PSEB CLASS 8 HINDI SAMPLE PAPER SEPTEMBER EXAM 2025-26 SET 2

 


परीक्षा 2025-26

सितंबर प्रश्न-पत्र

कक्षा आठवीं (द्वितीय भाषा)

विषय : हिन्दी  पूर्णांक = 80
समय : 3 घंटे  सी.सी.ई. = 20


भाग – क

प्रश्न 1. वस्तुनिष्ठ उत्तरों वाले प्रश्न

I. निम्नलिखित प्रश्नों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए : (6×1=6)

(i) निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द ‘घन’ का पर्याय है?
(क) घना (ख) बादल (ग) आसमान (घ) गगन

(ii) निम्नलिखित में से शुद्ध शब्द को चुनकर लिखिए:
(क) हिरदय (ख) हरीदया (ग) हरिदा (घ) हृदय

(iii) ‘हम लाल सिक्का देंगे।’ वाक्य में से विशेषण शब्द को चुनकर लिखिए:
(क) हम (ख) लाल (ग) सिक्का (घ) देंगे

(iv) ‘वह उधर बैठी है।’ वाक्य में से क्रिया विशेषण शब्द चुनिए:
(क) वह (ख) उधर (ग) बैठी (घ) है

(v) ‘मैंने राष्ट्रीय खेलों में भाग लिया।’ वाक्य में रेखांकित पद में कौन-सा कारक है?
(क) करण कारक (ख) अधिकरण कारक (ग) सम्बोधन कारक (घ) संप्रदान कारक

(vi) ‘वे अटूट नाता वाले व्यक्ति थे।’ इस वाक्य में से विशेषण शब्द चुनिए:
(क) वे (ख) अटूट (ग) नाता (घ) व्यक्ति


II. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें – (2×1=2)

(i) ‘सम्मत करने वालों की हार नहीं होती’ कविता के अनुसार बताइए कि गोताखोर सिंधु में डुबकियाँ क्यों लगाते हैं?
(क) नहाने के लिए (ख) मोतियों के लिए (ग) मछलियों के लिए (घ) पानी के लिए

(ii) ‘रब्बा मिहर दे पानी दे’ कविता के अनुसार बताइए कि ‘खेतों में सोना’ का क्या अर्थ है?
(क) सोना धातु (ख) खेतों में सो जाना (ग) फसल (घ) सुंदर


III. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें – (2×1=2)

(i) ‘उपहार’ शब्द का सही अर्थ चुनकर लिखिए:
(क) जीना (ख) हार जाना (ग) भेंट (घ) पराया

(ii) ‘अपार’ का सही अर्थ चुनकर लिखिए:
(क) कोहरा (ख) अंधेरा (ग) अधिक (घ) थोड़ा


अन्य वस्तुनिष्ठ प्रश्न

IV. निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर चार प्रश्नों के उत्तर दें – (4×1=4)

बहन आज फूली समाती न मन में
तड़ित आज फूली समाती न घन में ।
घटा है न फूली समाती गगन में,
लता आज फूली समाती न वन में ।

(i) पद्यांश के अनुसार सभी ओर कौन-सा भाव है? (सभी प्रसन्न हैं/सभी दुखी हैं)
(ii) ______ आज फूली समाती न ____ में। रिक्त स्थान की पूर्ति करें।
(iii) ‘तड़ित’ शब्द का अर्थ क्या है? (बिजली/गिराना)
(iv) प्रस्तुत पद्यांश का केंद्रीय भाव क्या है? (आज के दिन सारा वातावरण प्रसन्न है/आज के दिन सारा वातावरण अप्रसन्न है)


V. निम्नलिखित तीन प्रश्नों के निर्देशानुसार उत्तर दें – (3×1=3)

(i) ‘किशोर’ का स्त्रीलिंग शब्द क्या होगा?
(ii) ‘सफल’ शब्द का विपरीत शब्द निम्नलिखित में से मिलाइए:
सफल – पास / कामयाब / असफल
(iii) ‘संगीत देने वाला’ इन अनेक शब्दों के लिए एक शब्द होगा – ________


