PSEB CLASS 8 HINDI ( 2ND LANGUAGE) GUESS PAPER MARCH 2026 SET 2

परीक्षा 2025-26

गैस प्रश्न-पत्र (Set - 2)

कक्षा आठवीं (द्वितीय भाषा)

विषय : हिंदी
समय : 3 घंटे

पूर्णांक = 80
सी.सी.ई. = 20

भाग-क

प्रश्न 1. बहुवैकल्पिक उत्तरों वाले प्रश्न (20 अंक)

I. निम्नलिखित प्रश्नों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए : (6X1=6)

  1. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द 'हिम्मत' का पर्याय है?
    • (क) हताशा
    • (ख) हौसला
    • (ग) हार
    • (घ) कमज़ोरी
  2. निम्नलिखित में से शुद्ध शब्द को चुनकर लिखिए:-
    • (क) शक्तिशाली
    • (ख) शक्त्तिशाली
    • (ग) सकतीशाली
    • (घ) शक्तशालि
  3. 'वह जल्दी-जल्दी काम निपटा कर चौराहे पर पहुँची।' वाक्य में से सर्वनाम शब्द को चुनकर लिखिए:-
    • (क) काम
    • (ख) वह
    • (ग) जल्दी-जल्दी
    • (घ) पहुँची
  4. "भास्कर जल्दी-जल्दी चल रहा था।" इस वाक्य में से क्रिया विशेषण शब्द चुनकर लिखिए:-
    • (क) भास्कर
    • (ख) था
    • (ग) जल्दी-जल्दी
    • (घ) चल
  5. 'रोहन ने पत्र लिखा।' वाक्य में रेखांकित पद (रोहन ने) में सही कारक को चुनकर लिखिए।
    • (क) कर्म कारक
    • (ख) कर्ता कारक
    • (ग) करण कारक
    • (घ) संप्रदान कारक
  6. 'भारत' शब्द से बनने वाला सही विशेषण शब्द चुनिए-
    • (क) भारतीय
    • (ख) भारतवासी
    • (ग) भारती
    • (घ) भारतवर्ष

II. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें- (2X1=2)

  1. 'हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती' कविता के अनुसार गोताखोर सिंधु में क्या प्राप्त करने के लिए डुबकियाँ लगाता है?
    • (क) सीपी
    • (ख) मछली
    • (ग) मोती
    • (घ) पानी
  2. 'होंगे कामयाब' कविता के अनुसार एक दिन चारों ओर क्या होगी?
    • (क) अशांति
    • (ख) शांति
    • (ग) शोर
    • (घ) खामोशी

III. निम्नलिखित कठिन शब्दों के अर्थ चुनें - (2X1=2)

  1. 'विपन्नता' शब्द का सही अर्थ चुनकर लिखिए:-
    • (क) अमीरी
    • (ख) ग़रीबी
    • (ग) बीमारी
    • (घ) स्वास्थ्य
  2. 'अदम्य' का सही अर्थ चुनकर लिखिए:-
    • (क) कमज़ोर
    • (ख) प्रबल / प्रचंड
    • (ग) शांत
    • (घ) डरपोक

अन्य वस्तुनिष्ठ प्रश्न

IV. निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर चार प्रश्नों के उत्तर दें- (4X1=4)

दौलत पाय न कीजिए; सपने में अभिमान ।
चंचल जल दिन चारि को; ठाऊँ न रहत निदान।
ठाऊँ न रहत निदान; जियत जग में यश लीजै ॥
मीठे वचन सुनाय; विनय सब ही की कीजै ॥
कह गिरधर कविराय; अरे यह सब घट तौलत ।
पाहुन निशि दिन चारि; रहत सब ही के दौलत ॥
  1. पद्यांश के अनुसार हमें कब अभिमान नहीं करना चाहिए? (दौलत पाकर / दौलत खोकर )
  2. ______ सब ही की कीजै । रिक्त स्थान की पूर्ति करें । (विनय / लड़ाई)
  3. 'पाहुन' शब्द का अर्थ क्या है? (मेहमान / पैर)
  4. प्रस्तुत पद्यांश का केंद्रीय भाव क्या है? (अभिमान करने की शिक्षा देना / अभिमान ना करने की शिक्षा देना)

