PSEB CLASS 8 HINDI GUESS PAPER 2025: पंजाब बोर्ड कक्षा आठवीं (प्रथम भाषा) - प्रश्न पत्र

पंजाब बोर्ड कक्षा आठवीं (प्रथम भाषा) - प्रश्न पत्र

कक्षा आठवीं (प्रथम भाषा)

विषय : हिंदी

पूर्णांक= 90

समय : 3 घंटे

आंतरिक मूल्यांकन = 10

भाग-क अति लघूत्तर प्रश्न (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

(i) निम्नलिखित बहुवैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर दें (10X1=10)

  1. (1) निम्नलिखित में से कौन सा शब्द 'उज्ज्वल' की संधि है?

    1. (क) उज्ज्वल
    2. (ख) उत+ज्ज्वल
    3. (ग) उत्+ज्वल
    4. (घ) उज्ज+ज्वल
  2. (2) 'समाज सेवा' शब्द का समास विग्रह बताएँ।

    1. (क) समाज से सेवा
    2. (ख) समाज और सेवा
    3. (ग) समाज की सेवा
    4. (घ) समाज में सेवा
  3. (3) निम्नलिखित में से 'दुर्' उपसर्ग का उदाहरण छाँटें।

    1. (क) दूरी
    2. (ख) दुर्दशा
    3. (ग) मज़दूर
    4. (घ) सिंदूर
  4. (4) निम्नलिखित में से 'निर्भीकता' शब्द का सही प्रत्यय बताएँ।

    1. (क) कता
    2. (ख) आ
    3. (ग) अकता
    4. (घ) ता
  5. (5) निम्नलिखित में से कौन सा शब्द 'आकाश' का पर्याय है?

    1. (क) आसमान
    2. (ख) बादल
    3. (ग) जलद
    4. (घ) मेघ
  6. (6) निम्नलिखित में से कौन सा शब्द 'आँख' का पर्याय नहीं है?

    1. (क) नेत्र
    2. (ख) नयन
    3. (ग) लोचन
    4. (घ) नेया
  7. (7) निम्नलिखित में से 'संज्ञा' शब्द चुनें-

    1. (क) यह
    2. (ख) कोई
    3. (ग) हामिद
    4. (घ) लिया
  8. (8) निम्नलिखित में से 'जातिवाचक संज्ञा' शब्द चुनें-

    1. (क) जूते
    2. (ख) हामिद
    3. (ग) अमीना
    4. (घ) महमूद
  9. (9) निम्नलिखित में से कौन सा शब्द 'प्रश्नवाचक सर्वनाम' है?

    1. (क) क्यों
    2. (ख) वह
    3. (ग) तुम
    4. (घ) वे
  10. (10) 'तेरह साल की लड़की आज़ादी की लड़ाई में कूद पड़ी।' वाक्य में रेखांकित शब्द 'विशेषण' का कौन सा भेद है? 1

    1. (क) संख्यावाचक विशेषण
    2. (ख) गुणवाचक विशेषण
    3. (ग) परिमाणवाचक विशेषण
    4. (घ) सार्वनामिक विशेषण

(ii) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें- (4X1=4)

  1. 1. धूल और धुएँ से दूषित वातावरण में पैदा होने वाले रोगों की कौन-सी सर्वोत्तम दवा है? 1

    1. (क) पेड़ काटना
    2. (ख) कारखाने बंद करना
    3. (ग) ताज़ा स्वच्छ हवा
    4. (घ) गाड़ियाँ चलाना बंद करना
  2. 2. 'नवयुवकों के प्रति' कविता किन्हें संबोधित की गई है? 1

    1. (क) बच्चों को
    2. (ख) बूढों को
    3. (ग) नवयुवकों को
    4. (घ) PSEB Study Hall

(iii) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें - (3X1=3)

  1. 3. 'पथ की पहचान' कविता के अनुसार सफल यात्री राह पर कैसे बढ़ता है? 1

    1. (क) छोड़ पैरों की निशानी
    2. (ख) पथ पर अनुमान लगाकर
    3. (ग) विश्वास लेकर बढ़ता है
    4. (घ) यात्रा सरल करके
  2. 4. 'नीरज के दोहे' में कवि ने जग के रंग की तुलना किस रंग से की है? 1

    1. (क) लोभ के रंग से
    2. (ख) मर्यादा के रंग से
    3. (ग) इंद्रधनुष के रंग से
    4. (घ) त्याग के रंग से

(iii) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें - (3X1=3)