VI. निम्नलिखित में से सही तीन प्रश्नों के निर्देशानुसार उत्तर दें – (3×1=3)

(i) निम्नलिखित वाक्य का काल बताइए –
“उन्हें अपलक देखकर मैं फूली नहीं समा रही थी।”

(ii) उपयुक्त वाच्य की पहचान कीजिए –
“उससे गाना नहीं गया।” (कर्तृवाच्य / कर्मवाच्य / भाववाच्य)

(iii) ‘क्रिया’ शब्द में ‘र’ के किस रूप का प्रयोग हुआ है? (रेफ / पदने)




भाग – ख

2. निम्नलिखित में से किसी दस प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए – (10×1=10)

(i) पिंजरे को बाहर निकालने वाला किशोर बड़ा होकर किस नाम से प्रसिद्ध हुआ? ‘पिंजरे का शेर’ पाठ के आधार पर बताएँ।
(ii) गाड़ी की जाँच करते हुए कौन-सी रंग की पट्टी से आगे नहीं जाना चाहिए? ‘मेट्रो रेल का सुनहरा सफ़र’ पाठ के आधार पर बताएँ।
(iii) नीलू ने पायलट का प्रशिक्षण कहाँ से लिया? ‘नील गगन का नीलू’ पाठ के आधार पर बताएँ।
(iv) चिड़िया के कितने बच्चे थे? ‘शायद यही जीवन है’ पाठ के आधार पर बताएँ।
(v) ‘पढ़ोगे’ पूछने पर उसने क्या उत्तर दिया? ‘प्रेरणा’ पाठ के आधार पर बताएँ।
(vi) सूरदास ने किसकी आराधना में काव्य रचना की? ‘मन के जीते जीत’ पाठ के आधार पर बताएँ।
(vii) मेट्रो गाड़ी की खिड़कियाँ क्यों नहीं खुलतीं? ‘मेट्रो रेल का सुनहरा सफ़र’ पाठ के आधार पर बताएँ।
(viii) तीन बच्चे मर गए थे मगर चौथा बच्चा क्यों मर नहीं पाया? ‘शायद यही जीवन है’ पाठ के आधार पर बताएँ।
(ix) नीलू का पूरा नाम क्या था? ‘नील गगन का नीलू’ पाठ के आधार पर बताएँ।
(x) मनीष क्या बेचकर अपना जीवन बसर कर रहा था? ‘प्रेरणा’ पाठ के आधार पर बताएँ।
(xi) ब्रेल लिपि का आविष्कार किसने किया? ‘मन के जीते जीत’ पाठ के आधार पर बताएँ।
(xii) सम्राट महापद्म नंद के मंत्री का क्या नाम था? ‘पिंजरे का शेर’ पाठ के आधार पर बताएँ।


3. निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी तीन प्रश्नों के उत्तर तीन या चार वाक्यों में दीजिए – (3×4=12)

(i) चंद्रगुप्त ने पिंजरे के शेर को कैसे बाहर निकाला? ‘पिंजरे का शेर’ पाठ के आधार पर बताएँ।
(ii) टोकन, स्मार्ट कार्ड और पर्यटक कार्ड में क्या अंतर है? ‘मेट्रो रेल का सुनहरा सफ़र’ पाठ के आधार पर बताएँ।
(iii) किस घटना से पता चलता है कि नीलू में पूरा आत्मविश्वास था? ‘नील गगन का नीलू’ पाठ के आधार पर बताएँ।
(iv) लेखिका ने बच्चों को पढ़ाई का क्या महत्व समझाया? ‘प्रेरणा’ पाठ के आधार पर बताएँ।
(v) भारतीय स्पिनर चुन्नीलाल चुंद्रिकर का क्रिकेट में क्या योगदान रहा? ‘मन के जीते जीत’ पाठ के आधार पर बताएँ।


4. निम्नलिखित संवाद लिखिए (किसी दो के उत्तर दें) – (2×1=2)

(i) महाराज! शेर पिंजरे से बाहर आ गया है। ‘पिंजरे का शेर’ पाठ के आधार पर उत्तर दीजिए।
(ii) इस बार मेरे 91 अंक होने चाहिए थे। ‘नील गगन का नीलू’ पाठ के आधार पर बताएँ।
(iii) देखो, मेरी कॉपी भी ले ली। ‘प्रेरणा’ पाठ के आधार पर बताएँ।


