PSEB CLASS 8 HINDI SEPTEMBER EXAM 2025 SET 1

 


परीक्षा 2025-26

सितंबर प्रश्न-पत्र
कक्षा आठवीं (द्वितीय भाषा)
विषय : हिंदी  पूर्णांक = 80
समय : 3 घंटे  सी.सी.ई. = 20


भाग-क

प्रश्न 1. बहुविकल्पिक उत्तरों वाले प्रश्न

I. निम्नलिखित प्रश्नों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए : (6x1=6)

(i) निम्नलिखित में से कौन सा शब्द ‘पुष्प’ का पर्याय नहीं है?
(क) फूल (ख) कुसुम (ग) सुमन (घ) सुगंध

(ii) निम्नलिखित में से शुद्ध शब्द को चुनकर लिखिए:
(क) जालम (ख) जालीम (ग) ज़ालिम (घ) जालमी

(iii) ‘हम लाल किला देखने जायेंगे।’ वाक्य में सर्वनाम शब्द को चुनकर लिखिए:
(क) हम (ख) लाल (ग) किला (घ) जायेंगे

(iv) ‘वह गाड़ी के पास आकर झट से बोला।’ वाक्य में क्रिया विशेषण शब्द चुनिए:
(क) वह (ख) गाड़ी (ग) बोला (घ) झट से

(v) ‘प्रतिभा सड़की वाली सीट पर बैठ गई।’ वाक्य में रेखांकित पद में कौन-सा कारक है?
(क) करण कारक (ख) अधिकरण कारक (ग) सम्बोधन कारक (घ) कर्ता कारक

(vi) ‘उनका ध्येय राष्ट्रीय पुरस्कार या सम्मान पाना ही नहीं था।’ इस वाक्य में विशेषण शब्द चुनिए:
(क) उनका (ख) ध्येय (ग) सम्मान (घ) राष्ट्रीय


(II) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें: (2x1=2)

(i) ‘रानी की चुनौती’ कविता के अनुसार बताइए कि इस कविता में आई बहन का भाई कहाँ है?
(क) घर में (ख) विदेश में (ग) जेल में (घ) दुकान पर

(ii) ‘युवकों के प्रति’ कविता के कवि का नाम चुनिए:
(क) मैथिलीशरण गुप्त (ख) जयशंकर प्रसाद (ग) हरिवंशराय बच्चन (घ) सोहन लाल द्विवेदी


(III) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें: (2x1=2)

(i) ‘मूल्यवान’ शब्द का सही अर्थ चुनकर लिखिए:
(क) मूल्यहीन (ख) कीमती (ग) बेकार (घ) सस्ता

(ii) ‘चेष्टा’ का सही अर्थ चुनकर लिखिए:
(क) कोशिश (ख) चिंता (ग) अधिक (घ) मीठा


(IV) निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर चार प्रश्नों के उत्तर दें: (4x1=4)

पानी से हरियाली होती-खेतों में खुशहाली होती।
क्या मवेशी क्या वन या बूते-पानी बिन जीवन से छूटे।
आओ, पानी नष्ट करें न, प्रदूषित या व्यर्थ करें न।
मेरे देश के जन-जन को, यह सीख सुहानी दे।।
बब्बा मींह दे-पानी दे, पानी दे पानी दे।।

(i) पद्यांश के अनुसार क्या सीख दी जा रही है?
(ii) आओ, पानी ______ करें न, _____ या व्यर्थ करें न। रिक्त स्थान की पूर्ति करें।
(iii) ‘व्यर्थ’ शब्द का अर्थ क्या है?
(बर्बाद / सदुपयोग)
(iv) प्रस्तुत पद्यांश का कें द्रीय भाव क्या है?
(पानी का महत्व बताया गया है / पानी को खुलकर प्रयोग करने को कहा गया है)


(V) निम्नलिखित तीन प्रश्नों के निर्देशानुसार उत्तर दें: (3x1=3)

(i) ‘राजा’ का स्त्रीलिंग शब्द क्या होगा?
(ii) ‘इंकार’ शब्द का विलोम शब्द मिलाइए—
इंकार — मना
बेकरार
इकरार
(iii) ‘कानों को प्रिय लगने वाला’ इन अनेक शब्दों के लिए एक शब्द होगा – ________


(VI) निम्नलिखित तीन प्रश्नों के निर्देशानुसार उत्तर दें: (3x1=3)

(i) निम्नलिखित वाक्य का काल बताइए—
अनेक चिड़ियों को फुदकता देखकर हम अपनी चिड़िया पहचान लेते थे।

(ii) रिक्त स्थान में उचित वाच्य का शब्द भरें—
मैंने दोपहर से कुछ नहीं खाया। (कर्तृवाच्य / कर्मवाच्य / भाववाच्य)

