a) क, ख, ग
(b) स, श, ष
(c) त, थ, द
(d) य, र, ल, व
113. अज्ञेय को उनकी किस पुस्तक पर भारतीय ज्ञान पीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
(a) बावरा अहेरी
(b) शेखरः एक जीवनी
(c) नदी के द्वीप
(d) कितनी नावों में कितनी बार
114. 'आपका बंटी' उपन्यास की लेखिका का क्या नाम है?
(a) मालती जोशी
(b) मन्नू भंडारी
(c) महादेवी वर्मा
(d) कृष्णा सोबती
115. 'केवल मनोरजन न कवि कर्म होना चाहिए, उनमें उचित उपदेश भी मर्म होना चाहिए' इन पंक्तियों के कवि का नाम क्या है?
(a) रामधारी सिंह दिनकर
(b) हरिवंश राय बच्चन
(c) मैथिलीशरण गुप्त
(d) सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला
116. निम्नलिखित में से किन विधाओं के कुछ गुण समान होते हैं?
(a) रेखाचित्र एवं संस्मरण
(b) कविता, यात्रा वृतान्त एवं कहानी
(c) उपन्यास, निबन्ध एवं नाटक
(d) आत्मकथा, कहानी एवं कविता
117. 'ले चल वहाँ भुलावा देकर मेरे नाविक ! धीरे धीरे' यह पंक्ति किस कवि की है?
(a) सुमित्रानन्दन पंत
(b) जय शंकर प्रसाद
(c) सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला
(d) हरिवंश राय बच्चन
118. 'उसने कहा था' कहानी के रचनाकार का नाम क्या है?
(a) बंग महिला
(b) सुदर्शन
(c) चन्द्र धर शर्मा गुलेरी
(d) जय शंकर प्रसाद
119. 'अष्टछाप' की स्थापना किसने की थी?
(a) सूरदास
(b) वल्लभाचार्य
(c) आचार्य विट्ठलनाथ
(d) रामानन्द
120. संत रैदास किन के शिष्य थे?
(a) कबीरदास
(b) रामानन्द
(c) वल्लभाचार्य
(d) दादूदयाल
121. नाथों और सिद्धों का सर्वाधिक प्रभाव किन कवियों पर पड़ा?
(a) सूफी कवि
(b) सन्त कवि
(c) कृष्ण भक्ति करने वाले कवि
(d) राम भक्ति कवि
122. 'गोदान' का मुख्य पात्र कौन है?
(a) गोबर
(b) झुनिया
(c) होरी
(d) धनिया
123. 'पद्मावत' किस कवि की रचना है?
(a) कुतुबन
(b) जायसी
(c) शेख मोहम्मद
(d) दादूदयाल
124. 'मैला आँचल' उपन्यास के रचनाकार कौन है?
(a) प्रेमचन्द
(b) यशपाल
(c) नागार्जुन
(d) फणीश्वर नाथ रेणु
125. द्विवेदी युगीन साहित्य पर किसका प्रभाव रहा है?
(a) यथार्थवाद
(b) आदर्शवाद
(c) समाजवाद
(d) अद्वैतवाद
126. 'यह पुस्तक बहुत अच्छी है' इस वाक्य में कौन सा विशेषण प्रयुक्त है?
(a) गुणवाचक
(b) परिमाण बोधक
(c) सार्वनामिक विशेषण
(d) प्रश्न बोधक
127. नाटक में 'चूलिका' किसे कहा गया है?
(a) सूत्रधार को
(b) निर्देशक को
(c) एक सूचना को
(d) नायिका को
128. 'ईद का चाँद होना' मुहावरे का अर्थ क्या है?
(a) घबरा जाना
(b) भाग जाना
(c) लज्जा आना
(d) बहुत दिनों बाद दिखाई देना
129. घनानन्द किस प्रकार के कवि हैं?
(a) रीतिबद्ध
(b) रीतिसिद्ध
(c) रीतिमुक्त
(d) भक्त
130. हरिऔध जी ने 'प्रियप्रवास' में किसके प्रवास का वर्णन किया है?
(a) कृष्ण के