  1. 1. 'कटु' शब्द का सही अर्थ चुनकर लिखिए:- 1

    1. (क) कम
    2. (ख) काटना
    3. (ग) मीठा
    4. (घ) कड़वा
  2. 2. 'ध्येय' का सही अर्थ चुनकर लिखिए:- 1

    1. (क) उद्देश्य
    2. (ख) ध्यान
    3. (ग) धैर्य
    4. (घ) धरना
  3. 3. 'नभ' का सही अर्थ चुनकर लिखिए:- 1

    1. (क) नया
    2. (ख) आकाश
    3. (ग) विशेष
    4. (घ) बादल

IV) निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर 5 प्रश्नों के उत्तर दें- (5X1=5)

दो पथ, असंयम और संयम हैं तुम्हें अब सब कहीं ।।
पहला अशुभ है, दूसरा शुभ है इसे भूलो नहीं।
पर मन प्रथम की ओर ही तुम को झुकावेगा अभी,
यदि तुम न संभलोगे अभी तो फिर न संभलोगे कभी ।।

  1. (i) उपर्युक्त पद्यांश के अनुसार कौन सा पथ शुभ है ?

    1. (क) संयम का पथ
    2. (ख) असंयम का पथ
    3. (ग) संयम और असंयम दोनों का पथ
    4. (घ) इनमें से कोई नहीं
  2. (ii) उपर्युक्त पद्यांश के अनुसार मन किस पथ की ओर झुकाता है ?

    1. (क) संयम के पथ की ओर
    2. (ख) शुभ पथ की ओर
    3. (ग) असंयम के पथ की ओर
    4. (घ) इनमें से कोई नहीं
  3. (iii) उपर्युक्त पद्यांश में आए शब्द 'पथ' का अर्थ क्या है?

    1. (क) पोथी
    2. (ख) रास्ता
    3. (ग) आकाश
    4. (घ) पृथ्वी
  4. (iv) यह पद्यांश किस कविता में से लिया गया है?

    1. (क) पेड़
    2. (ख) कोई नहीं बेगाना
    3. (ग) पदावली
    4. (घ) नवयुवकों के प्रति
  5. (v) इस कविता के कवि/कवयित्री का नाम बताएँ।

    1. (क) मैथिलीशरण गुप्त
    2. (ख) डॉ. हरिवंश राय बच्चन
    3. (ग) सुभद्रा कुमारी चौहान
    4. (घ) डॉ. योगेन्द्र बख्शी

अन्य वस्तुनिष्ठ प्रश्न

V) निम्नलिखित प्रश्नों के निर्देशानुसार उत्तर दें- (6X1=6)

  1. (i) 'सास' का पल्लिंग शब्द 'ससुर' होगा। (सही या गलत)

  2. (ii) 'दवाई' का बहुवचन दवाईयाँ होगा। (सही या गलत)

  3. (iii) 'अस्थायी' शब्द का विपरीत शब्द से मिलान करें-

    अस्थायी अनस्थायी
    स्थायी
    बेस्थायी
  4. (iv) 'शत्रु' शब्द का विपरीत शब्द 'मित्र' होगा। (सही या गलत)

  5. (v) 'कर्मठ' शब्द की भाववाचक संज्ञा होगी 'कर्मठता'। (सही या गलत)

  6. (vi) 'नीचे' शब्द का विशेषण होगा 'ऊपर' । (सही या गलत)

(VI) निम्नलिखित प्रश्नों के निर्देशानुसार उत्तर दें- (6X1=6)

  1. (i) 'मगर' शब्द के भिन्न-भिन्न अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग करें-

  2. (ii) निम्नलिखित वाक्य में क्रिया अकर्मक है या सकर्मक?

    उसने अपना वाहन रोक दिया। (अकर्मक/ सकर्मक)

  3. (iii) रिक्त स्थान में उपयुक्त योजक शब्द का प्रयोग करें-

    वहाँ उन्हें सबसे प्यार ______ समानता का व्यवहार मिला। (ओर/ लेकिन)

  4. (iv) रिक्त स्थान में उचित योजक शब्द भरें-

    आप कोई ऐसा उपाय बताएँ ______ लोग बीमार न पड़ें। (जिसको / जिससे)

  5. (v) रिक्त स्थान में उचित संबंधबोधक शब्द भरें-

    आज्ञा ______ किसी को ऐसा नहीं करना चाहिए। (के बिना/के लिए)

  6. (vi) रिक्त स्थान में उचित विस्मयादिबोधक शब्द भरें-

    ______! मुझे आपसे यही आशा थी। (ना-ना / शाबाश)

भाग-ख

2. निम्नलिखित में से किन्हीं दस प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दें- (10X1=10)

  1. (i) 'ईदगाह' पाठ के आधार पर बताएँ कि हामिद हिण्डोले में क्यों नहीं चढ़ता?