(iii) ‘अंतर्गत’ शब्द में ‘र’ के किस रूप का प्रयोग हुआ है? (रेफ़ / पदने)




भाग-ख

2. निम्नलिखित में से किसी भी दस प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दें : (10x1=10)

(i) सम्राट महापद्म नंद के मंत्री का क्या नाम था? ‘पिंजरे का शेर’ पाठ के आधार पर बताइए।
(ii) चिड़िया के कितने बच्चे थे? ‘शायद यही जीवन है’ पाठ के आधार पर बताइए।
(iii) मेरी गाड़ी की खिड़कियाँ क्यों नहीं खुलतीं? ‘मेरा रेल का सुहाना सफ़र’ पाठ के आधार पर बताइए।
(iv) तीन बच्चे मुक्त हो गये थे मगर चौथा बच्चा क्यों मुक्त नहीं हो पाया? ‘शायद यही जीवन है’ पाठ के आधार पर बताइए।
(v) शेर को पिंजरे से बाहर निकालने वाले किशोर बड़ा होकर किस नाम से प्रसिद्ध हुआ? ‘पिंजरे का शेर’ पाठ के आधार पर बताइए।
(vi) नीलू ने पायलट का प्रशिक्षण कहाँ से लिया? ‘नील गगन का नीलू’ पाठ के आधार पर बताइए।
(vii) गाड़ी की प्रतीक्षा करते हुए कौन-सी रंग की पट्टी से आगे नहीं जाना चाहिए? ‘मेरा रेल का सुहाना सफ़र’ पाठ के आधार पर बताइए।
(viii) सूरदास ने किसकी आराधना में काव्य रचना की? ‘मन के जीते जीत’ पाठ के आधार पर बताइए।
(ix) ‘पढ़ोगे’ पूछने पर उसने क्या उत्तर दिया? ‘प्रेरणा’ पाठ के आधार पर बताइए।
(x) ब्रेल लिपि का आविष्कार किसने किया? ‘मन के जीते जीत’ पाठ के आधार पर बताइए।
(xi) नीलू का पूरा नाम क्या था? ‘नील गगन का नीलू’ पाठ के आधार पर बताइए।
(xii) मनीष क्या बेचकर अपना जीवन बसर कर रहा था? ‘प्रेरणा’ पाठ के आधार पर बताइए।


3. निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी भी तीन प्रश्नों के उत्तर तीन या चार वाक्य में दें: (3x4=12)

i. टोकन, स्मार्ट कार्ड और पर्यटक कार्ड में क्या अंतर है? ‘मेरा रेल का सुहाना सफ़र’ पाठ के आधार पर बताइए।
ii. किस घटना से पता चलता है कि नीलू में पूरा आत्मविश्वास था? ‘नील गगन का नीलू’ पाठ के आधार पर बताइए।
iii. चन्द्रगुप्त ने पिंजरे के शेर को कैसे बाहर निकाला? ‘पिंजरे का शेर’ पाठ के आधार पर बताइए।
iv. भारतीय स्पिनर चंद्रशेखर का क्रिकेट में क्या योगदान रहा? ‘मन के जीते जीत’ पाठ के आधार पर बताइए।
v. लेखिका ने बच्चों को पढ़ाई का क्या महत्व समझाया? ‘प्रेरणा’ पाठ के आधार पर बताइए।


4. निम्नलिखित संवाद संक्षिप्त कीजिए? किसी भी दो के उत्तर दें : (2x1=2)

i. महाराज! हमारे सम्राट ने एक उपहार और भी आपके लिए भेजा है। ‘पिंजरे का शेर’ पाठ के आधार पर उत्तर दीजिए।
ii. कौन पढ़ायेगा मुझे? ‘प्रेरणा’ पाठ के आधार पर बताइए।
iii. माँ कोई बात नहीं... वो चिड़िया का बच्चा उड़ गया तो क्या... मैं हूँ न... ‘शायद यही जीवन है’ पाठ के आधार पर बताइए।


भाग-ग

5. निम्नलिखित में से किसी भी चार पंजाबी शब्दों का हिंदी में अनुवाद करें: (4x1=4)

ਨਿਡਰ, ਯੋਗ, ਧੰਨਵਾਦ, ਸਲਾਹ, ਪ੍ਰੇਰਣਾ, ਜੀਵਨ


भाग-घ

6. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों का उत्तर दीजिए : (6x1=6)