V. निम्नलिखित तीन प्रश्नों के निर्देशानुसार उत्तर दें- (3X1=3)

  1. 'बेटा' का स्त्रीलिंग शब्द क्या होगा?
  2. 'अँधेरा' शब्द का विपरीत शब्द से मिलान करें-
    (अँधेरा — रोशनी / छाया / रात)
  3. 'जो कभी न थके' इन अनेक शब्दों के लिए एक शब्द होगा –________

VI. निम्नलिखित में से किन्हीं तीन प्रश्नों के निर्देशानुसार उत्तर दें- (3X1=3)

  1. निम्नलिखित वाक्य का काल बताएँ –
    मैं कल आऊँगी।
  2. रिक्त स्थान में उचित संबंधबोधक शब्द भरें-
    हामिद बच्चों ______ जा रहा था। (के साथ / के नीचे)
  3. 'मार्ग' शब्द में 'र' के किस रूप का प्रयोग हुआ है ? (रेफ़ / पदेन)

भाग-ख : पाठ्य पुस्तक

2. निम्नलिखित में से किन्हीं दस प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दें- (10X1=10)

  1. नन्हीं चींटी की क्या विशेषता है? 'हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती' पाठ के आधार पर बताएँ।
  2. सम्राट महापद्म नंद के मंत्री का क्या नाम था? 'पिंजरे का शेर' पाठ के आधार पर बताएँ।
  3. बच्चे भोजन की मांग किस प्रकार करते थे? 'शायद यही जीवन है' पाठ के आधार पर बताएँ।
  4. नीलू का पूरा नाम क्या था? 'नील गगन का नीलू' पाठ के आधार पर बताएँ।
  5. मनीष गुब्बारे बेचकर अपना जीवन बसर क्यों कर रहा था? 'प्रेरणा' पाठ के आधार पर बताएँ।
  6. सूरदास ने किसकी आराधना में काव्य रचना की? 'मन के जीते जीत' पाठ के आधार पर बताएँ।
  7. हामिद ने अपनी दादी के लिए क्या खरीदा? 'ईदगाह' पाठ के आधार पर बताएँ।
  8. डायनासोर पार्क में कुल कितनी तरह के डायनासोर हैं? 'ज्ञान और मनोरंजन का घर- साइंस सिटी' पाठ के आधार पर बताएँ।
  9. लंगड़े ने अंधे को क्या उपाय बताया? 'सहयोग' पाठ के आधार पर बताएँ।
  10. वाघा बॉर्डर को किस नाम से जाना जाता है? 'वाघा बॉर्डर' पाठ के आधार पर बताएँ।
  11. बचपन से ही कल्पना चावला का क्या सपना था ? 'अन्तरिक्ष परी-कल्पना चावला' पाठ के आधार पर बताएँ।
  12. भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के प्रिय नारे कौन-कौन से थे? 'सरफ़रोशी की तमन्ना' पाठ के आधार पर बताएँ।

3. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्ही तीन प्रश्नों के उत्तर तीन या चार वाक्य में दें- (3X4=12)

  1. मैट्रो स्टेशन आम स्टेशनों से किस प्रकार भिन्न है? 'मैट्रो रेल का सुहाना सफ़र' पाठ के आधार पर उत्तर दीजिए।
  2. पेड़ किस प्रकार वायुमंडल को शुद्ध करते हैं? 'मेरा दम घुटता है' पाठ के आधार पर बताएँ।
  3. राजा जनक के दरबार में अष्टावक्र को देखकर सब क्यों हँसने लगे और अष्टावक्र ने क्या कहा? 'मन के जीते जीत' पाठ के आधार पर बताएँ।
  4. कल्पना चावला की दूसरी अंतरिक्ष यात्रा उसके जीवन की अंतिम यात्रा कैसे बनी? 'अंतरिक्ष परी-कल्पना चावला' पाठ के आधार पर उत्तर दीजिए।
  5. सहयोग से दोनों पक्षों को लाभ होता है। क्या आप इससे सहमत हैं? 'सहयोग' पाठ के आधार पर अपने विचार लिखें।

4. निम्नलिखित संवाद किसने किससे कहे ? किन्हीं दो के उत्तर दें - (2X1=2)

  1. "शेर को कौन बाहर निकाल सकता है ?" 'पिंजरे का शेर' पाठ के आधार पर बताएँ।
  2. "तुम्हारी उँगलियाँ तवे से जल जाती थीं, इसलिए मैंने इसे लिया।" 'ईदगाह' पाठ के आधार पर उत्तर दीजिए।
  3. "हम दीवानों की टोली आज़ादी की दुल्हन को ब्याह कर लाएगी।" 'सरफ़रोशी की तमन्ना' पाठ के आधार पर बताएँ।

