परीक्षा 2025-26
गैस प्रश्न-पत्र
कक्षा आठवीं (द्वितीय भाषा)
विषय : हिंदी
समय : 3 घंटे
पूर्णांक = 80
सी.सी.ई. = 20
भाग-क
प्रश्न 1. बहुवैकल्पिक उत्तरों वाले प्रश्न
GET PDF OF THIS QUESTION PAPER @rs 49 whatsapp 9464496353
I. निम्नलिखित प्रश्नों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए : (6X1=6)
- निम्नलिखित में से कौन सा शब्द 'सैलानी' का पर्याय है?
- (क) सैर
- (ख) इमारत
- (ग) यात्री
- (घ) भ्रमण
- निम्नलिखित में से शुद्ध शब्द को चुनकर लिखिए:-
- (क) विवहार
- (ख) व्यवहार
- (ग) वयवहार
- (घ) विहार
- 'तुम्हें पता चल जाएगा।' वाक्य में से सर्वनाम शब्द को चुनकर लिखिए:-
- (क) तुम्हें
- (ख) पता
- (ग) चल
- (घ) जाएगा
- "वह ज़ोर से चिल्लाया।" इस वाक्य में से क्रिया विशेषण शब्द चुनकर लिखिए:-
- (क) वह
- (ख) ज़ोर से
- (ग) से
- (घ) चिल्लाया
- 'हमने राष्ट्रीय खेलों में भाग लिया।' वाक्य में रेखांकित पद में सही कारक को चुनकर लिखिए।
- (क) करण कारक
- (ख) अधिकरण कारक
- (ग) सम्बोधन कारक
- (घ) सम्प्रदान कारक
- 'प्रभाव' शब्द से बनने वाला सही विशेषण शब्द चुनिए-
- (क) भावना
- (ख) भाव
- (ग) अहसास
- (घ) प्रभावित
II. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें- (2X1=2)
- 'राखी की चुनौती' कविता के अनुसार बताएँ कि लता कहाँ फूली नहीं समाती ?
- (क) वन में
- (ख) मन में
- (ग) घन में
- (घ) गगन में
- 'माँ' कविता के अनुसार बताएँ कि माँ का हथियार क्या है ?
- (क) ममता
- (ख) समय
- (ग) उत्सव
- (घ) साहस
III. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें - (2X1=2)
- 'कपोतराज' शब्द का सही अर्थ चुनकर लिखिए:-
- (क) कबूतर का बच्चा
- (ख) कबूतरों का शिकारी
- (ग) कबूतरों का राजा
- (घ) कबूतरों का सेवक
- 'चेष्टा' का सही अर्थ चुनकर लिखिए:-
- (क) कोशिश
- (ख) कष्ट
- (ग) दर्द
- (घ) पीड़ा
अन्य वस्तुनिष्ठ प्रश्न
IV. निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर चार प्रश्नों के उत्तर दें- (4X1=4)
चंचल जल दिन चारि को; ठाऊँ न रहत निदान।
ठाऊँ न रहत निदान; जियत जग में यश लीजै ॥
मीठे वचन सुनाय; विनय सब ही की कीजै ॥
कह गिरधर कविराय; अरे यह सब घट तौलत ।
पाहुन निशि दिन चारि; रहत सब ही के दौलत ॥
- पद्यांश के अनुसार हमें कब अभिमान नहीं करना चाहिए? (दौलत पाकर / दौलत खोकर )
- ______ सब ही की कीजै । रिक्त स्थान की पूर्ति करें ।
- 'पाहुन' शब्द का अर्थ क्या है? (मेहमान / पैर)
- प्रस्तुत पद्यांश का केंद्रीय भाव क्या है? (अभिमान करने की शिक्षा देना / अभिमान ना करने की शिक्षा देना)
V. निम्नलिखित तीन प्रश्नों के निर्देशानुसार उत्तर दें- (3X1=3)
- 'सदस्य' का स्त्रीलिंग शब्द क्या होगा?