(b) गांधीजी के
(c) महात्मा बुध्द के
(d) राम के
131. 'तितली' किस की रचना है?
(a) सुभद्रा कुमारी चौहान
(b) महादेवी वर्मा
(c) कृष्णा सोबती
(d) जय शंकर प्रसाद
132. प्रत्येक वर्ग के (व्यंजनों में) दूसरे और चौथे वर्ण को क्या कहते हैं?
(a) अल्पप्राण
(b) महाप्राण
(c) ऊष्म
(d) अनुनासिक
133. 'न्यायमंत्री' नामक कहानी के रचनाकार कौन थे?
(a) सुदर्शन
(b) यशपाल
(c) मोहन राकेश
(d) प्रेमचन्द
134. जब किसी व्यक्ति, वस्तु या घटना को बढ़ा-चढ़ा कर वर्णन या प्रशंसा की जाए, वहाँ कौन सा अलंकार होता है?
(a) विरोधा भास
(b) उपमा
(c) रुपक
(d) अतिश्योक्ति
135. किस छायावादी कवि को 'सुकुमार कवि' कहा गया है?
(a) सुमित्रानन्दन पत
(b) जय शंकर प्रसाद
(c) महादेवी वर्मा
(d) सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला
136. राहुल साकृत्यायन ने आदिकाल को क्या नाम दिया?
(a) वीरकाल
(b) चारणकाल
(c) संधिकाल
(d) सिद्ध-सामन्तकाल
137. इनमें से आचार्य रामचन्द्र शुक्ल की रचना कौन सी है?
(a) सोजो वतन
(b) मैला आँचल
(c) चिन्तामणि
(d) एक घंट
138. ब्रज और अवधी में समान रूप से काव्य रचना करने वाले कवि का नाम क्या है?
(a) कबीरदास
(b) तुलसीदास
(c) सूरदास
(d) जायसी
139. द्विवेदी जी ने किस पत्रिका का सम्पादन 20 साल तक किया?
(a) हिन्दी प्रदीप
(b) सरस्वती
(c) कालप्रवहिनी
(d) वचन सुधा
140. कविवर 'निराला' की पत्नी का नाम क्या था?
(a) लोई
(b) हुलसी देवी
(c) महादेती
(d) मनोहरादेवी
141. 'समन्वय की साधना' किस काल की विशेषता रही है?
(a) प्रगतिवाद
(b) प्रयोगवाद
(c) छायावाद
(d) द्विवेदी युग
142. 'झाँसी की रानी' उपन्यास किस प्रकार का उपन्यास है?
(a) राजनीतिक
(b) जासूसी
(c) तिलिस्मी
(d) ऐतिहासिक
143. साहित्य के किस युग को 'स्वर्ण-युग' कहा जाता है?
(a) आदिकाल
(b) भक्तिकाल
(c) रीतिकाल
(d) आधुनिक काल
144. अज्ञेय हिन्दी कविता के किस युग के प्रवर्तक माने जाते हैं?
(a) प्रगतिवाद
(b) प्रयोगवाद
(c) छायावाद
(d) हालावाद
145. 'सरस्वती' पत्रिका का प्रारम्भ (प्रकाशन) कब हुआ?
(a) 1900
(b) 1905
(c) 1889
(d) 1903
146. इनमें से भाववाचक संज्ञा कौन सी है?
(a) मीठा
(b) मिठास
(c) मिष्ठान
(d) मिठाई
147. 'उग्र' का विपरीतार्थक शब्द क्या है?
(a) क्रोध
(b) अनुग्र
(c) शीत
(d) सौम्य
148. हिन्दी भाषा का मानक रूप कौन सी बोली है?
(a) अवधी
(b) खड़ी बोली
(c) मराठी
(d) ब्रज
149. 'जैन महापुराण' के रचयिता कौन हैं?
(a) पुष्पदन्त
(b) धनपाल
(c) स्वयम्भू
(d) जिनदत्त सूरी
150. प्रसिद्ध एकांकीकार कौन थे, जिन्होंनें 'पापी', 'लक्ष्मी का स्वागत' और 'जोक' इत्यादि एकांकियों लिखी?
(a) उदयशंकर भट्ट
(b) उपेन्द्रनाथ अश्क
(c) विष्णु प्रभाकर
(d) लक्ष्मी नारायण लाल
Answer Key - Hindi Exam