  2. (ii) 'मूह बोले बेटे' पाठ के आधार पर बताएँ कि जब दुर्घटना घटित हुई तब कौन-सा महीना था?

  3. (iii) 'भारत रत्नः डॉ. अब्दुल कलाम' पाठ के आधार पर बताएँ कि एस.एल.वी. 3 क्या है?

  4. (iv) 'साइंस सिटी' पाठ के आधार पर बताएँ कि डायनासोर पार्क में डायनासोर के कितने मॉडल हैं?

  5. (v) वाहन चलाते समय मोबाइल सुनना क्यों खतरनाक है? 'सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा' पाठ के आधार पर बताएँ।

  6. (vi) 'उम्मीद का अंतिम पत्ता पाठ के आधार पर बताएँ कि बहरमैन कौन था?

  7. (vii) 'बाबा साहेब अम्बेडकर' पाठ के आधार पर बताएँ कि बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रारम्भिक शिक्षा कहाँ हुई?

  8. (viii) 'रक्त की आत्मकथा' पाठ के आधार पर बताएँ कि श्वेत कोशिकाएँ क्या कार्य करती हैं?

  9. (ix) 'माँ का प्यार' पाठ के आधार पर बताएँ कि शिवाजी ने बालक को क्षमा क्यों किया?

  10. (x) 'अंगुलिमाल' पाठ के आधार पर बताएँ कि अंगुलिमाल कौन था?

  11. (xi) 'तुम भी ऊँचे उठ सकते हो' पाठ के आधार पर बताएँ कि खजूर के फल देखने में कैसे लगते हैं?

  12. (xii) 'नेत्रदान' पाठ के आधार पर बताएँ कि एक व्यक्ति की आँखें कितने लोगों को लगायी जा सकती हैं?

3. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर तीन या चार वाक्य में दें- (3X5=15)

  1. (i) 'रक्त की आत्मकथा' पाठ के आधार पर बताएँ कि रक्त के मुख्य अंग कौन-कौन से हैं? प्रत्येक अंग के बारे में लिखें।

  2. (ii) 'श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी' पाठ के आधार पर बताएँ कि 'सुभ करमन ते कबहूँ न टरौ' पंक्ति का क्या भाव है?

  3. (iii) 'यूटा सागा' पाठ के आधार पर बताएँ कि अयूमी पति ओसामु दाज़ाई का हौसला कैसे बढ़ाती है?

  4. (iv) 'भारत रत्नः डॉ. अब्दुल कलाम' पाठ के आधार पर बताएँ कि युवा वर्ग के लिए डॉ. अब्दुल कलाम का क्या संदेश है?

  5. (v) 'फलों की चौपाल' पाठ के आधार पर बताएँ कि फलों को खाने से पहले क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

भाग-ग

4. निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दें- (2X3=6)

  1. (i) क्रिया विशेषण किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखें।

  2. (ii) योजक की परिभाषा दें और उदाहरण सहित लिखें।

  3. (iii) सर्वनाम के कितने भेद हैं? उनके नाम लिखें।

भाग-घ

5. निम्नलिखित में से किन्हीं तीन मुहावरों/लोकोक्तियों का वाक्य में इस प्रकार प्रयोग करें कि उनके अर्थ स्पष्ट हो जाएँ- (5X1=5)

बीड़ा उठाना, मौत को गले लगाना, जान पर खेलना, होनहार बिरवान के होत चीकने पात, धीरज बँधाना, टालमटोल करना, मन मोह लेना

भाग-ङ

6. निम्नलिखित में से कोई एक पत्र लिखें- (7)

अपने स्कूल के मुख्याध्यापक को प्रार्थना पत्र लिखिए, जिसमें छात्रवृत्ति देने की प्रार्थना की गई हो।

अथवा

अपने मित्र/सहेली के दादा जी के निधन पर उसे को सांत्वना देते हुए पत्र लिखें।

भाग-च

7. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर 140 शब्दों में निबंध लिखिए- (8)

आदर्श विद्यार्थी, मेला दीपावली, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी, प्रदूषण की समस्या और निदान

8. सुंदर लिखाई (5)

Featured post

Punjab Board Class 8 Result 2025 Link : Check Your Result soon

Punjab Board Class 8 Result 2025 – Check PSEB 8th Result Online @ pseb.ac.in Punjab Board 8th Class Result 2025 – Important Da...

RECENT UPDATES

Trends