PSEB CLASS 6TH HINDI SAMPLE QUESTION PAPER SEPTEMBER EXAM 2024

 

CLASS – 6th

विषय – हिन्दी

Time : 3 hrs. M.M : 80

सुंदर लिखाई – 5 अंक

भाग क

  1. निम्नलिखित बहुवैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर दें: 1x10 = 10
    1. माँ का पर्यायवाची शब्द चुनें –
      पिता, माता, सूत, वाहन
    2. परकथ शब्द का शुद्ध शब्द चुनें:
      प्रग्रट, प्रकट, परकथ, परकट
    3. संज्ञा शब्द चुनें – महात्मा गांधी जी एक प्रसिद्ध व्यक्ति थे –
      महात्मा गांधी, एक, प्रसिद्ध, व्यक्ति
    4. सर्वनाम शब्द चुनें – मैं रोज समय पर स्कूल जाता हूँ।
      मैं, समय, स्कूल, रोज
    5. कारक शब्द चुनें – पिता जी कलम से लिखते हैं –
      पिता जी, कलम से, लिखते
    6. विशेषण शब्द चुनें – नीला अच्छी लेखिका है –
      नीला, अच्छी, लेखिका
    7. क्रिया शब्द चुनें – राजा ने शोर मचा दिया –
      राजा, शोर, मचा दिया
    8. हिन्दी वर्णमाला की संख्या कितनी है –
      चालीस, पैंतीस, छत्तीस, तेरह
    9. हिन्दी भाषा में स्वरों की संख्या कितनी है –
      53, 11, 7, 8
    10. भाषा कितने प्रकार की है –
      2, 3, 1, 4
2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें: 1x 4 = 4 
    1. प्रार्थना कविता में बच्चे किसकी गरीबी मिटाना चाहतें हैं?
    2. इंद्रधनुष में मेघ का क्या अर्थ है?
    3. सूरज कविता में सूरज किस दिशा से निकलता है?
    4. चिड़िया का गीत कविता का घौंसला किस चीज़ का बना हुआ था?
3. दिए गए शब्दों के अर्थ बताएं – सूरज, कट, मार्ग (3 )
4. इन शब्दों में पूरा है या आधा – प्रकट, आश्चर्य, कोमल (3) 
5. निम्नलिखित काव्य पंक्तियों पढ़ें और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर (5)  लिखिए:  अंधकार बसने लगा मेघ, नभ में जैसे लाखों छेद, धरती ठंडी पड़ी महकी, प्रकृति दिखती हरी भरी।
  • क) बादलों का रंग कैसा है ?
  • (ख) वर्षा होने के बाद क्या महकता है ?
  • (ग) वर्षा के बाद प्रकृति कैसे दिखती है?
  • (घ) प्रकृति का अर्थ बताएं।
  • (च) धरा का अर्थ बताएं।
6. निम्नलिखित व्याकरण प्रश्नों के उत्तर दें: (6)
  • लिंग बदलो – माता
  • वचन बदलो – बच्चा
  • विपरीत शब्द – गरीब
  • भाववाचक संज्ञा शब्द बनाएं – भला
  • अनेक शब्दों के लिए एक शब्द – जो बोल न सके

भाग ख

7.  निम्नलिखित प्रश्नों में से 10 प्रश्नों के उत्तर दें: (10) 
    1. राहुल कैसा आदमी था?
    2. शास्त्री जी का देहांत कब हुआ?
    3. शंकर का कैसा स्वभाव था?
    4. शंकर को दुकान के आगे से क्या मिला?
    5. दो पहिए वाली सवारी को क्या कहते हैं?
    6. गोपू कैसे गुजारा करता था?
    7. शरारती बच्चों ने किसके घर से उपले चुराए?
    8. कबड्डी टीम में कितने खिलाड़ी हैं?
    9. कबड्डी की दोनों टीमों के नाम बताएं
    10. मुनि ने सबसे पहले राहुल से क्या मांगा?
8. निम्नलिखित प्रश्नों में से कोई तीन प्रश्नों के उत्तर 5 वाक्यों में दें: (3x3 = 9)
    1. मुनि ने सबसे बड़ा धन किसे कहा है?
    2. हलवाई ने शंकर को नौकरी पर क्यों रखा?
    3. साइकिल चलाने का क्या लाभ है?

भाग ग 

9. पंजाबी शब्दों का हिन्दी में अनुवाद करें: (6) 
  • ਟੀਮ, ਝੰਡਾ, ਜੁਰਮਾਨਾ, ਪੈਸਾ, ਪ੍ਰਾਪਤ, ਰੰਗ, ਈਮਾਨਦਾਰ 

भाग घ 

10. निम्नलिखित मुहावरों में से कोई चार मुहावरों के वाक्य बनाएं और उनके अर्थ स्पष्ट करें: (4) 
  • स्वर्ग सिधारना
  • चीर फाड़ करना
  • आँखों का तारा
  • नानी याद आना
11. पत्र लिखें – बीमार होने के कारण अवकाश के लिए अपने स्कूल के प्रधानाध्यापक को प्रार्थना पत्र लिखें ।
सैक्शन बदलने के लिए अपने स्कूल के मुख्याध्यापक को प्रार्थना पत्र लिखो। (5 )
12. कोई एक निबंध अपने शब्दों में लिखो दशहरा, मेरा स्कूल, मेरा परिचय (5 )
13. कोई एक कहानी लिखो प्यासा कौवा, चालाक लोमड़ी।( 5 )

💐🌿Follow us for latest updates 👇👇👇

Featured post

PSEB SEPTEMBER EXAM 2026 : SAMPLE PAPERS ( WITH LATEST BLUE PRINT)

  PSEB September Exam 2026: Class 10, 11 & 12 Sample Papers – All Subjects PSEB September Examination 2026 is approaching, and stud...

RECENT UPDATES

Trends