वातावरण की रक्षा करना आज के समय में बहुत जरूरी हो गया है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के
अत्यधिक उपयोग के कारण हमारी पृथ्वी का भविष्य खतरे में है। वातावरण की रक्षा के लिए हमें कई कदम उठाने होंगे, जैसे कि
वृक्षारोपण, जल संचयन, ऊर्जा का सही उपयोग और प्रदूषण को कम करना। हमें प्लास्टिक का उपयोग कम करना चाहिए और
रीसाइकल करने की आदत डालनी चाहिए। हमें अपने दैनिक जीवन में ऊर्जा की बचत करनी चाहिए और अक्षय ऊर्जा स्रोतों का
उपयोग करना चाहिए। वातावरण की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है और हमें इसके लिए जागरूक रहना होगा। वातावरण की रक्षा से न
केवल हमारी पृथ्वी का भविष्य सुरक्षित होगा, बल्कि हमारे जीवन की गुणवत्ता भी बेहतर होगी। हमें वातावरण की रक्षा के लिए
सामूहिक प्रयास करने होंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण छोड़ना होगा।

  1. वातावरण की रक्षा क्यों जरूरी है?

  2. प्लास्टिक के उपयोग को कम करने से क्या लाभ होगा?

  3. ऊर्जा की बचत कैसे की जा सकती है?

  4. वातावरण की रक्षा करना किसका कर्तव्य है?

  5. ‘वृक्षारोपण’ शब्द का अर्थ बताइए।

  6. उपयुक्त गद्यांश का उचित शीर्षक दीजिए।


भाग-ङ

7. निम्नलिखित में से किसी भी छह मुहावरों/लोकोक्तियों का वाक्य में इस प्रकार प्रयोग करें कि उनके अर्थ स्पष्ट हो जाएँ : (6x1=6)

धावा बोलना, सुध लेना, दिल बल्लियाँ उछलना, होनहार बिरवान के होत चिकने पात, दाँत खट्टे करना, सपने दिखाना, दंग रह जाना, सीना छलनी करना


भाग-च

8. निम्नलिखित में से कोई एक पत्र लिखिए: (7)

(क) स्कूल में पीने के पानी के उचित प्रबंध हेतु अपने मुख्याध्यापक को प्रार्थना-पत्र लिखिए।
या
(ख) स्कूल छोड़ने का प्रमाण-पत्र लेने हेतु अपने मुख्याध्यापक को प्रार्थना-पत्र लिखिए।


9. निम्नलिखित में से किसी भी एक विषय पर 150 शब्दों में निबंध लिखिए: (8)

(i) शहीद भगत सिंह
(संकेत बिंदु: भगत सिंह का जन्म, देशभक्त परिवार, नाम ‘भागों वाला’, क्रांतिकारी कार्य, असैम्बली में बम, मुकद्दमा, फाँसी)

(ii) प्रातः काल की सैर
(संकेत बिंदु: प्रातः काल की सैर, सुखदायक व रोमांचकारी, शारीरिक व मानसिक दोनों ही रूपों में यह स्वास्थ्यवर्धक,
स्वप्रेम व प्रकृति प्रेम वर्धक, शुद्ध व सुगंधित वायु से शरीर के अनेक विकारों को दूर करने में सहायक, जीवन में नियमितता)

(iii) स्वतंत्रता दिवस
(संकेत बिंदु: स्वतंत्रता दिवस का महत्व, भारत की स्वतंत्रता की कहानी, स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान,
स्वतंत्रता के बाद की चुनौतियाँ और उपलब्धियाँ, वर्तमान में स्वतंत्रता का महत्व, स्वतंत्रता दिवस पर हम क्या कर सकते हैं)


10. निम्नलिखित वार्ती में बाएँ से दाएँ और ऊपर से नीचे आठ गुप्त शब्द छिपे हैं, इनमें से पाँच गुप्त शब्द ढूँढिए और उन्हें वाक्यों में प्रयोग कीजिए: (5)

आ  शा  ि  ऋ  आ  ग  
ऊ  म  ी  ष  ो  ग  
रे  ऋ  शै  ब  ि  
ल  ड़  का  ढीं  च  ड़ा


💐🌿Follow us for latest updates 👇👇👇

Featured post

Holiday Declared: ਮੰਗਲਵਾਰ ਦੀ ਸਰਕਾਰੀ ਛੁੱਟੀ ਦਾ ਐਲਾਨ

11 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਤਰਨ ਤਾਰਨ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਉਪਚੋਣ ਮੌਕੇ ਤਨਖਾਹ ਸਮੇਤ ਛੁੱਟੀ ਦਾ ਐਲਾਨ ਤਰਨ ਤਾਰਨ, 11 ਨਵੰਬਰ 2025  ( ਜਾਬਸ ਆਫ ਟੁਡੇ) — ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ-ਕਮ-ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਦੰ...

RECENT UPDATES

Trends