- 'धूप' शब्द का विपरीत शब्द से मिलान करें-
(धूप — रौशनी / चमक / छाया) - 'सूर्य का उदय होना' इन अनेक शब्दों के लिए एक शब्द होगा –________
VI. निम्नलिखित में से किन्हीं तीन प्रश्नों के निर्देशानुसार उत्तर दें- (3X1=3)
- निम्नलिखित वाक्य का काल बताएँ –
दीदी आओ ! आपको कुछ दिखाती हूँ । - रिक्त स्थान में उचित संबंधबोधक शब्द भरें-
रमजान के पूरे तीस रोज़ों ______ ईद आई है। (के बाद / के साथ) - 'प्रकट' शब्द में 'र' के किस रूप का प्रयोग हुआ है ? (रेफ़ / पदेन)
PSEB CLASS 8 HINDI ( 2ND LANGUAGE) GUESS PAPER MARCH 2026 SET 2
भाग-ख
2. निम्नलिखित में से किन्हीं दस प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दें- (10X1=10)
- शेर किस धातु का बना हुआ था ? 'पिंजरे का शेर' पाठ के आधार पर बताएँ ।
- स्मार्ट कार्ड का क्या उपयोग है? 'मैट्रो रेल का सुहाना सफ़र' पाठ के आधार पर बताएँ ।
- नीलू ने पायलट का प्रशिक्षण कहाँ से लिया? 'नील गगन का नीलू' पाठ के आधार पर बताएँ ।
- लेखिका ने आँगन में क्या देखा ? 'शायद यही जीवन है' पाठ के आधार पर बताएँ ।
- मनीष और सीमा क्या बनना चाहते थे? 'प्रेरणा' पाठ के आधार पर बताएँ ।
- बिजली के बल्ब का आविष्कार किसने किया? 'मन के जीते जीत' पाठ के आधार पर बताएँ ।
- नमाज़ खत्म होने पर लोग क्या करते हैं ? 'ईदगाह' पाठ के आधार पर बताएँ ।
- डोम थियेटर की क्या विशेषता है? 'ज्ञान और मनोरंजन का घर- साइंस सिटी' पाठ के आधार पर बताएँ ।
- भगत सिंह स्कूल से कहाँ चले गये थे ? 'सरफ़रोशी की तमन्ना' पाठ के आधार पर बताएँ ।
- वाघा बॉर्डर किन दो देशों के मध्य स्थित है? 'वाघा बॉर्डर' पाठ के आधार पर बताएँ ।
- बचपन से ही कल्पना चावला का क्या सपना था ? 'अन्तरिक्ष परी-कल्पना चावला' पाठ के आधार पर बताएँ ।
- सहयोग का क्या अर्थ है? 'सहयोग' पाठ के आधार पर बताएँ ।
3. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्ही तीन प्रश्नों के उत्तर तीन या चार वाक्य में दें- (3X4=12)
- हामिद का चिमटा रुस्तमे हिन्द कैसे है? 'ईदगाह' पाठ के आधार पर उत्तर दीजिए ।
- वाघा गाँव के बारे में आपने क्या जाना? 'वाघा बार्डर' पाठ के आधार पर उत्तर दीजिए ।
- कल्पना चावला का सपना कब और कैसे पूरा हुआ ? 'अंतरिक्ष परी-कल्पना चावला' पाठ के आधार पर उत्तर दीजिए ।
- भूमिगत प्लेटफार्म से आप क्या समझते हैं ? 'मैट्रो रेल का सुहाना सफ़र' पाठ के आधार पर बताएँ ।
- चन्द्रगुप्त ने पिंजरे के शेर को कैसे बाहर निकाला? 'पिंजरे का शेर' पाठ के आधार पर बताएँ ।
4. निम्नलिखित संवाद किसने किससे कहे ? किन्हीं दो के उत्तर दें - (2X1=2)
- "यह चिमटा कहाँ से लाया?" 'ईदगाह' पाठ के आधार पर उत्तर दीजिए ।
- "इस बेबे के हाथ से बनी रोटियाँ खायेंगे हम ।" 'सरफ़रोशी की तमन्ना' पाठ के आधार पर बताएँ ।
- "इस पिंजरे के चारों ओर आग जलाने का प्रबंध किया जाए ।" 'पिंजरे का शेर' पाठ के आधार पर बताएँ ।
भाग-ग
5. निम्नलिखित में से किन्हीं दो वाक्यों का हिंदी में अनुवाद करें- (2X2=4)
- ਸਾਰੇ ਬੱਚੇ ਇੱਕਠੇ ਹੱਸ ਪਏ ।
- ਅੱਜ ਮੇਰੇ ਜੀਵਨ ਨੂੰ ਖ਼ਤਰਾ ਲੱਗ ਰਿਹਾ ਹੈ ।
- ਇਹ ਧਰਤੀ ਤੇ ਜੀਵਨ ਦਾ ਮੂਲ ਅਧਾਰ ਹੈ ।
भाग-घ
6. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों का उत्तर दीजिए - (6X1=6)
- किस सदी में संपूर्ण भारत में राष्ट्रीय जागरण अभिव्यक्त हो रहा था?
