सभी सरकारी सीनियर सकैंडरी स्कूलों में हिन्दी लैक्चराॅर के पद दिये जाए: हिन्दी शिक्षक संघ पंजाब

 सभी सरकारी सीनियर सकैंडरी स्कूलों में हिन्दी लैक्चराॅर के पद दिये जाए: हिन्दी शिक्षक संघ पंजाब



 लुधियाना 21 जून( )हिन्दी शिक्षक संघ पंजाब के प्रधान मुनीश कुमार और महासचिव मनोज कुमार, सुधा जैन, प्रीतम चन्द, रौजी दुग्गल, संध्या कुमारी, कुसुम, मंजीत कौर, रेखा भल्ला, कपिल कुमार, सुरेश कुमार व अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पंजाब से मांग की है कि पंजाब के सभी सरकारी स्कूल में हिन्दी लैक्चराॅर के पद दिये जाएं ताकि विद्यार्थी +1,+2 में हिन्दी विषय ले सके। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जी ने सभी अध्यापकों के साथ मीटिंग में पंजाब में विदेशी भाषाओं को पढाने की बात कही थी।



 संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि भाषाएं चाहे जितनी भी पढ़ ली जाए कम है। मगर राजभाषा हिन्दी ऐच्छिक रूप से पंजाब के सारे सीनियर सकैंडरी स्कूलों में लागू की जाए। अभी पंजाब के सारे सीनियर सकैंडरी स्कूलों में से केवल 10 प्रतिशत स्कूल में +1, +2 में हिन्दी है। हिन्दी अध्यापकों (मास्टर कैडर) से हिन्दी लैक्चराॅर में 23 वर्षों बाद भी पदोन्नति न होने के कारण वह मानसिक तनाव से गुजर हैं क्योंकि आर्थिक नुकसान के साथ-साथ भावनात्मक रूप से भी परेशान हो रहे हैं। हिन्दी अध्यापक बिना पदोन्नति के सेवानिवृत हो रहे हैं। हिन्दी के पीरियड के मामले में भी हिन्दी से सौतेला व्यवहार हो रहा है। आज कोरोना काल में पंजाब के हिन्दी अध्यापक सभी विषयों के बराबर सोमवार से रविवार तक काम कर रहे हैं मगर जब स्कूल खुलेंगे तो फिर उन्हें कक्षा 6-8 तक सिर्फ चार पीरियड और कक्षा 9-10 में पाँच पीरियड मिलेंगे जो हिन्दी विषय व अध्यापकों से अन्याय है।

Featured post

PSEB 10th result 2024 link shortly check here:10 ਵੀਂ ਜਮਾਤ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਥੋੜੀ ਦੇਰ ਤੱਕ, @psebac.in

Link For Punjab Board  10th RESULT 2024  Download result here latest updates on Pbjobsoftoday  LIVE UPDATES: ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਇੰਤਜ਼ਾਰ ਥੋੜੀ...

RECENT UPDATES

Trends