Answer Key: Hindi Literature & Grammar (1-150)

Q. No. Correct Option Q. No. Correct Option Q. No. Correct Option
1(c) 5251(a) कबीरदास101(c) उर्मिला
2(d) 1906 ई०52(c) दोहरा फायदा102(c) माधुर्य
3(c) भिक्षुक53(c) मनोवैज्ञानिक103(a) दिल्ली के पठान
4(b) तीन54(b) 1916 (सरस्वती)104(d) जल्हण
5(c) भारतेन्दु55(b) मुक्तिबोध105(b) हिन्दुलोक कथा
6(b) सूरदास56(a) उज्ज्वल106(a) विकल्प
7(b) महात्मा गाँधी57(c) रामवृक्ष बेनीपुरी107(a) ललित
8(b) गुलेरी58(b) जलालुद्दीन खिलजी108(d) गिरिधर कविराय
9(a) भारतेन्दु59(a) सूरदास109(d) राखीबंध भाई
10(c) छायावाद60(b) जैनेन्द्र110(d) सात
11(d) आत्महंता61(a) आत्मकथा111(b) रामचंद्रिका
12(d) झूठा-सच62(b) बीजक112(d) य, र, ल, व
13(c) मैथिली63(d) पृथ्वी राज रासो113(d) कितनी नावों में..
14(a) शरत चन्द्र64(d) हजारी प्रसाद114(b) मन्नू भंडारी
15(b) 365(a) प्राकृत115(c) मैथिलीशरण गुप्त
16(c) वाचाल66(d) तालु116(a) रेखाचित्र/संस्मरण
17(c) अमीर खुसरो67(a) डिंगल-पिंगल117(b) जय शंकर प्रसाद
18(d) प्रेमचन्द68(c) रीतिकाल118(c) गुलेरी
19(c) बिहारी (जय सिंह)69(b) 1964119(c) विट्ठलनाथ
20(a) भीष्म साहनी70(c) दोहा120(b) रामानन्द
21(b) वृन्दावन लाल वर्मा71(a) विजित121(b) सन्त कवि
22(d) 572(c) हज़ारी प्रसाद122(c) होरी
23(b) छंद/लयात्मक्ता73(a) निराला123(b) जायसी
24(c) मुक्तिबोध74(b) श्रृंगार/करुण124(d) फणीश्वर नाथ रेणु
25(b) अक्षरात्मक75(b) देवकी नन्दन खत्री125(b) आदर्शवाद
26(c) हजारी प्रसाद76(b) महादेवी वर्मा126(c) सार्वनामिक
27(a) निराला77(b) दुष्यन्त कुमार127(c) एक सूचना को
28(c) कबीरदास78(a) विध्यापति128(d) बहुत दिनों बाद..
29(a) मसनवी79(b) पाँच129(c) रीतिमुक्त
30(b) यमक80(c) चन्द्रगुप्त130(a) कृष्ण के
31(b) रामचंद्रिका81(c) सारिका131(d) जय शंकर प्रसाद
32(c) महादेवी वर्मा82(a) यशपाल132(b) महाप्राण
33(c) दिनकर83(d) क्या भूलूँ..133(a) सुदर्शन
34(b) गरीब घर का गुणी84(c) बालाबोधिनी134(d) अतिश्योक्ति
35(a) धनानन्द85(d) माखनलाल चतुर्वेदी135(a) सुमित्रानन्दन पंत
36(c) सोरठा86(c) अनुबन्ध136(d) सिद्ध-सामन्तकाल
37(c) कला और बूढ़ा चाँद87(b) प्रेमचन्द137(c) चिन्तामणि
38(a) बाबु गुलाब राय88(d) आपका बंटी138(b) तुलसीदास
39(c) दिनकर89(c) अमीर खुसरो139(b) सरस्वती
40(b) बच्चन90(d) लक्ष्य140(d) मनोहरादेवी
41(a) अत्यधिक91(b) विनय पत्रिका141(c) छायावाद
42(c) दिनकर92(d) सांध्य142(d) ऐतिहासिक
43(c) संन्यासी93(d) हरि शंकर परसाई143(b) भक्तिकाल
44(d) अपभ्रंश94(c) भरत मुनि144(b) प्रयोगवाद
45(b) साक्ष्य95(c) चौरासी145(a) 1900
46(c) आचार्य वल्लभ96(b) लेखा146(b) मिठास
47(d) सूफी कवियों ने97(b) आंचलिक147(d) सौम्य
48(d) आशातीत98(d) कामायनी148(b) खड़ी बोली
49(b) जगन्नाथ99(d) द्विवेदी-युग149(a) पुष्पदन्त
50(a) लगान बंदी आन्दोलन100(a) बिहारी150(b) उपेन्द्रनाथ अश्क

💐🌿Follow us for latest updates 👇👇👇

Featured post

PSTET Previous Year Question Papers Solved & Study Materials

PSTET 2026 Previous Year Question Papers Solved & Study Materials If you are preparing for PSTET 2026 , then practicing PSTET Previous...

RECENT UPDATES

Trends