भाग-ग : अनुवाद

5. निम्नलिखित में से किन्हीं दो वाक्यों का हिंदी में अनुवाद करें- (2X2=4)

  1. ਹਾਮਿਦ ਤਾਂ ਮੋਟਰ ਦੇ ਹੇਠਾਂ ਆਉਂਦਾ-ਆਉਂਦਾ ਬਚਿਆ।
  2. ਇਹ ਧਰਤੀ ਤੇ ਜੀਵਨ ਦਾ ਮੂਲ ਅਧਾਰ ਹੈ ।
  3. ਸਾਰੇ ਬੱਚੇ ਇੱਕਠੇ ਹੱਸ ਪਏ ।

भाग-घ : अपठित गद्यांश

6. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों का उत्तर दीजिए - (6X1=6)

मेरे देश का नाम भारत है, जो महाराज दुष्यंत एवं शकुंतला के प्रतापी पुत्र "भरत" के नाम पर रखा गया। पहले इसे "आर्यावर्त" कहा जाता था। इस पावन देश में राम, कृष्ण, महात्मा बुद्ध, वर्धमान महावीर आदि महापुरुषों ने जन्म लिया। इस देश में अशोक और महाराणा प्रताप जैसे प्रतापी सम्राट भी हुए हैं। इस देश के स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, लोकमान्य तिलक, गोपाल कृष्ण गोखले, लाला लाजपत राय, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, सरोजनी नायडू आदि ने कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया।
  1. भारत का नाम किसके नाम पर रखा गया ?
  2. इस देश को पहले किस नाम से जाना जाता था ?
  3. प्राचीन काल में किन-किन महापुरुषों ने इस देश में जन्म लिया ?
  4. स्वतंत्रता संग्राम में संघर्ष करने वाले प्रमुख नेताओं के नाम बताइए।
  5. शकुंतला के पुत्र का क्या नाम था ?
  6. प्रस्तुत गद्यांश का उचित शीर्षक दीजिए ।

भाग-ङ : मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ

7. निम्नलिखित में से किन्ही छह मुहावरों/लोकोक्तियों का वाक्य में इस प्रकार प्रयोग करें कि उनके अर्थ स्पष्ट हो जाएँ- (6X1=6)

जान बचाना, एक पंथ दो काज, राई का पर्वत बनाना, दिन-दूनी रात चौगुनी उन्नति करना, फूला न समाना, हक्के-बक्के रह जाना, लोहे के चने चबाना, जहाँ चाह वहाँ राह।

भाग-च : रचनात्मक लेखन

8. निम्नलिखित में से कोई एक पत्र लिखें- (7)

स्कूल में पीने के पानी की उचित व्यवस्था करवाने के लिए मुख्याध्यापक को प्रार्थना-पत्र लिखिए।
अथवा
अपने गाँव के सरपंच को स्कूल के विकास में योगदान देने हेतु पत्र लिखिए।

9. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर 150 शब्दों में निबंध लिखिए- (8)

  1. मेरा पंजाब
    [संकेत बिंदु: भूमिका... पाँच नदियां... सीमाएं और जिले... प्रसिद्ध शहर... कृषि... शिक्षा के क्षेत्र में... उपसंहार...]
  2. मोबाइल के लाभ व हानियां
    [संकेत बिंदु: भूमिका... संचार का साधन... इंटरनेट... खरीदारी व बैंकिंग लाभ... दुरुपयोग और हानियां... स्वास्थ्य पर प्रभाव... उपसंहार...]
  3. सत्संगति
    [संकेत बिंदु: सत्संगति का अर्थ... जीवन में महत्व... संतों द्वारा महिमा... बुरी प्रवृत्तियों का नाश... महापुरुषों के उदाहरण... उपसंहार...]

10. निम्नलिखित सारिणी में बाएँ से दाएँ और ऊपर से नीचे आठ सार्थक शब्द छिपे हैं, इनमें से पाँच सार्थक शब्द ढूँढिए और उन्हें वाक्यों में प्रयोग कीजिए- (5)

जी खे रा खी
क्षा सी दि
मा सा
मा पे
```

💐🌿Follow us for latest updates 👇👇👇

Featured post

PSTET Previous Year Question Papers Solved & Study Materials

PSTET 2026 Previous Year Question Papers Solved & Study Materials If you are preparing for PSTET 2026 , then practicing PSTET Previous...

RECENT UPDATES

Trends