- विवेकानंद ने क्या सपना देखा था?
- विवेकानंद के अनुसार भारतीयों को कैसी शिक्षा की ज़रूरत है?
- विवेकानंद के अनुसार किसे अधिक प्रकाश की ज़रूरत है?
- 'दरिद्र' शब्द का अर्थ बताइए ।
- प्रस्तुत गद्यांश का उचित शीर्षक दीजिए ।
भाग-ङ
7. निम्नलिखित में से किन्ही छह मुहावरों/लोकोक्तियों का वाक्य में इस प्रकार प्रयोग करें कि उनके अर्थ स्पष्ट हो जाएँ- (6X1=6)
दंग रह जाना, ताकते रह जाना, पारखी आँखों वाला, दाँत खट्टे करना, लोहा मनवाना, करारा जवाब देना, चार दिन की चाँदनी फिर अँधेरी रात, जहाँ चाह वहाँ राह।
PSEB Guess Papers 2026 – Class 8, 10 & 12 Question Papers | PB.JOBSOFTODAY.IN
भाग-च
8. निम्नलिखित में से कोई एक पत्र लिखें- (7)
स्कूल छोड़ने का प्रमाण-पत्र लेने हेतु अपने मुख्याध्यापक को प्रार्थना-पत्र लिखिए ।
अथवा
अपनी बहन के विवाह में शामिल होने के लिए मित्र को पत्र लिखिए ।
9. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर 150 शब्दों में निबंध लिखिए- (8)
- प्रदूषण की समस्या व् समाधान
[संकेत बिंदु: प्रदूषण का अर्थ... प्रदूषण चार प्रकार... जल प्रदूषण... जन-जीवन की सारी गंदगी... कारखानों से निकला गंदा पानी... वायु प्रदूषण... वृक्षों का कटना... वाहनों और कारखानों का धुआँ... वृक्षों की कटाई पर रोक... वृक्षारोपण... ध्वनि-प्रदूषण... भूमि-प्रदूषण... सौर-ऊर्जा का प्रयोग...] - शहीद भगत सिंह
[संकेत बिंदु: भगत सिंह का जन्म... देश-भक्त परिवार... नाम 'भागों वाला'... क्रांतिकारी कार्य... असैम्बली में बम... मुक़द्दमा... फाँसी...] - प्रातः काल की सैर
[संकेत बिंदु: प्रातः काल की सैर... सुखदायक व रोमांचकारी... शारीरिक व मानसिक दोनों ही रूपों में यह स्वास्थ्य वर्धक... स्व प्रेम व प्रकृति प्रेम वर्धक... शुद्ध व सुगंधित वायु से शरीर के अनेक विकारों को दूर करने में सहायक... जीवन में नियमितता...]
10. निम्नलिखित सारिणी में बाएँ से दाएँ और ऊपर से नीचे आठ सार्थक शब्द छिपे हैं, इनमें से पाँच सार्थक शब्द ढूँढिए और उन्हें वाक्यों में प्रयोग कीजिए- (5)
| मे | आ | भी | स | आ | चि |
| ला | ङ | भू | मि | का | म |
| अ | त | य | ड़ | श | टा |
| ड | ण | ड़ | त | ग | चा |