भाग – ग

5. निम्नलिखित में से किसी चार पंजाबी शब्दों का हिन्दी में अनुवाद करें – (4×1=4)

ਨਿਡਰ, ਯੋਗ, ਧੰਨਵਾਦ, ਸਲਾਹ, ਪ੍ਰੇਰਣਾ, ਜੀਵਨ


भाग – घ

6. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों का उत्तर दीजिए – (6×1=6)

बारिश का कहर एक आम समस्या है, जिससे हर साल कई लोग प्रभावित होते हैं। बारिश के कारण नदियों और नहरों में पानी का स्तर बढ़ जाता है, जिससे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे फसलें नष्ट हो जाती हैं, घरों और सड़कों को नुकसान पहुँचता है और कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। बारिश के कहर से निपटने के लिए सरकार और स्थानीय प्रशासन को कई कदम उठाने पड़ते हैं। इनमें बाढ़ नियंत्रण के उपाय, राहत कार्य, और प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करना शामिल है। इसके अलावा, लोगों को भी जागरूक किया जाता है कि वे बाढ़ के समय सुरक्षित स्थानों पर रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। सरकार ने बाढ़ नियंत्रण के लिए कई योजनाएँ शुरू की हैं, जिनमें नहरों और नदियों की सफाई, बाढ़ नियंत्रण के लिए बाँधों का निर्माण, और प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य शामिल हैं।

  1. बारिश के कहर से क्या समस्याएँ उत्पन्न होती हैं?

  2. बारिश के कहर से निपटने के लिए सरकार और प्रशासन को क्या कदम उठाने पड़ते हैं?

  3. बाढ़ के समय लोगों को क्या करना चाहिए?

  4. बारिश के कहर से फसलों और घरों को क्या नुकसान पहुँचता है?

  5. ‘प्रशासन’ शब्द का अर्थ बताइए।

  6. प्रस्तुत गद्यांश का उचित शीर्षक दीजिए।


भाग – ङ

7. निम्नलिखित में से किसी छह मुहावरों/लोकोक्तियों का वाक्य में इस प्रकार प्रयोग करें कि उनके अर्थ स्पष्ट हो जाएँ – (6×1=6)

डंग रह जाना, दिल बल्लियाँ उछलना, धावा बोलना, सीना छलनी करना, धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का, सुध लेना, सपने दिखाना, दाँत खट्टे करना


भाग – च

8. निम्नलिखित में से कोई एक पत्र लिखिए – (7 अंक)

(क) स्कूल छोड़ने का प्रमाण-पत्र लेने हेतु अपने मुख्याध्यापक को प्रार्थना-पत्र लिखिए।
या
(ख) स्कूल में पीने के पानी की उचित व्यवस्था हेतु अपने मुख्याध्यापक को प्रार्थना-पत्र लिखिए।


9. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर 150 शब्दों में निबंध लिखिए – (8 अंक)

(i) शहीद भगत सिंह
(ii) प्रातः काल की सैर
(iii) स्वतंत्रता दिवस


10. निम्नलिखित सारिणी में बाएँ-दाएँ और ऊपर-नीचे आठ धार्मिक शब्द छिपे हैं। इनमें से किसी पाँच धार्मिक शब्द ढूँढिए और उन्हें वाक्यों में प्रयोग कीजिए – (5 अंक)

आ  शा  म  ऋ  आ  ग  
ऊ  म  धी  ष  ो  ग  
रे  ऋ  शै  ब  त  
ल  ड़  का  ढीं  च  ड़ा  


Share post to friends:

💐🌿Follow us for latest updates 👇👇👇

Featured post

PSEB SEPTEMBER EXAM 2026 : SAMPLE PAPERS ( WITH LATEST BLUE PRINT)

  PSEB September Exam 2026: Class 10, 11 & 12 Sample Papers – All Subjects PSEB September Examination 2026 is approaching, and stud...

RECENT UPDATES

Trends